Self Studies

मध्य प्रदेश कक्षा-12वीं 2023 : राजनीति शास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; रटलो यही से आएगा

मध्य प्रदेश कक्षा-12वीं 2023 : राजनीति शास्त्र  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; रटलो यही से आएगा

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

मध्य प्रदेश कक्षा-12वीं 2023 : राजनीति शास्त्र  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; रटलो यही से आएगा

यहां राजनीति शास्त्र 12वी Exam 2023 के लिए New Blue Print पर आधारित Most Important Subjective Questions-Answer  दिए गए है. ये प्रश्न (Question ) Study Material के रूप में तैयार किये गए. जो आपके Paper के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ये Most Important Question तैयारी को और बेहतर बना सकते है I

Most Important Question

Que : 1. आजाद कश्मीर क्या है?

Answer:31 दिसम्बर 1948 के भारत-पाक युद्ध विराम के पश्चात् विराम के परिणामस्वरूप जो सेनाएँ जिस क्षेत्र में थीं वही क्षेत्र उनके अधिकार में रह गया। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला क्षेत्र आजाद कश्मीर कहलाता है

Que : 2. तेलगु भाषी लोगों की क्या माँग थी ?

Answer:उत्तर- तेलगु लोगों की माँग थी कि मद्रास राज्य को विभाजित करके दो राज्य बनाए जाए।

Que : 3. कश्मीर के पाँच उपभागों के नाम लिखिए।

Answer:उत्तर- कश्मीर के पाँच उपभाग हैं-जम्मू, कश्मीर घाटी, आदिवासी क्षेत्र, लद्दाख एवं पर्वतीय क्षेत्र।

Que : 4. सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का बिस्मार्क क्यों कहा जाता है ?

Answer:उत्तर- सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने कठिन परिश्रम एवं सूझबूझ के साथ भौगोलिक, राजनीतिक तथा आर्थिक से भारत के एकीकरण को पूर्ण कर दिखाया यही कार्य जर्मनी में बिस्मार्क ने किया था इसलिये सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क कहा जाता है।

Que : 5. सिक्किम अलग राज्य कब बना?

Answer:उत्तर- सितम्बर 1974 में संसद ने एक अधिनियम द्वारा सिक्किम को “सहकारी राज्य का दर्जा दिया था।'' 26 अप्रैल 1975 को सिक्किम को एक राज्य का दर्जा दिया गया। सिक्किम भारत का 22 वाँ राज्य था। यह भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है।

Que : 6. सामूहिक उत्तरदायित्व किसे कहते हैं ?

Answer:उत्तर- यदि निम्न या लोकप्रिय सदन (लोकसभा) मंत्रिपरिषद् के किसी भी मंत्री या सदस्य में अविश्वास करें तो उसे त्याग पत्र देना पड़ता है और यदि वह त्याग पत्र नहीं देता तो पूरे मंत्रिपरिषद् को पद त्यागना पड़ सकता है। इसे ही सामूहिक उत्तरदायित्व कहते हैं।

Que : 7. भारतीय संविधान में संघात्मक शासन के कौन-कौन से तत्व विद्यमान हैं ?

Answer:उत्तर- भारतीय शासन व संविधान में निम्नलिखित संघात्मक तत्व सम्मिलित हैं
(1) संविधान का लिखित और कठोर होना।
(2) संघ व राज्य के मध्य शक्तियों का वितरण।
(3) सर्वोच्च न्यायपालिका आदि।

Que : 8. धर्म निरपेक्षता से आप क्या समझते हैं ?

Answer:उत्तर- धर्म निरपेक्षता से आशय है कि राज्य का कोई धर्म नहीं होगा राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान होंगे। नागरिकों को अपनी आस्था के अनुसार किसी भी धर्म को मानने, उपासना करने, चंदा देने, पालन करने व प्रचार प्रसार करने व अपनाने का अधिकार प्राप्त है तथा राज्य सभी धर्मों की धार्मिक निष्ठा का आदर करेगा।

Que : 9. समाजवादी राज्य से क्या आशय है?

