Self Studies

MP Board 10th Science Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-10 त्रैमासिक विज्ञान पेपर महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्तर के साथ; चेक करे

MP Board 10th Science Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-10 त्रैमासिक विज्ञान पेपर महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न उत्तर के साथ; चेक करे

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 18 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए, विज्ञान त्रैमासिक पेपर 20 सितंबर, 2024 को होगा।

इस लेख में, हम विज्ञान पेपर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और तैयारी के सुझावों पर बात करेंगे, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे आपको परीक्षा के प्रारूप और सवालों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।

MP Board 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 (MP Board 10th Science Trimasik Pariksha 2024-25) में सफलता पाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

VVI Most Important Question for MP Board 10th Science Trimasik Pariksha 2024-25

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए -

1. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है -

(अ) उबलते पानी से जलवाष्प बनना

(ब) एलपीजी का दहन

(स) बर्फ का पिघल कर जल बनना

(द) नमक का पानी में घुलना

Ans. (ब) एलपीजी का दहन

2. जिन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें कहते हैं -

(अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

(ब) संयोजन अभिक्रिया

(स) ऊष्माशोषी अभिक्रिया

(द) वाष्पीकरण अभिक्रिया

Ans. (स) ऊष्माशोषी अभिक्रिया

3. निम्नलिखित में से कौन सी एक रासायनिक अभिक्रिया नहीं है -

(अ) लोह पदार्थों में जंग लगना

(ब) भोजन का पकना

(स) बर्फ का पिघलना

(द) कागज का जलना

Ans. (स) बर्फ का पिघलना

4. किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं -

(अ) उत्पाद

(ब) अभिकारक

(स) यौगिक

(द) मिश्रण

Ans. (ब) अभिकारक

5. वसा को वसीय अम्ल में कौन सा विकर परिवर्तित करता है -

(अ) पेप्सिन

(ब) एमाइलेज

(स) लाइपेज

(द) ट्रिप्सिन

Ans. (स) लाइपेज

6. श्वसन की प्रक्रिया होती है -

(अ) उपचयन

(ब) अपचयन

(स) उत्सर्जन

(द) अवशोषण

Ans. (ब) अपचयन

7. यदि लार में लारे एमाइलेज का अभाव हो जाए तो मुख गुहा की कौन - सी घटना प्रभावित होगी -

(अ) प्रोटीन का अमीनो अम्ल में विघटन

(ब) स्टार्च का शर्करा में विघटन

(स) वसा का वसीय अम्ल में विघटन

(द) वसा का वसीय अम्ल एवं ग्लिसरोल में विघटन

Ans. (ब) स्टार्च का शर्करा में विघटन

8. भोजन नली का कौन - सा भाग यकृत से पित्त रस प्राप्त करता है -

(अ) आमाशय

(ब) अग्नाशय

(स) छोटी आंत

(द) बड़ी आंत 

Ans. (स) छोटी आंत

9. मनुष्य के पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्त्रावण किस भाग से होता है -

(अ) आमाशय

(ब) अग्नाशय

(स) यकृत

(द) पित्ताशय

Ans. (अ) आमाशय

10. जटिल पदार्थी को सरल पदार्थों में तोडने के लिए प्रयुक्त जैविक उत्प्रेरक :

(अ) विटामिन

(ब) मिनरल

(स) एंजाइम

(द) हार्मोन

Ans. (स) एंजाइम

11. पर्ण रंध्र के खुलने और बंद होने की प्रक्रिया निम्नलिखित पर निर्भर करती है -

(अ) ऑक्सीजन

(ब) तापक्रम

(स) गार्ड कोशिका में जल की मात्रा

(द) कार्बन डाइऑक्साइड

Ans. (स) गार्ड कोशिका में जल की मात्रा

10. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक नहीं है -

(अ) कार्बन डाइआक्साइड

(ब) सूर्य प्रकाश

(स) पानी

(द) आक्सीजन

Ans. (द) ऑक्सीजन

11. पत्ती की सतह पर पाए जाने वाले छिद्र होते है -

(अ) स्टोमेटा

(ब) कूपिकाएँ

(स) नेफ्रान

(द) रोमछिद्र

Ans. (अ) स्टोमेटा

12. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधे के किस भाग में होती है -

