MP Board 10th Social Science Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-10 त्रैमासिक सामाजिक विज्ञान पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 18 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए, सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 24 सितंबर, 2024 को होगा।
इस लेख में, हम सामाजिक विज्ञान पेपर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और तैयारी के सुझावों पर बात करेंगे, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे आपको परीक्षा के प्रारूप और सवालों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।
MP Board 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 (MP Board 10th Social Science Trimasik Pariksha 2024-25) में सफलता पाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
VVI Most Important Question for MP Board 10th Social Science Trimasik Pariksha 2024-25
प्रश्न 1: सही विकल्पो का चयन कीजिए -
1. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व बेल्जियम मॉडल में शामिल नहीं है -
(अ ) डच और फ्रेंच भाषी मंत्री सरकार में समान होंगे ।
(ब) केंद्र सरकार की कई शक्तियाँ राज्य सरकारों को दी गई हैं।
(स) ब्रुसेल्स में एक अलग सरकार है जिसमें दोनों समुदायों का प्रतिनिधित्व समान है ।
(द) एक सामुदायिक सरकार है जिसके पास प्रशासन की विशेष शक्तियाँ हैं ।
Ans. (ब) केंद्र सरकार की कई शक्तियाँ राज्य सरकारों को दी गई हैं।
2. निम्नलिखित में से गलत विकल्प चुनिए -
(अ) बेल्जियम उत्तरी अमेरिका में एक बड़ा देश है ।
(ब) इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी और लक्जमबर्ग से लगती हैं ।
(स) इसकी आबादी एक करोड़ से थोड़ी ज़्यादा है ।
(द) इस छोटे से देश की जातीय संरचना बहुत जटिल है ।
Ans. (अ) बेल्जियम उत्तरी अमेरिका में एक बड़ा देश है।
3. बेल्जियम की जातीय संरचना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - सा सही है ?
(अ) 59% लोग फ्लेमिश क्षेत्र में रहते हैं और डच भाषा बोलते हैं।
(ब) वालोनिया क्षेत्र में रहने वाले 30% लोग फ्रेंच बोलते हैं।
(स) 10% बेल्जियम के लोग जर्मन बोलते हैं।
(द) 1% बेल्जियम के लोग रूसी बोलते हैं।
Ans. (अ) 59% लोग फ्लेमिश क्षेत्र में रहते हैं और डच भाषा बोलते हैं।
4. लोकतन्त्र के लिए आवश्यक है -
(अ) धनबल
(ब) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव
(स) अशिक्षा
(द) निरकुशता
Ans. (ब) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव
5. यूरोपीय संघ का मुख्यालय
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) जापान
(द) ब्रूसेल्स
Ans. (द) ब्रूसेल्स
6. निम्नलिखित में से कौन श्रीलंका का एक प्रमुख जाति समूह है -
(अ) ईसाई और तमिल
(ब) बौद्ध और हिंदू
(स) सिंहल और तमिल
(द) सिंहल और ईसाई
Ans. (स) सिंहल और तमिल
7. संसाधन जो एक क्षेत्र में पाये जाते हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं होता कहलाते हैं -
(अ) नवीकरणीय संसाधन
(ब) संभाव्य संसाधन
(स) जैविक संसाधन
(द) चक्रीय
Ans. (ब) संभाव्य संसाधन
8. निम्नलिखित में से कौन-सा अजैव संसाधन है -
(अ) मनुष्य
(ब) मत्स्य जीवन
(स) चट्टानें