Answer:उत्तर- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42 वें संविधान संशोधन द्वारा समाजवादी शब्द जोड़कर भारत को एक समाजवादी राज्य घोषित किया गया समाजवादी राज्य से आशय है की राज्य स्तर पर समानता स्थापित करने का प्रयास करेगा तथा प्रत्येक भारतीय की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रयास करेगा।

Que : 10. संसदीय शासन प्रणाली की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।

Answer:उत्तर-संसदीय शासन प्रणाली की विशेषताएँ–
(1) संसदीय प्रणाली वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतांत्रिक वैधता, विधायिकता (संसद) से प्राप्त करती है।
(2) संसदीय प्रणाली विधायिकता (संसद) के प्रति उत्तरदायी होती है।
(3) इस प्रणाली में राज्य का मुखिया तथा सरकार का मुखिया अलग-अलग व्यक्ति होते हैं।

Q.11: आजाद कश्मीर क्या है?

Answer: जनवरी 1949 के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर 32000 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपने कब्जे में कर लिया। जिसे वह इस क्षेत्र को आजाद कश्मीर कहता हैं।

Q.12: शरणार्थियों के लिए कौन-सी दो समस्याएं सबसे महत्वपूर्ण थी?

Answer:  शरणार्थियों के लिए मुख्य दो समस्या है :

(1) शरणार्थियों के पुनर्वास की समस्या उत्पन्न ।

(2) शरणार्थियों द्वारा छोड़ी गई सम्पत्ति के क्षतिपूर्ति की समस्या सबसे महत्वपूर्ण मानी गई।

Q.13: भारत ने अपनी पहली सैन्य टुकड़ी कब कश्मीर भेजी थी ?

Answers  भारत ने अपनी पहली सैन्य टुकड़ी 27 अक्टूबर 1947 को हवाई जहाज से कश्मीर भेजी।

Q.14: संवैधानिक सलाहकार कौन थे ?

Answer:  संवैधानिक सलाहकार बी.एन. राऊ थे संविधान यात्राएं की गई तथा कई देशों के संविधान संबंधि मुख्य बातों को भारत संविधान में भी रखा गया।

Q.15: यूरोपीय संघ के कोई दो उद्देश्य लिखिए।

Answer:  यूरोपीय संघ यूरोप का एक आर्थिक व सहयोगकारी संगठन है।

इसके उद्देश्य :

(1) सामाजिक आर्थिक निकटता :- यूरोप के राष्ट्रों के मध्य सामाजिक एवं निकटता लाना।

(2) मौद्रिक संघ का निर्माण :- एक आर्थिक एवं मौद्रिक संघ का निर्माण करना जिससे यूरोप में एक मुद्रा का परिचालन किया जा सके।

Q.16: गुटनिरपेक्षता का क्या अर्थ है?

Answer:  गुटनिरपेक्षता से आशय गुटों से अलग तथा सैन्य गठबन्धनों से अलग रहने की नीति है इसमें राष्ट्र किसी भी गुट से न मिलकर परस्पर सहायता की नीति अपनाते है।

Q.17: शिमला समझौते के कोई दो प्रावधान लिखिए।

Answer:  शिमला समझौते के दो प्रावधान :

(1) द्विपक्षीय विवाद में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

(2) कश्मीर प्रकरण का किसी भी क्षेत्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर नहीं उठाया जाएगा।  

Q.18: कच्छटीबू टापू कहाँ स्थित है ?