(अ) पत्ती

(ब) जड़

(स) तना

(द) फूल

Ans. (अ) पत्ती

13. आहार नली का वह भाग जहाँ कोई पाचन क्रिया नही होती है -

(अ) मुख गुहिका

(ब) ग्रसिका

(स) आमाशय

(द) छोटी आंत

Ans. (ब) ग्रसिका

14. आहार नली का सबसे लम्बा भाग होता है -

(अ) छोटी आंत

(ब) आमाशय

(स) ग्रसिका

(द) मलाशय

Ans. (अ) छोटी आंत

15. सूक्ष्मरोम का कार्य होता है -

(अ) सतही क्षेत्रफल को बढ़ाना

(ब) भोजन का अवशोषण

(स) दोनो

(द) कोई नही

Ans. (स) दोनों

16. श्वसन प्रक्रिया है -

(अ) उष्माशोषी क्रिया

(ब) ऊष्माक्षेपी क्रिया

(स) दोनो

(द) दोनो ही नहीं

Ans. (ब) ऊष्माक्षेपी क्रिया

18. ग्लूकोज का पायरुवेट में विखण्डन होता है -

(अ) कोशिका द्रव्य मे

(ब) माइटोकॉडिया मे

(स) केन्द्रक मे

(द) DNA मे

Ans. (अ) कोशिका द्रव्य में

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

1. पॉप ध्वनि से जलने वाली गैस ................. है |

2. हमारे शरीर के कोशिकीय स्तर पर भोजन का दहन ................. कहलाता है|

3. लंबे समय तक सेवन न करने पर सूखे मेवों के सड़ने का कारण ................. है |

4. दीवारों पर सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद दीवारों पर चमक आ जाती है, ऐसा ................. निर्माण के कारण होता है |

5. संगमरमर का रासायनिक सूत्र ................. है |

6. आमाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम ................. है |

7. अग्नाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम ................. है |

8. कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन तथा वसा का पूर्ण पाचन ................. में होता है।

9. अग्नाशय से निकलने वाले वसा पाचक विकर का नाम ................. है |

10. श्वसन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली ................. गैस चूने के पानी को दूधिया कर देती है।

11. पायरूविक अम्ल में कार्बन परमाणुओं की संख्या ................. होती है |

12. कोशिकीय प्रक्रमों के लिए ऊर्जा मुद्रा ................. होती है |

13. आक्सीजन की उपस्थिति में पायरुवेट का विखण्डन ................. में होता है ।

14. ग्लूकोज का ऑक्सीजन की उपस्थिति में विखण्डन ................. कहलाता है ।

15. प्रकाश संश्लेषण में ................. गैस मुक्त होती है |

16. पादपों में भोजन का संवहन ................. ऊतक द्वारा होता है ।

17. मानव शरीर मे आक्सीजन परिवहन के लिए ................. उत्तरदायी होता है।

18. जलीय जीव श्वसन के लिए ................. आक्सीजन का उपयोग करते है ।

Ans. 1. हाइड्रोजन, 2. श्वसन, 3. जीवाणु, 4. कैल्शियम कार्बोनेट, 5. CaCO₃, 6. पेप्सिन, 7. ट्रिप्सिन, 8. छोटी आंत, 9. लाइपेज, 10. कार्बन डाइऑक्साइड, 11. तीन, 12. एटीपी (ATP), 13. माइटोकॉन्ड्रिया, 14. एरोबिक श्वसन, 15. ऑक्सीजन, 16. फ्लोएम, 17. हीमोग्लोबिन, 18. घुले हुए ऑक्सीजन।

प्रश्न 3 : सत्य असत्य लिखिए -

1. संक्षारण की प्रक्रिया अत्यधिक तीव्र रासायनिक प्रक्रिया है |

2. सूर्य के प्रकाश में सिल्वर क्लोराइड का विघटन सिल्वर एवं क्लोरीन में हो जाता है |

3. चाँदी के आभूषण पर काली पर्त सिल्वर क्लोराइड की होती है |

4. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधों में गोल्जिकाय में पूर्ण होती है |

5. ATP का पूर्ण नाम अमिनोसीन डाई फॉस्फेट होता है |

6. मनुष्य का ह्रदय तीन कक्षीय होता है।

7. वायु कूपिकाएं ह्रदय में पाई जाती हैं |

8. आकस्मिक पर्यावरणीय संवेदना की तुरन्त प्रतिक्रिया प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है।

9. संवेदी न्यूरॉन मेरुरज्जु से आवेग को पेशियाँ तक पहुँचाती है।

10. मोटर न्यूरॉन ग्राही अंगों से आवेग को मेरुरज्जु तक पहुँचाते हैं।

11. मस्तिष्क का सोचने समझने वाला भाग पश्च मस्तिष्क है।

12. अनुमस्तिष्क हमारे शरीर के सन्तुलन को नियन्त्रित नहीं करता है।

Ans. 1. असत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. असत्य, 5. असत्य, 6. असत्य, 7. असत्य, 8. सत्य, 9. असत्य, 10. असत्य, 11. असत्य, 12. असत्य।

प्रश्न 4 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए।

1. अभिकारक किसे कहते हैं ?

2. लोहे की वस्तुओं पर पेंट क्यों करते हैं ?

3. संक्षारण के दो उदाहरण लिखिए।

4. चाँदी के आभूषण पर काली पर्त किसकी होती है ?

5. प्रतिआक्सीकारक का क्या उपयोग है ?

6. ATP का पूरा नाम क्या है ?

7. क्या होता है जब बिना बुझे चूने में जल मिलाया जाता है ?

8. सतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?

9. संयोजन अभिक्रिया के लिए एक रासायनिक समीकरण लिखिए।

10. ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए। 

11. पायरूविक अम्ल का कोशिका में विखंडन कहां होता है ?

12. मनुष्य के फेफड़ों में गैसीय विनिमय कहां होता है ?

13. मनुष्य में श्वसन वर्णक का नाम लिखिए |

14. मनुष्य में तरल संयोजी ऊतक किसे कहते है ?