(द) प्राणी जगत
Ans. (स) चट्टानें
9. प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन क्यों महत्वपूर्ण है -
(अ) केवल आर्थिक लाभ के लिए
(ब) संतुलित पर्यावरण बनाए रखने के लिए
(स) कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए
(द) शहरीकरण के लिए
Ans. (ब) संतुलित पर्यावरण बनाए रखने के लिए
10. अवनालिका अपरदन मृदा को बनाता है -
(अ) कृषि के लिए अनुपयुक्त
(ब) कृषि के लिए उपयुक्त
(स) चरागाह के लिए उपयुक्त
(द) वनों के लिए उपयुक्त
Ans. (अ) कृषि के लिए अनुपयुक्त
11. राज्य पुर्नगठन आयोग की स्थापना हुई थी ।
(अ) 22 दिसम्बर 1953
(ब) 22 दिसम्बर 1954
(स) 22 दिसम्बर 1955
(द) 22 दिसम्बर 1956
Ans. (अ) 22 दिसम्बर 1953
12. संविधान का रक्षक कहा जाता है -
(अ) राष्ट्रपति को
(स) प्रधानमत्री
(ब) सर्वोच्च न्यायालय
(द) कानून मंत्री
Ans. (ब) सर्वोच्च न्यायालय
13. केन्द्र और राज्य सरकारे दोनों कानून बन सकती है -
(अ) संघीय सूची
(ब) राज्य सूची
(स) सुरक्षा पर
(द) समवर्ती सूची
Ans. (द) समवर्ती सूची
14. शिक्षा किस सूची का विषय है -
(अ) राज्य सूची
(ब) सघशासित
(स) समवर्ती सूची
(द) संघ सूची
Ans. (स) समवर्ती सूची
15. सकल घरेलू उत्पाद का मापन कौन करता है ?
(अ) केंद्रीय सरकार
(ब) राज्य सरकार
(स) (अ) और (ब)
(द) कोई नही
Ans. (स) (अ) और (ब)
16. सबसे अधिक वृद्धि किस क्षेत्र में हुई है -
(अ) प्राथमिक क्षेत्र
(ब) द्वितीयक क्षेत्र
(स) तृतीयक क्षेत्र
(द) सभी में
Ans. (स) तृतीयक क्षेत्र
प्रश्न 2 : खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
1. बेल्जियम देश की राजधानी .................. है।
2. बेल्जियम .................. महाद्वीप का एक छोटा सा देश है।
3. श्रीलंका की राजधानी .................. है।
4. श्रीलंका की राजभाषा .................. है।
5. श्रीलेका मे गृह युद्ध वर्ष .................. मे समाप्त हुआ ।
6. लौह अयस्क .................. प्रकार का संसाधन है।
7. देश के कुल क्षेत्रफल का 27 प्रतिशत भू-क्षेत्र .................. क्षेत्र है ।
8. सम्पूर्ण उत्तरी मैदान .................. मृदा से बना है।
9. वे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, .................. संसाधन कहलाते हैं।
10. भारत देश के क्षेत्रफल का लगभग .................. प्रतिशत हिस्सा मैदानी है।
11. यंग इटली की स्थापना .................. ने की थी ।
12. उत्तर प्रदेश में .................. प्रकार की मृदा अधिक मात्रा में पाई जाती है।
13. चम्बल बेसिन में उत्खात भूमि को .................. भूमि कहा जाता है।
14. फ़्रांस की दूसरी क्रांति सन .................. में हुई ।
15. जर्मन संघ का सबसे बड़ा क्षेत्र .................. था।
16. फ्रेंकफर्ट संसद का आयोजन .................. में हुआ था।
17. कपडे मापने का पैमाना .................. था।
18. पूर्वी और मध्य यूरोप के जागीरदारों की जमीनों पर खेती .................. करते थे।
19. वियना की संधि के बाद फ्रांस में .................. राजवंश की सत्ता स्थापित हुई ।
20. उदारवादी राष्ट्रवादी मुख्यतः .................. की आज़ादी चाहते थे ।
