Self Studies

MP Board 10th Social Science Exam 2024 : VVI Most Important Objective Question Answers - रटलो 26 फरवरी के लिए

MP Board 10th Social Science Exam 2024 : VVI Most Important Objective Question Answers - रटलो 26 फरवरी के लिए

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं की Social Science परीक्षा 26 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।

यहाँ पर MP Board क्लास 10th के Social Science (VVI Most Important Objective Question Answers) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है। महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है जो बहुत ही अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयार किये गए है। इसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांट कर एकत्रित किया गया है, जिससे कि विद्यार्थी कम समय में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

MP Board 10th Social Science Exam VVI Most Important Objective Question Answers

प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए -

1. सीमान्त सड़क संगठन कब स्थापित किया गया ?

(अ) 1952
(ब) 1958
(स) 1960
(द) 1965

उत्तर - (स) 1960

2. जैव विविधता के सन्दर्भ में भारत में विश्व की कितने प्रतिशत उपजातियाँ पाई जाती हैं ?

(अ) 4 प्रतिशत
(ब) 6 प्रतिशत
(स) 8 प्रतिशत
(द) 10 प्रतिशत

उत्तर - (स) 8 प्रतिशत

3. निम्न में कौन-सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है ?

(अ) ऐलुमीनियम प्रगलन
(ब) सीमेन्ट
(स) कागज
(द) स्टील

उत्तर - (अ) ऐलुमीनियम प्रगलन

4. किस स्थान पर महात्मा गाँधी द्वारा आयोजित 'नमक- मार्च' समाप्त हुआ ?

(अ) सूरत
(ब) साबरमती
(स) बम्बई
(द) दांडी

उत्तर - (द) दांडी

5. सरकार का कौन-सा रूप बेहतर है ?

(अ) साम्यवादी
(ब) राजतन्त्र
(स) लोकतन्त्र
(द) अराजकता

उत्तर - (स) लोकतन्त्र

6. प्राथमिक क्षेत्र की गतिविधि है ?

(अ) गन्ने से शक्कर बनना
(ब) मकान निर्माण
(स) बैंकिंग
(द) मछली पकड़ना

उत्तर - (द) मछली पकड़ना

7. 1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी किस देश में फैली ?

(अ) न्यूजीलैण्ड
(ब) अफ्रीका
(स) इंग्लैण्ड
(द) जर्मनी

उत्तर - (ब) अफ्रीका

8. भारत ने कब लोकतन्त्र की राह पर अपनी जीवन यात्रा शुरू की ?

(अ) 1950
(ब) 1947
(स) 1951
(द) 1953

उत्तर - (ब) 1947

9. संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव विकास सूचकांक किस वर्ष में प्रकाशित किया गया ?

(अ) 1995
(ब) 1992
(स) 1994
(द) 1997

उत्तर - (अ) 1995

10. सिंहली को श्रीलंका में कब राजभाषा घोषित किया गया ?

(अ) 1980 में
(ब) 1975 में
(स) 1965 में
(द) 1956 में

उत्तर - (द) 1956 में

11. 2019 में महिला सांसदों की संख्या कितनी फीसदी थी ?

(अ) 18.9 फीसदी
(ब) 22.5 फीसदी
(स) 14.36 फीसदी
(द) 8.6 फीसदी

उत्तर - (स) 14.36 फीसदी

12. भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य है ?

(अ) पंजाब
(ब) हरियाणा
(स) केरल
(द) कर्नाटक

उत्तर - (स) केरल

13. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है ?

(अ) एक-चौथाई
(ब) दो-चौथाई
(स) तीन-चौथाई
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - (स) तीन-चौथाई

14. भारत में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित हुआ ?

(अ) 1972
(ब) 1971
(स) 1970
(द) 1968

उत्तर - (अ) 1972

15. संसार में किस प्रकार की सरकार विद्यमान है ?