15. मछलियों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं ?

16. पौधों में भोजन का परिवहन किसके द्वारा होता है ?

17. मानव उत्सर्जन तंत्र की कार्यात्मक इकाई क्या है ?

18. पायरुवेट के विखण्डन की क्रिया कोशिका के किस भाग मे होती है ?

19. भोजन का पाचन आहार नली के किस भाग मे प्रारम्भ होता है ?

20. वसा के पाचन के लिए कौन सा एन्जाइम उत्तरदायी होता है ?

21. प्रोटीन के पाचन के लिए कौन सा एंजाइम उत्तरदायी होता है ?

22. पौधो मे प्रकाश के अवशोषण के लिए कौन सा वर्णक उत्तरदायी है ?

23. रासायनिक समीकरणों में पदार्थ की जलीय अवस्था को किस प्रकार दर्शाते है ?

24. हृदय का कौन - सा भाग शरीर के विभिन्न भागों को रक्त प्रेषित करता है ?

प्रश्न 5 : अति लघु उत्तरीय प्रश्न -

1. अभिकारक एवं उत्पाद क्या है ?

2. अपोहन किसे कहते हैं ?

3. अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते है ? एक उदाहरण लिखिए।

4. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए।

5. ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए।

6. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ?

7. विस्थापन एवं द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में एक अंतर लिखिए।

8. प्रतिऑक्सीकारक का क्या उपयोग है ?

9. श्वसन की परिभाषा लिखिए।

10. जाइलम और फ्लोएम में अंतर लिखिए।

11. उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए।

12. मनुष्य के पाचन में लार की क्या भूमिका होती है ?

13. अभिकारक एवं उत्पाद से आपका क्या आशय है ?

14. दैनिक जीवन में सक्षारण के कोई दो उदाहरण लिखिए।

15. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण होती है ?

16. स्वपोषी एवं विषमपोषी पोषण की परिभाषा लिखिए।

17. सोडियम को मिट्टी के तेल (केरोसिन) में डुबोकर क्यों रखा जाता है ?

18. वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?

19. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दीजिए।

20. सिल्वर क्लोराइड को गहरे रंग की बोलत में क्यों रखा जाता है ?

प्रश्न 6 : लघु उत्तरीय प्रश्न -

1. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

2. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की हिट एवं ट्रायल विधि क्या है ?

3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के 3 उदाहरण दीजिए।

4. विकृतिगंधिता किसे कहते हैं ? खाद्य पदार्थों को इससे बचाने हेतु कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाती है ?

5. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?

7. पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया कहां संपन्न होती है ? प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण लिखिए।

8. पौधों में गैसीय आदान-प्रदान की प्रक्रिया किन भागों में संपन्न होती है ? पौधों में रंध्र का महत्व लिखिए।

9. एक स्टोमेटा के खुलने और बंद होने की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए ।

10. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से कौन सा रोग होता है तथा इसके क्या परिणाम हो सकते हैं ?

प्रश्न 7 : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -

1. वियोजन अभिक्रिया क्या है ? उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है ?

2. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण भी लिखिए।

3. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है ? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए। 

4. अवक्षेपण अभिक्रिया क्या है ? उदाहरण देकर समझाइये।

5. रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है ? समीकरण लिखकर उपचयन एवं अपचयन अभिक्रियाको दर्शाइये।

6. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदलजाता है? उक्त अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

7. जब चूने के पानी में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस प्रवाहित की जाती है तो तब चूने का पानी दूधिया होता है क्यों ?

8. लेड नाइट्रेट का तापीय वियोजन करने पर भूरे रंग का धुँआ उत्सर्जित होता है? यह भूरे रंग का धुँआ कौन से गिक का है ? अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।

9. फेरस सल्फेट के क्रिस्टल को गर्म करने पर रंगहीन अभिलाक्षणिक (विशिष्ट) गंध वाली गैस निकलती है ? इस आयनिक अभिक्रिया का प्रकार एवं रासायनिक समीकरण लिखिए।

10. आक्सीजन की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति में ग्लूकोस का कोशिका द्रव्य में विखंडन किस प्रकार होता है ?

11. मनुष्य के परिसंचरण तंत्र को दोहरा परिसंचरण क्यों कहते हैं? इसका क्या महत्व होता है ?

12. मानव हृदय के आलिंद एवं निलय में रक्त के परिसंचरण की प्रक्रिया लिखिए।

13. मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।

14. मनुष्य के आमाशय एवं अग्नाशय की पाचन तंत्र में क्या भूमिका होती है ?

15. रुधिर के 4 कार्य लिखिए ।

16. रक्त और लसीका में चार अंतर लिखिए।

17. रक्त में प्लेटेलेट्स के चार कार्य लिखिए।

18.आहार नाल के विभिन्न हिस्सों में भोजन के पाचन को लिखिए।

-

MP Board Class 10 Study Material

MP Board Class 10 Study Material
MP Board Class 10 Books MP Board Class 10 Syllabus
MP Board Class 10 Model Paper  MP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now