MP Board 10th Maths Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-10 त्रैमासिक गणित पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 18 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर गणित विषय की परीक्षा के लिए, गणित त्रैमासिक पेपर 23 सितंबर, 2024 को होगा।
इस लेख में, हम गणित पेपर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और तैयारी के सुझावों पर बात करेंगे, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे आपको परीक्षा के प्रारूप और सवालों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।
MP Board 10वीं गणित त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 (MP Board 10th Maths Trimasik Pariksha 2024-25) में सफलता पाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
VVI Most Important Question for MP Board 10th Maths Trimasik Pariksha 2024-25
Q1. सही विकल्प चुनिये :
1. निम्नलिखित में से कौन - सी प्राकृत संख्या n के लिए 12" अंक 0 या 5 पर समाप्त होगा :
(a) 2
(b) 3
(c) 5
(d) कोई संख्या नहीं
2. (3 × 5 ×7 ) + 7 है एक -
(a) अभाज्य संख्या
(b) भाज्य संख्या
(c) कुछ नहीं कहा जा सकता
(d) इनमें से कोई नहीं
3. 96 और 404 का HCF होगा :
(a) 120
(b) 4
(c) 10
(d) 3
4. 12 और 15 का HCF होगा :
(a) 3
(b) 4
(c) 10
(d) 5
5. दो संख्याओं का गुणनफल = 32 तथा उनका LCM = 8 है तो उनका HCF होगा :
(a) 4
(b) 8
(c) 32
(d) 256
6. 4 और 7 का महत्तम समापवर्तक (HCF) होगा :
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
7. 12, 15 और 21 का LCM होगा :
(a)180
(b) 315
(c) 420
(d) 252
8. 15 और 20 का LCM होगा :
(a) 60
(b) 300
(c) 30
(d) 90
9. 17, 23 और 28 का HCF होगा :
(a) 1
(b) 29
(c) 23
(d) 17
12. 11 और 13 का HCF होगा :
(a)11
(b) 13
(c) 143
(d) 1
13. 8, 9 और 25 का LCM होगा :
(a) 72
(b) 225
(c) 1800
(d) 2000
14. यदि दो संख्याओं का गुणनफल 135 तथा उनका HCF 3 हो तो उनका LCM होगा :
(a) 45
(b) 315
(c) 420
(d) 135
15. किसी बहुपद के कुल शून्यक, उस बहुपद के आरेख के निम्लिखित पर प्रतिच्छेदन के कुल बिन्दुओं की संख्या के बराबर होते हैं।
(a ) x - अक्ष पर
(b) y - अक्ष पर
(c) x - अक्ष तथा y - अक्ष दोनों पर
(d) इनमें से कोई नहीं
16. बहुपद 6x2 + 13x + 7 की घात होगी :
(a) 0
(b) 1
(c) 2
(d) 3
17. बहुपद x2 +10x + 24 के शून्यकों का गुणनफल होगा :
(a) 10
(b) - 10
(c) 24
(d) 34
18. बहुपद x2 – 4x + 1 के शून्यकों का योग होगा :
(a) 4
(b) 1
(c) 24
(d) 34
19. द्विघात समीकरण में मूलों की अधिकतम संख्या होती हैं।
(a) 0
(b) 2
(c) 1
(d) 3
20. किसी द्विघात समीकरण में चर कि अधिकतम घात होती है।
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
Q2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये :
1. संख्याओं 8, 9 और 25 के HCF का मान .................... होगा |
2. 135 और 225 का HCF .................... है |
3. सबसे छोटी भाज्य संख्या और सबसे छोटी अभाज्य संख्या के HCF का मान .................... होगा |
4. बहुपद x2 + 4x + 8 के शून्यकों का गुणनफल .................... है |
5. घात एक वाले बहुपद .................... बहुपद कहलाते हैं |
6. द्विघात बहुपद में शून्यकों की अधिकतम संख्या ....................होती है |
6. रेखीय बहुपद ax + b का शून्यक .................... है ।
7. दो बहुपदों का गुणनफल एक .................... होता है |
8. बहुपद x2 + 4x + 8 के शून्यकों का योग .................... है |
9. समीकरण 2x +3y=5 में यदि x=1 तो y= .................... होगा |
10. समीकरण 2x + y = k में यदि x = 2, y = 1 हो तो k का मान .................... होगा |
11. किसी द्विघात समीकरण के अधिकतम .................... मूल होते हैं |
12. समीकरण (x – 3) (x + 4 ) = 0 के मूल .................... हैं |
Q3. सत्य / असत्य लिखिए:
1. एक प्राकृत संख्या का अभाज्य गुणनखंडन, उसके गुणनखंडों के क्रम को छोड़ते हुए अद्वितीय होता है |
2. प्रत्येक अपरिमेय संख्या एक वास्तविक संख्या होती है |
3. प्रत्येक वास्तविक संख्या एक अपरिमेय संख्या होती है |
4. 15 और 21 का LCM 105 है |
5. दो संख्याओं का गुणनफल उनके HCF और LCM के गुणनफल के बराबर होता है |
6. शून्य बहुपद की घात शून्य है |
7. शून्य बहुपद की घात अपरिभाषित है |
8. n घात वाले बहुपद के अधिकतम n शून्यक हो सकते हैं |
9. द्विघात बहुपद के अधिक से अधिक दो शून्यक हो सकते हैं ।
10. त्रिघात बहुपद की अधिकतम घात दो होती है |
11. दो चरों में एक रैखिक समीकरण के अनेक हल होते हैं ।
12. रैखिक समीकरण का प्रत्येक हल उसको निरुपित करने वाली रेखा पर स्थित एक बिंदु होता है |
13. समीकरण निकाय 2x - 3y = 7 एवं 4x - 6y = 14 द्वारा निरुपित रेखाएँ प्रतिच्छेदी होगीं |
14. ax + b = 0 एक द्विघात समीकरण है |
15. वर्ग समीकरण में चर की अधिकतम घात कुछ भी हो सकती है।
16. x2 – 1 = 0 में x के मान 0 और 1 हैं।
17. जब वर्ग समीकरण के दोनो मूल समान हो तब विविक्तिकर D = 0 होता है।
18. वर्ग समीकरण 2x2 + 4x + 6 = 0 के मूलों का योगफल 2 है।
19. वर्ग समीकरण ax2 + bx + c = 0 की सूत्र विधि गणितज्ञ पाइथागोरस द्वारा की गई है।
20. वर्ग समीकरण के अनेक हल होते है।
21. एक द्विघात समीकरण के एक से अधिक मूल हो सकते हैं |
22. समीकरण x(x – 1) = 0 के मूल 0 और 1 होंगे |
23. समीकरण x2 – 4x + 4 = 0 के मूल समान होंगे |
Q4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए:
1. 94 और 404 का HCF लिखिए |
2. संख्या 156 के अभाज्य गुणनखण्ड लिखिए |
3. दो प्राकृत संख्याओं के लिए HCF और LCM में क्या संबंध होता है ?
4. 6, 12 और 30 का LCM कितना होगा ?
5. संख्याओं 8,9 और 25 का HCF कितना होगा ?
