MP Board 10th 12th Result 2023: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुलाई बोर्ड की बैठक, इस दिन जारी होंगे परिणाम

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
MP Board 10th 12th Result 2023 : शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुलाई बोर्ड की बैठक, इस दिन जारी होंगे परिणाम
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के 18 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म (MP Board 10th Result) होने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने नाम ना लेने के शर्त पर बताया कि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मीटिंग के लिए अपॉइमेंट (MP Board 12th Result) लिया है। बैठक के दौरान रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि की जा सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की (MP Board Result 2023) गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। टॉपर्स की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। उम्मीद है कि इस बार प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर उपलब्ध रिजल्ट करवा दिया जाएगा।
इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजिक की गई थी। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक निर्धारित थी। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
MP Board Class 10th 12th Last 4 Year Result, कैसा रहा पिछले 4 सालों का बोर्ड का रिजल्ट
साल | कक्षा 10वीं | कक्षा 12वीं |
2023 | 88.18% | 85.33% |
2022 | 99.53% | 7.88% |
2021 | 83.31% | 74.63% |
2020 | 80.06% | 70.06% |
हालांकि इस बार उम्मीद है कि, पिछली बार से अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं का रिजल्ट 80 प्रतिशत के आसपास देखने को मिल सकता है।
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक 10th, 12th Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। नहीं होगी रिजल्ट में देरी
पिछले आंकड़ो को देखें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं 12वीं का रिजल्ट एकसाथ जारी किया था। परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक निर्धारित थी। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी
JEE Main & Advanced Study Material