Answer:  कच्छटीबू टापू भारत और श्रीलंका के मध्य पाक जल डमरू मध्य के बीच में स्थित निरजन वन क्षेत्र है।

Q.19: संविधान निर्माण समिति के सदस्यों के नाम लिखिए।

Answer:   संविधान निर्माण की तीन आवश्यकताएं निम्नलिखित है :

(1) सरकार के मनमाने पूर्ण व्यवहार के प्रति मनुष्य को संरक्षण :- संविधान निश्चित नियमों को संग्रह होता है, जिसका पालन करना सरकार और जनमानस दोनों के लिए आवश्यक होता है।

(2) सरकार की शक्तियों पर नियंत्रण :- ऐसा माना जाता है कि जनहितकारी शासन के लिए सरकार को कभी भी निरंकुश शक्तियां नहीं दी जानी चाहिए।

(3) राजनीति व्यवस्था के विधि सम्मत प्रगति की गारण्टी :- संविधान ही यह सुनिचित करता है कि राजनीति व्यवस्था का किस प्रकार व्यवस्थित करना है।

Q.20: पंचवर्षीय योजना के पाँच प्रमुख उद्देश्य लिखिए।

Answer:  पंचवर्षीय योजना के उद्देश्य :

(1) आर्थिक संवृद्धि :- पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार करना तथा उत्पादन में वृद्धि करना है।

(2) आधुनिकीकरण :- पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत आधुनिक समाज की कल्पना की जाती है आधुनिकीकरण के लक्षण समानता, सार्वभौमिकता परिवर्तन की क्षमता तथा विभेदीकरण से है पंचवर्षीय योजना द्वारा इनका विकास किया गया।

(3) आत्मनिर्भरता :- इस योजना का उद्देश्य व्यक्ति को आन्तरिक व बाह्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है इसी से देश का विकास सम्भव बन सकता है।

(4) समानता व न्याय :- पंचवर्षीय योजना में समान अवसर उपलब्ध कराने तथा न्याय को विशेष महत्व दिया गया है। समानता व न्याय को बढ़ावा मिला।

(5) सुरक्षा व शान्ति :- पंचवर्षीय योजना में प्रथम योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में विकास व आठवी पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य औद्योगीकरण के निजि क्षेत्र को बढ़ावा मिला व समाज में सुरक्षा व न्याय के दृष्टिकोण को अपनाया गया।

Q.21: वनों से प्राप्त कोई चार लाभ लिखिए।

Answer:  वनो से प्राप्त चार प्रकार के लाभ :

(1) लकड़ी की प्राप्ति :- मानव जीवन में लकड़ी का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाता है जो हमें वनों द्वारा प्राप्त होती है यह कई प्रकार के कार्यों के लिए घर बनाने, उद्योगों में कच्चे माल के रूप में व फर्नीचर में भी प्रयोग में लाई जाती है।

(2) उद्योगों को कच्चा माल :- वनों को उद्योगों का आधार माना जाता है वनों से उद्योगों के विकास का सबसे महत्वपूर्ण साधन है कुटीर, लघु व बड़े आदि में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

(3) पशुओं के लिए चारा :- वनों से पशुओं के लिए सरलतापूर्वक चारा उपलब्ध हो जाता है

(4) वर्षा दर में वृद्धि:- वनों के कारण ही वर्षा की मात्रा में बढ़ोत्तरी की जा सकती है अधिक वन क्षेत्र में वर्षा पर्याप्त मात्रा में होती है, वनों का मानव जीवन में बड़ी भूमिका रही है।

Q.22: भारत में क्षेत्रवाद के उदय के चार कारण लिखिए।

Answer:  भारत में क्षेत्रवाद के उदय के चार कारण निम्नलिखित है:

(1) क्षेत्रीय विभिन्नताएं :- क्षेत्रवाद की प्रवृत्ति विभिन्नता के कारण विकसित होती है। भाषायी आधार राज्यो के गठन के बाद तमाम राज्यों में अनेक ऐसे समूह असंतुष्ट रह गये जो स्वतंत्र राज्य इकाई के आकांक्षी।

(2) भाषायी लगाव :- भाषायी लगाव क्षेत्रवाद का और प्रमुख कारण है। सन् 1948 में राज्य पुनर्गठन पर विचार करने के लिए दर आयोग की नियुक्ति की गयी थी। इसके बावजूद राजनीतिज्ञों ने अपने निहित स्वार्थो के चलते भाषायी हितों को प्रश्रय देना जारी रखा।