6. संख्या 5005 के अभाज्य गुणनखंड लिखिए |
6. 26 और 91 का HCF 13 होगा |
7. संख्याओं 135 और 225 का HCF ज्ञात कीजिए |
8. संख्या 140 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए |
9. संख्या 156 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए |
10. संख्या 3825 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए |
11. संख्या 7429 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए |
12. संख्याओं 9 और 25 का अभाज्य गुणनखंडन विधि से HCF ज्ञात कीजिए |
13. संख्याओं 5 और 15 का LCM ज्ञात कीजिए |
14. संख्याओं 92 और 510 का HCF ज्ञात कीजिए |
15. संख्याओं 867 और 255 का HCF ज्ञात कीजिए |
16. संख्याओं 4052 और 12576 का HCF ज्ञात कीजिए |
17. संख्या 4, 16 और 20 HCF ज्ञात कीजिए |
18. HCF (306, 657) = 9 दिया है | LCM (306, 657 ) ज्ञात कीजिए |
19. 13 और 39 का HCF और LCM ज्ञात कीजिए |
20. संख्याओं 6 और 20 का अभाज्य गुणनखंडन विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए |
21. संख्याओं 6, 72 और 120 का अभाज्य गुणनखंडन विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए |
22. अभाज्य गुणनखंडन विधि द्वारा पूर्णांकों 12, 15 और 21 के HCF और LCM ज्ञात कीजिए |
23. व्याख्या कीजिए कि 7 × 11 × 13 + 13 और 7 × 6 x 5 x 4 x 3 x 2 × 1 + 5 भाज्य संख्याएँ क्यों हैं?
24. अभाज्य गुणनखंडन विधि द्वारा 96 और 404 का HCF ज्ञात कीजिए और फिर इनका LCM ज्ञात कीजिए|
25. संख्याओं 17, 23 और 29 का अभाज्य गुणनखंडन विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए |
26. संख्याओं 26 और 91 के HCF और LCM ज्ञात कीजिए तथा जाँच कीजिए कि दो संख्याओं का गुणनफल = HCF X LCM.
27. संख्याओं 510 और 92 के HCF और LCM ज्ञात कीजिए तथा जाँच कीजिए कि दो संख्याओं का गुणनफल = HCF X LCM.
28. रैखिक बहुपद की घात कितनी होती है ?
29. द्विघात बहुपद की घात कितनी होती है ?
30. त्रिघात बहुपद की घात कितनी होती है ?
31. बहुपद 6x 2 – 3 - 7x के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध के सत्यता की जाँच कीजिए |
32. द्विघात बहुपद x2 - 2x – 8 के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए |
33. दो चरों में रैखिक समीकरण का मानक रूप लिखिए |
34. रैखिक समीकरण y = mx + 3 में यदि x = -2, y = 5 हो तो m का क्या मान होगा ?
35. कक्षा X के 10 विद्यार्थियों ने एक गणित की पहेली प्रतियोगिता में भाग लिया | लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से 4 अधिक है | इस स्थिति के लिए रैखिक समीकरण युग्म बनाइए |
36. एक आयताकार बाग, जिसकी लम्बाई, चौड़ाई से 4 मी. अधिक है, का अर्द्ध- परिमाप 36 मी. है | इस स्थिति को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में प्रदर्शित कीजिए |
37. यदि किसी द्विघात समीकरण के मूल वास्तविक एवं समान हों तो उस समीकरण के विविक्तकर का मान कितना होगा ?
38. यदि किसी द्विघात समीकरण के विविक्तकर का मान ऋणात्मक हो तो उस समीकरण के मूलों की प्रकृति कैसी होगी ?
39. यदि किसी द्विघात समीकरण के विविक्तकर का मान धनात्मक हो तो उस समीकरण के मूलों की प्रकृति कैसी होगी ?
40. द्विघात समीकरण का मानक रूप लिखिए ?
41. दो संख्याएं ज्ञात कीजिए जिनका योग 17 तथा गुणनफल 72 हो |
42. दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 365 है |
43. दो ऐसे क्रमागत सम पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 244 हो |
44. एक समकोण त्रिभुज की ऊंचाई उसके आधार से 7 सेमी कम है। यदि कर्ण 13 सेमी का हो तो अन्य दो भुजाएं ज्ञात कीजिए ?
45. दो ऐसे क्रमागत विषम धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 290 हो|
-
MP Board Class 10 Study Material
MP Board Class 10 Study Material | |
MP Board Class 10 Books | MP Board Class 10 Syllabus |
MP Board Class 10 Model Paper | MP Board Class 10 Previous Year Question Paper |