Ans. 1. ब्रूसेल्स, 2. यूरोप, 3. श्री जयवर्धनेपुर कोटे, 4. सिंहल, 5. 2009, 6. अजैविक, 7. वन, 8. जलोढ़, 9. अजैविक, 10. 43, 11. मैज़िनी, 12. जलोढ़, 13. बद्लैंड्स, 14. 1848, 15. प्रशा, 16. 1848, 17. ज़ोलवेरिन, 18. सर्फ़, 19. बर्बन, 20. व्यक्तिगत अधिकारों ।
प्रश्न 3 : सत्य / असत्य का चयन कीजिए -
1. बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा देश है।
2. श्रीलका स्वतन्त्र राष्ट्र 1948 मे बना।
3. लैटेराइट मृदा अधिकतर गहरी तथा अम्लीय होती है।
4. मरुस्थली मृदाओं का रंग पीला होता है।
5. मृदा सबसे महत्त्वपूर्ण नवीकरण योग्य संसाधन है।
6. उत्पत्ति के आधार पर जैव और अजैव संसाधन होते हैं।
7. पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर भूमि कहा जाता है।
8. लेटराइट शब्द ग्रीक भाषा के शब्द लेटर से लिया गया है।
9. पंजाब और हरियाणा में 80 प्रतिशत भूमि पर कृषि होती है।
10. उदारवादी सभी को मताधिकार के पक्ष में थे।
प्रश्न 4 : एक वाक्य में उत्तर दीजिए
1. श्रीलंका की आबादी मे सबसे बड़ा हिस्सा है।
2. पार्टियां सत्ता केलिए आपस मे क्या करती है।
3. श्रीलका किस महाद्वीप में स्थित है ।
4. बेल्जियम में सामुदायिक सरकार कैसे चुनी जाती है ?
5. सत्ता का बंटवारा क्यों वांछनीय है ?
6. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस शहर में हुआ था ?
7. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?
8. अधिक वर्षा से निक्षालन की क्रिया से किस मृदा का निर्माण होता है ?
9. मरूस्थलीय मृदा किस राज्य में अधिक पाई जाती है ?
10. भारत के कितना प्रतिशत भाग पर पर्वतीय क्षेत्र है ?
11. कपास की कृषि के लिये कौन-सी मृदा उपयोगी है ?
12. काली मृदा को किस नाम से जाना जाता है ?
13. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?
14. चिपको आंदोलन का उद्देश्य क्या था?
15. सुंदरबन नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
प्रश्न 5 : अति लघु उतरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. गृहयुद्ध से क्या आशय है ?
2. सत्ता का क्षेतिज बटवारा क्या है ?
3. दबाब समूह क्या है ?
4. सघीय सरकार किसे कहते है ?
5. गठबन्धन सरकार किसे कहते है ?
6. भारत मे विकेंद्रीकरण से क्या आशय है ?
7. नगर निगम को परिभाषित कीजिए ।
8. सत्ता का विकेन्द्रीकरण किसे कहते हैं ?
9. श्रीलंका का राज्य धर्म क्या है ?
10. जलोढ़ मृदा की प्रमुख विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं ?
11. एजेंडा 21 क्या है ? इसके मुख्य उद्देश्य लिखिए ।
12. बांगर और खादर में कोई चार अंतर लिखिए ।
13. संसाधनों के संरक्षण के कोई दो उपाय लिखिए।
14. भूमि निम्नीकरण का कोई दो कारण लिखिए।
15. भूमि निम्नीकरण को रोकने के कोई दो उपाय लिखिए।
प्रश्न 6 : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -
1. संघ सूची, राज्य सूची, व समवर्ती सची को समझाकर लिखिए।
2. केन्द राज्य सम्बनध क्या है समझाकर लिखिए ।
3. 1992 पंचायती राज व्यवस्था के प्रमुख प्रावधान लिखिए |
4. क्षेतिज वितरण क्या है ? समझाकर लिखिए ।
5. स्थानीय स्वशासन क्या है ? लिखिए |
-
MP Board Class 10 Study Material
MP Board Class 10 Study Material | |
MP Board Class 10 Books | MP Board Class 10 Syllabus |
MP Board Class 10 Model Paper | MP Board Class 10 Previous Year Question Paper |