(3) विभिन्न क्षों का असंतुलित आर्थिक विकास :- राज्यों के अलग-अलग भागों में आर्थिक विकास की असंतुलित स्थिति भी क्षेत्रवाद का एक प्रमुख कारण है। उदाहरण के लिए- असम में ऑल असम स्टूडेण्ट द्वारा चलाया गया आंदोलन इसी भाव से प्रेरित है।

(4) निहित राजनीति स्वार्थ :- क्षेत्रवाद के राजनीतिक कारण भी होते है। कभी-कभी स्थानीय और क्षेत्रीय राजनेता भी अपनी पृथक राजनीति पहचान बनाने के लिए इस तरह के आन्दोलनों को प्रेरित करते।

Q.23: राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य लिखिए।

Answer:  राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है :

(1) संविधान और विधियों के अधीन महिलाओं से सम्बंधित समस्त मामलों का अन्वेषण और परीक्षण करना।

(2) महिलाओं के प्रति विभेद एवं अत्याचार के मामलों का अन्वेषण करना।

(3) महिलाओं की दशा सुधारने हेतु उपायों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव देना।

(4) महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु योजनाओं में सहभागिता तथा सुझाव देना।

(5) केन्द्र और किसी राज्य के अधीन महिलाओं के विकास की प्रगति का मूल्यांकन करना।

(6) जेल, रिमाण्ड गृह नारी निकेतन आदि में रहने वाली महिलाओं की स्थिति का अन्वेषण करना तथा इन स्थानों का निरीक्षण करना।

(7) महिलाओं से संबंधित किसी मामले पर सरकार को रिर्पोट देना।

(8) किसी अन्य मामले का अन्वेषण करना जो इसे केन्द्र सरकार द्वारा सौपा जाये।

Q.24: निःशस्त्रीकरण के मार्ग में आनेवाली प्रमुख बाधाएँ कौन-कौन सी हैं?

Answer:  निःशस्त्रीकरण के मार्ग में आने वाली प्रमुा बाधाएं निम्नांकित है :

(1) शस्त्रीकरण में राष्ट्रों का विश्वास :- विश्व का हर राष्ट्र निःशस्त्रीकरण का समर्थक है, परन्तु व्यवहारिक धरातल पर हर राष्ट्र को लगता है कि अधिक से अधिक हथियार ही सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

(2) हथियारों के अनुदान पर सहमति न बन पाना :- निःशस्त्रीकरण की सफलता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा यह है कि बड़े राष्ट्र इस बिन्दु पर सहमति नहीं हो पाते की विभिन्न राष्ट्रों के पास किस अनुपात में हथियार विद्यमान रहे।

(3) राष्ट्रों के बीच अविश्वास :- यदि कोई देश हथियारों का आयात करता है तो पड़ोसी राष्ट्र यही समझता है कि वह राष्ट्र उसकी तुलना में अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है।

Q.25: संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई तीन लक्ष्य लिखिए।

Answer:  संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर सन् 1945 को हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र संघ के लक्ष्य :

(1) आगामी पीढ़ी को युद्ध से बचाना :- संयुक्त राष्ट्र संघ का लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को युद्ध की विभीषिका से बचाना।

(2) विश्व शान्ति की स्थापना :- संयुक्त राष्ट्र संघ का एक लक्ष्य शांन्तिपूर्ण सह अस्तित्व की नीति पर चलकर विश्व शान्ति की स्थापना करना हैं।

(3) सहयोग व सद्भावना का विकास :- विश्व के सभी राष्ट्रों में पारस्परिक सहयोग व सद्भावना का विकास कर विवादों को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझाना भी संयुक्त राष्ट्र संघ का लक्ष्य हैं।

इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ निरन्त प्रयासरत रहता है।

MP Board Class 12 Study Material

MP Board Class 12 Study Material
MP Board Class 12 Books MP Board Class 12 Syllabus
MP Board Class 12 Model Paper  MP Board Class 12 Previous Year Question Paper

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now