MP Board 12th अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023 : समाजशास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ
MP Board 12th अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023 : समाजशास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ
यहां नीचे हमने परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हुए हैं यह प्रश्न अर्द्धवार्षिक बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्व पूर्ण हैं आप इन का अवलोकन करें:-
सही विकल्प चुनिये :
1. राष्ट्रीय एकता में बाधक तत्व है
(a) सांस्कृतिक एकता (b) भौगोलिक एकता (c) जातिवाद (d) कला की एकता।
2. उत्तराखण्ड में स्थित है
(a) पुष्कर तीर्थ (b) रामेश्वरम् (c) जगन्नाथ पुरी (d) बद्रीनाथ-केदारनाथ
3. कास्ट इन इण्डिया पुस्तक के लेखक का नाम है
(a) मैक्स वेबर (b) प्रो. वेग (c) जे. एच. हट्टन (d) इमाइल दुर्चीम
4. 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नियोजित करने पर प्रतिबन्ध वाला अनुच्छेद है
(a) अनुच्छेद-12 (b) अनुच्छेद-14 (c) अनुच्छेद-24 (d) अनुच्छेद-45
5. राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम लागू हुआ
(a) 31 जनवरी, 1992 (b) 30 अगस्त, 1992 (c) 30 अगस्त, 1952 (d) 30 अगस्त, 1996.
(6) संयुक्त परिवार के मुखिया को कहते हैं
(अ) प्रधान (ब) कर्ता (स) चीफ (द) मालिक।
(7) सिख धर्म की स्थापना किसने की ?
(अ) गुरु नानक (ब) गुरु गोविन्द सिंह (स) गुरु अर्जुन देव (द) गुरु तेग बहादुर।
(8) भारत में जमींदारी उन्मूलन किस सन् में लागू किया गया ?
(अ) सन् 1950 (ब) सन् 1956 (स) सन् 1951 (द) सन् 1962.
(9) जो लोग सेना से रिटायर होकर खेती करते हैं, उन्हें कहते हैं-
(अ) नव-मध्यम वर्ग (ब) पूँजीपति कृषक (स) जमींदार वर्ग (द) कुलीन कृषक वर्ग।
(10) भारत के सामान्य ग्रामीणों में जनसंचार के किस साधन का चलन अधिक हैं-
(अ) टेलीविजन (ब) चल-चित्र (स) रेडियो (द) समाचार-पत्र।
उत्तर - 1.(c), 2. (d), 3. (c), 4.(c), 5. (a). (6) (ब), (7) (अ), (8) (स), (9) (द),(v) (स)
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) गौतम बुद्ध के बचपन का नाम ______था ।
(ii) हिन्दु धर्म में धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष को संयुक्त रूप से ____ कहा जाता है ।
(iii) भारत में 'अनुसूचित जाति' शब्द का प्रयोग सर्व प्रथम _____ ने किया ।
(iv) नगरों में पर्यावरण से सम्बन्धित समस्या ___ के कारण है ।
(v) भारत में हरित क्रांति का आरम्भ सन् ___ में हुआ ।
उत्तर - (i) सिद्धार्थ (ii) पुरुषार्थ (iii) साईमन कमीशन (iv) प्रदुषण(v) सन 1961
निम्नांकित के एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
(i) भारत में सबसे पहले किस राजनैतिक दल की स्थापना हुई ? ।
(ii) भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना किस वर्ष में की गई ?
(iii) स्वतंत्र भारत के नए संविधान को किस वर्ष से लागू किया गया ?
(iv) वर्तमान युग में सांस्कृतिक परिवर्तन का सबसे प्रभावपूर्ण साधक क्या है ?
(v) भारत में जमींदारी उन्मूलन किस सन् में लागू किया गया ?
