MP Board 10th Toppers List 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट जारी, देखें आपके ज़िले से किसने किया टॉप, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किए गए । रिजल्ट छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है , छात्र अपना 10वीं 12वीं रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते है.
👉मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं 2024 का रिजल्ट
👉मध्य प्रदेश बोर्ड 12 वीं 2024 का रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) की ओर से इस बार 5 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार 10वीं और 12वीं को मिलाकर साढ़े 17 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से सात लाख से अधिक छात्र 10वीं बोर्ड के थे।
यहां टॉपर सूची है जिसमें टॉपर्स के नाम, उनके द्वारा प्राप्त अंक और वे जिले शामिल हैं। छात्र यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची भी नोट कर सकते हैं, जिसमें बोर्ड द्वारा अपनाए गए "बेस्ट ऑफ फाइव" नियम के अनुसार बोर्ड परिणामों में 500 में से 450 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का विवरण शामिल है।
इस बार अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है, जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। अनुष्का ने मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इस बार 237 छात्रों का परिणाम रोका गया है। आपको बता दें कि बोर्ड के मुताबिक, इस बार 10वीं बोर्ड का परिणाम बेहतर नहीं रहा है। क्योंकि, इस बार करीब 58 फीसदी छात्र ही सफलता प्राप्त कर सके हैं।
MP Board Class 10th Toppers List 2024 : इस बार अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है
हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 58.10% नियमित परीक्षार्थी तथा 13.26% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। 54.35% नियमित छात्र एवं 61.88% नियमित छात्राएं परीक्षा में सफल हुई हैं। 8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2145 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 4,77,075 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 58.10% रहा है। 100391 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। इस वर्ष भी पूर्व वर्ष अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्रदान की गई है।
Download MP Board Class 10th Toppers List 2024
रैंक |
नाम |
अंक |
जिला |
1 | अनुष्का अग्रवाल | 495 | मंडला |
2 | रेखा रेबारी | 493 | कटनी |
2 | इश्मिता तोमर | 493 | मालवा |
2 | स्नेहा पटेल | 493 | रीवा |
3 | सौरभ सिंह | 492 | सतना |
4 | सौम्या सिंह | 491 | रीवा |
4 | जोयल रघुवंशी | 491 | विदिशा |
4 | अंकिता उरमलिया | 491 | जबलपुर |
4 | खुशबू कुमारी | 491 | मंडला |
5 | प्रगति असाटी | 490 | दमोह |