(अ) लोकतन्त्र
(ब) तानाशाही
(स) राजतन्त्र
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर - (द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2. रिक्त स्थान लिखिए -

1. वेल्जियम ........................ का एक छोटा-सा देश है।

2. भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का ....................... घोषित किया।

3. भारत में औसतन एक स्त्री एक पुरुष की तुलना में रोजाना ....................... ज्यादा काम करती है।

4. एक प्रजातान्त्रिक सरकार ....................... के प्रति उत्तरदायी है ।

5. भूमिगत जल ...................... साधन का उदाहरण है।

6. विभिन्न देशों के बाजारों को आपस में जोड़ना ही ....................... कहलाता है।

7. तीन-चौथाई धरातल ................. से ढका हुआ है।

8. मनुष्य का वस्तु निर्माण करने का कार्य ...................... कहलाता है।

9. राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें ......................... कहलाती हैं।

10. 1834 में प्रशा की पहल पर एक ...................... 'जॉलवेराइन स्थापित किया गया।

11. विनिर्माण उद्योग सामान्यतः ..................... की रीढ़ समझे जाते हैं।

12. भारत में सड़क जाल लगभग ..................... 'किमी है।

13. कपास (कॉटन ) ..................... का पहला प्रतीक थी।

14. बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव ......................... के आधार पर किया जाता है।

15. भारत में ........................... सरकार ज्यादा शक्तिशाली है।

उत्तर - 1. यूरोप,  2. संघ,  3. 1 घण्टा,  4. जनता,  5. नवीकरणीय,  6. अन्तर्राष्ट्रीय - व्यापार,  7. जल,  8. उद्योग,  9. राज्य राजमार्ग, 10. शुल्क संघ  11. आर्थिक विकास, 12. 56 लाख,  13. नये युग, 

14. भाषा,   15. केन्द्रीय

प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए -

1. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, जैसे - रिलायन्स, टिस्को हैं ।

2. भारतीय रेलमार्गों की लम्बाई एशिया में सबसे अधिक है।

3. 5 मार्च, 1931 को गाँधीजी ने इरविन के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए।

4. सिविल नाफरमानी आन्दोलन में छात्रों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया।

5. 1840 के दशक से इंग्लैण्ड में और 1860 के दशक से उसके उपनिवेशों में रेलवे का विस्तार होने लगा था।

6. गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।

7. लोकतन्त्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश नहीं होती है।

8. प्रान्तीय या क्षेत्रीय स्तर की सरकारों को राज्य सरकार कहते हैं।

9. 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता 76 फीसदी है।

10. औसत आय को राष्ट्रीय आय भी कहा जाता है।

11. बैंक केवल लाभ कमाने वाले व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराती है ।

12. वैश्वीकरण से क्षेत्रीय विषमताएँ कम हुई हैं।

13. कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।

14. भारतीय रेल नेटवर्क को 14 जोन्स (क्षेत्रों) में बाँटा गया है।

15. उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पूरे इंग्लैण्ड में भाप के सिर्फ 120 इंजन थे ।

उत्तर - 1. असत्य,  2. सत्य,  3. सत्य,  4. असत्य,  5. सत्य,  6. सत्य,  7. असत्य,  8. सत्य,  9. सत्य,  10. असत्य,  11. असत्य,  12. असत्य,  13. सत्य,  14. असत्य,  15. असत्य

प्रश्न 4. उचित संबंध जोड़िए -

(a)

'अ'

'ब'
(i) प्रयागराज (क) महाराष्ट्र
(ii) कपास (ख) यंग इटली
(iii) काण्डला (ग) फ्रांस
(iv) मार्सेई (घ) शृंगवेरपुर
(v) फ्रेड्रिक सॉरयू (ङ) कोर्न लॉ
(vi) मक्का आयात पर प्रतिबन्ध (च) गुजरात

उत्तर - (i) (घ), (ii) (क), (iii) (च), (iv) (ख), (v) (ग), (vi) (ङ)

(b)

'अ' 'ब'
(i) वायु प्रदूषण का कारण (क) यंग यूरोप 
(ii) पश्चिम मध्य रेलवे  (ख) महात्मा गाँधी 
(iii) बर्न  (ग) मछलीपट्टनम 
(iv) हिन्द स्वराज  (घ) कारखाना अधिनियम 
(v) कोरोमंडल तट  (ङ) कार्बन मोनोऑक्साइड 
(vi) संगठित क्षेत्रक (च) जबलपुर

