MP Board 10th Science Exam 2025-26: VII Most Important Question with Answers
SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
MP Board कक्षा 10वीं की Science परीक्षा 27 फरवरी 2026 को होने वाली है तो क्या आपकी तैयारी पूरी है? अगर अभी भी confusion है कि कौन से questions सबसे ज़्यादा important हैं, तो यह article सिर्फ आपके लिए है!
हमने MP Board के पिछले सालों के papers, exam pattern और MPBSE syllabus 2025-26 को analyse करके सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके detailed answers तैयार किए हैं। इनमें Physics, Chemistry और Biology तीनों sections के key topics cover किए गए हैं।
नीचे दिए गए important questions को ध्यान से पढ़ें और अपनी last minute revision को strong बनाएं। यह आपकी परीक्षा में बेहतर marks लाने में ज़रूर मदद करेगा!
MP Board 10th Science Important Questions 2025-26
Objective Type Question
1. (i) लम्बे समय तक सेवन न करने पर सूखे मेवे सड़ जाते है क्योंकि ।
(a) ताप में परिवर्तन होता है
(b) विकृतगंधिता
(c) जंग लगना
(d) कोई परिवर्तन नहीं
Answer: (b) विकृतगंधिता (Rancidity)
2. (ii) धातुओ द्वारा कौन सा गुण प्रदर्शित नही किया जाता
(a) विद्युत चालकता
(b) तन्यता
(c) भंगुरता
(d) आघातवर्धनीयता
Answer: (c) भंगुरता (Brittleness)
3. (iii) ग्रेफाइट में एक कार्बन परमाणु अन्य कितने कार्बन परमाणुओं से जुड़ता है।
(a) पाँच
(b) दो
(c) चार
(d) तीन
Answer: (d) तीन (Three)
4. (vi) मनुष्य के पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्त्रावण किस भाग से होता है।
(a) आमाशय
(b) अग्नाशय
(c) यकृत
(d) पित्ताशय
Answer: (a) आमाशय (Stomach)
5. (v) प्लाज्मोडियम में जनन होता है।
(a) द्विखंडन द्वारा
(b) बहुखंडन द्वारा
(c) स्पोर द्वारा
(d) मुकुलन द्वारा
Answer: (b) बहुखंडन द्वारा (Multiple Fission)
6. (vi) मनुष्य में लिंग गुणसूत्र की संख्या होती है। (The number of sex chromosomes in humans is...)
(a) 23 जोड़ी
(b) 22 जोड़ी
(c) 1 जोड़ी
(d) 2 जोड़ी
Answer: (c) 1 जोड़ी (1 Pair)
Fill in the Blanks (रिक्त स्थान भरिये)
1. (i) श्वसन एक ________ अभिक्रिया है।
Answer: ऊष्माक्षेपी
2. (ii) कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा का पूर्ण पाचन________ में होता है।
Answer: क्षुद्रांत्र / छोटी आंत (Small Intestine)
3. (iii) स्फाईग्मोमैनोमीटर नामक यंत्र से________ मापा जाता है।
Answer: रक्तचाप (Blood Pressure)
4. (iv) टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्रावण________ से होता है।
Answer: वृषण (Testis)
5. (v) ________ ग्रंथि द्वारा वृद्धि हार्मोन स्त्रावित होता है।
Answer: पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland)
6. (vi) नर युग्मक एवं मादा युग्मक के संलयन को________ कहते है।
Answer: निषेचन (Fertilization)
Subjective Type Question
प्रश्न 1. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ?
उत्तर- श्वसन एक मंद दहन ऑक्सीकरण की अभिक्रिया है जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प एवं ATP के रूप में ऊष्मा (ऊर्जा) निकलती है। इसलिए इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं ।
प्रश्न 2. वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर- मैग्नीशियम रिबन के ऊपर एक धुँधली मैग्नीशियम ऑक्साइड, आरक्षक परत जम जाती है उसे हटाने के लिए वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है क्योंकि वह आरक्षी परत मैग्नीशियम को ऑक्सीजन से क्रिया करने से रोकती है।
प्रश्न 3. एक भूरे रंग का चमकदार तत्त्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्त्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए ।
उत्तर - तत्त्व 'X' का नाम : कॉपर (Cu)
काले रंग के यौगिक का नाम: कॉपर ऑक्साइड (CuO) ।
प्रश्न 4. लोहे की वस्तुओं पर हम पेंट क्यों करते हैं ?
उत्तर - लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम उनको पेंट करते हैं जिससे वे नमी के सम्पर्क में न आएँ ।
प्रश्न 5. तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है ?
उत्तर - तेल एवं वसा युक्त खाद्य सामग्री वायु या ऑक्सीजन के सम्पर्क में अधिक समय तक रहने पर उपचयित होकर अपना स्वाद एवं गंध बदलकर विकृतगंधी हो जाते हैं इसलिए इन्हें नाइट्रोजन जैसे कम सक्रिय गैसों से प्रभावित किया जाता है।
प्रश्न 6. क्षारक किन्हें कहते हैं ?
उत्तर - क्षारक - "वे पदार्थ जो स्वाद में तीखे या कड़वे या कसैले होते हैं तथा लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं, क्षारक कहलाते हैं। "
प्रश्न 7. क्षार किन्हें कहते हैं ?
उत्तर - क्षार - " जल में विलेय क्षारक क्षार कहलाते हैं। "
प्रश्न 8. अम्ल-क्षार सूचक किन्हें कहते हैं ?
उत्तर - अम्ल-क्षार सूचक - " वे प्राकृतिक या संश्लेषित रसायन जो अम्ल एवं क्षार की उपस्थिति को सूचित करते हैं, अम्ल-क्षार सूचक कहलाते हैं।"
प्रश्न 9. गंधीय सूचक किन्हें कहते हैं ? इसकी क्या उपयोगिता है ?
उत्तर - गंधीय सूचक - " कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारकीय माध्यम में बदलने पर बदल जाती है, ऐसे पदार्थ गंधीय सूचक कहलाते हैं। " ये सूचक दृष्टिबाधित छात्रों को अम्ल-क्षारों की पहचान में सहायक होते हैं।
प्रश्न 10. pH स्केल किसे कहते हैं ?
उत्तर— pH स्केल— “किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की सान्द्रता ज्ञात करने के लिए एक स्केल विकसित किया गया जिसे pH स्केल कहते हैं । "
प्रश्न 1. निम्नलिखित पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए-
(a) संक्षारण, (b) विकृतगंधिता।
उत्तर- (a) संक्षारण - "जब लोहे या लोहे जैसे पदार्थों से बनी वस्तुएँ अपने आस - पास अम्ल, आर्द्रता (नमी) आदि के सम्पर्क में आती हैं तब ये संक्षारित होती हैं। इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।"
उदाहरण- लोहे पर जंग लगना अर्थात् उस पर लाल भूरी परत जमना ।
(b) विकृतगंधिता- “तेल या वसा युक्त खाद्य पदार्थ उपचयित होकर अपना स्वाद एवं गंध को बदल देते हैं, यह घटना विकृतगंधिता कहलाती है।"
उदाहरण– तेल या वसा में तले हुए खाद्य पदार्थ; जैसे नमकीन, चिप्स आदि लम्बे समय तक रखने पर उनका स्वाद एवं गंध अप्रिय हो जाती हैं ।
-
Quiz
Get latest Exam Updates
