MP Board 10th,12th Exam : मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा की डेटशीट जारी, पढ़ें विस्तृत खबर
MP Board 10th,12th Exam : मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा की डेटशीट जारी, पढ़ें विस्तृत खबर
नगरीय निकाय चुनाव की वजह से माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया गया है। अब कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षा 20 जून को होगी। वहीं 10वीं की पूरक परीक्षा 21 जून से शुरू होकर 1 जुलाई को समाप्त होगी।
28 और 29 को होने वाले 23 जून को होंगे। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। संशोधित पूरक परीक्षा कार्यक्रम को छात्र नीचे लिंक से देख सकते हैं।
| MP Board Class 10 & 12 Study Material | |
| MP Board Class 10 Study Material | MP Board Class 12 Study Material |
12वीं प्रोफेशनल (द्वितीय अवसर) की पूरक परीक्षा 21 से 30 जून तक होगी। वहीं 10वीं कक्षा के लिए सामाजिक विज्ञान का पेपर पहले 24 जून को होना था, लेकिन अब इसकी तारीख बदलकर 29 जून कर दिया गया है। वहीं, 25 जून को होने वाला साइंस का पेपर अब 1 जुलाई को होगा।
संस्कृत, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी भाषा के पेपर पहले 28 और 29 को होने वाले थे लेकिन अब वो 23 जून को होंगे। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच होगी।



Quiz
Get latest Exam Updates