उत्तर - (i) (ङ), (ii) (च), (iii) (क), (iv) (ख), (v) (ग), (vi) (घ)

(c)

'अ' 'ब'
(i) सरकार का बेहतर रूप (क) 1929
(ii) गैर - प्रजातन्त्रीय देश (ख) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
(iii) भाई भोंसल (ग) लोकतान्त्रिक
(iv) महामंदी (घ) ट्रेड यूनियन
(v) वन्देमातरम (ङ) 1815
(vi) नेपोलियन की हार (च) चीन

उत्तर - (i) (ग), (ii) (च), (iii) (घ), (iv) (क), (v) (ख), (vi) → (ङ)

(d) 

'अ' 'ब'
(i) सीमेण्ट का कारखाना  (क) देश की सरकार उसे प्राधिकृत करती है
(ii) करेंसी  (ख) बांग्लादेश 
(iii) नई आर्थिक नीति लागू की गई  (ग) 1931 
(iv) आधी से ज्यादा आबादी गरीब  (घ) असम 
(v) दूसरा गोलमेज सम्मेलन  (ङ) द्वितीयक क्षेत्र 
(vi) चाय  (च) 1991 

उत्तर - (i) (ङ), (ii) (क), (iii) (च), (iv) (ख), (v) (ग), (vi) (घ)

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए -

1. 1860 के दशक में कानपुर में कौन-सी मिल खोली गई थी ?

2. बेल्जियम की राजधानी बताइए।

3. मानव विकास सूचकांक (2019 ) में भारत कौन-से स्थान पर था ?

4. 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष व महिला अनुपात क्या था ?

5. जी.डी.पी. में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्रक का है ?

6. साइमन कमीशन भारत कब पहुँचा ?

7. जे. एन. टाटा ने भारत का लौह इस्पात कारखाना कहाँ स्थापित किया ?

8. श्रीलंका किस वर्ष में स्वतन्त्र राष्ट्र बना ?

9. मानस बाघ रिजर्व कहाँ स्थित है ?

10. उद्योग स्थापना विस्तार व निवेश की उदार नीति को क्या कहते हैं ?

11. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया ?

12. आनन्दमठ उपन्यास किसने लिखा था ?

13. हवाई जहाज, बर्तन व तार बनाने में किस धातु का प्रयोग किया जाता है ?

14. सीमान्त सड़क संगठन कब बनाया गया था ?

15. लॉर्ड वायरन कौन था ?

उत्तर - 1. एल्गिन मिल,  2. ब्रूसेल्स,  3. 130वाँ स्थान,  4. 1000 : 943,  5. तृतीयक क्षेत्रक,  6. 1928,  7. जमशेदपुर,  8. 1948,  9. असम,  10. उदारीकरण, 11. 1953,  12. बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय,  13. ऐलुमीनियम,  14. 1960 में,  15. अंग्रेज कवि

-

ये भी पढ़ें -

MP Board Class 10th Maths Question Bank 2023-24 : गणित Chapter-Wise महत्वपूर्ण प्रश्न बैंक हल सहित; Download PDF

MP Board Class 10th Science Question Bank 2023-24 : विज्ञान Chapter-Wise महत्वपूर्ण प्रश्न बैंक हल सहित; Download PDF

MP Board Class 10th Social Science Question Bank 2023-24 : सामाजिक विज्ञान Chapter-Wise महत्वपूर्ण प्रश्न बैंक हल सहित; Download PDF

MP Board Class 10th Science Notes 2024 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं  विज्ञान अध्याय वार परीक्षा बोध (Pariksha Bodh); PDF डाउनलोड करे

MP Board Class 10th English Notes 2024 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी अध्याय वार परीक्षा बोध (Pariksha Bodh); PDF डाउनलोड करे

MP Board Class 10 Study Material

MP Board Class 10 Study Material
MP Board Class 10 Books MP Board Class 10 Syllabus
MP Board Class 10 Model Paper  MP Board Class 10 Previous Year Question Paper

 

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now