Answer - (i) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ii) सन् 1992 (iii) सन् 1950 (iv) जनसंचार (v) सन् 1951 ।
निम्नांकित महत्वपूर्ण प्रश्न:
Que : 1. हिंसा के कोई दो कारण लिखिए ।
Answer: हिंसा के दो कारण :
(1) कुण्ठा :- व्यक्ति में जो तरह-तरह की असफलताएं मिलती है, उससे हीनता व निराशा की भावना पैदा हो जाती है, इसी से व्यक्ति कुण्ठा के कारण उसमें हिंसात्मक प्रवृत्ति बढ़ने लगती है।
(2) आतंकवाद :- वर्तमान युग में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों में होने वाली वृद्धि हिंसा का प्रमुख कारण है।
Que : 2. जनजातियों में जीवन साथी के चुनाव के कोई तीन तरीके लिखिए ।
Answer: जनजातियों में जीवन साथी के चुनाव के तीन तरीके निम्न है :
(1) हरण विवाह :- यह विवाह का वह तरीका है, जिसमे किसी पुरूष द्वारा लड़की को बलपूर्वक उठा लिया है और उससे विवाह कर लिया जाता है।
(2) परीक्षा विवाह :- अनेक जनजातियों में युवक को विवाह करने के लिए अपनी शक्ति और साहस का परिचय देना पड़ता है। परीक्षा विवाह का सबसे स्पष्ट रूप गुजराती भीलो' में देखने को मिलती है।
(3) परिवीक्षा विवाह :- इस प्रथा के अनुसार विवाह के इच्छुक युवक को लड़की के माता-पिता के घर में जाकर कुछ दिन रहना पड़ता है। विवाह का यह तरीका ‘मणिपुर की कूकी' जनजाति में पाया जाता है।
Que : 3. भूमि सुधार के कोई तीन उद्देश्य लिखिए ।
Answer: भूमि सुधार के तीन उद्देश्य निम्नलिखित है :
(1) समान्ता और सामाजिक न्याय पर आधारित कृषि व्यवस्था का पुनर्गठन करना : यह भूमि सुधार कार्यक्रम सबसे मुख्य उद्देश्य है। क्योंकि दुनिया के अधिकांश देश एक लम्बे समय तक उपनिवेशवादी और सामान्तवादी व्यवस्था के दोषों से पैदा होने वाली बुराइयों के शिकार रहे है।
(2) उपनिवेशवादी शोषण को दूर करना : उपनिवेशवादी तथा सामान्तवाद का उद्देश्य कृषकों की आय के एक बड़े हिस्से को अपने अधिकार में कर लेना था जिससे कृषको को आर्थिक शोषण अपने चरम सीमा पर पहुंच गया।
(3) कृषि बिचौलियों का उन्मूलन : एक अन्य कृषि बिचौलियो का उन्मूलन करके कृषकों का अपनी भूमि का स्वतन्त्र मालिक बनाना था। क्योंकि निजि सम्पत्ति की धारणा अधिक श्रम करने को प्रोत्साहन देती है।
Que : 4. हरित क्रान्ति के कोई तीन विशेष कार्यक्रम लिखिए ।
Answer: हरित क्रांति के विशेष कार्यक्रम :
1. सर्वप्रथम अधिक उपज देने वाली फसलों के कार्यक्रम लागू किये जिनसे कृषि उत्पादन में वृद्धि की जा सकती थी।
2. सन् 1967-68 से देश में बहुफसल कार्यक्रम आरंभ किया गया। यह साधन खेती के कार्यक्रम का अंग है।
3. हरित क्रांति के लिये जरूरी था कि खेती वर्षा पर निर्भर न रहे। इसके लिये बड़ी छोटी सिंचाई की योजना बनाई गई।
4. कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिये नई तकनीकों और सिंचाई की सुविधाओं के साथ कृषकों को प्रशिक्षण देना भी जरूरी समझा गया।
Que : 5. नव मध्यम वर्ग की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए ।
Answer: नव मध्यम वर्ग की तीन विशेषताएं निम्नलिखित है :
(1) पश्चिमी विचारों से अधिक प्रभावित :- प्रसिद्ध समाजशास्त्री डी.पी. मुखर्जी ने लिखा है भारत में नव मध्यम के व्यवहार और जीवन शैली-पश्चिमी विचारो से अधिक प्रभावित है।
(2) आत्मकेन्द्रीय वर्ग :- यह वर्ग एक तरह से आत्मकेन्द्रीत वर्ग है। जिसका जीवन भाग दौड़ व्यक्तिगत हितो और अधिक से अधिक आर्थिक साधन प्राप्त कर लेने की चुनौतियो से घिरा रहता है।
(3) उपभोक्तावादी संस्कृति :- यह वह संस्कृति है जिससे हम प्रत्येक उस चीज को अच्छा मानते है जो अधिक आधुनिक और महंगी होती है।
Que : 6. भारत में ग्रामीण समुदाय की कोई चार विशेषताएँ लिखिए ।
Answer: ग्रामीण समुदाय की चार विशेषताएँ निम्नलिखित है :
(1) कृषि मुख्य व्यवसाय :- ग्रामीण समुदाय का मुख्य व्यवसाय खेती होती है। तथा यहां खेती ही लोगों के जीवन को प्रभाति करती है।
(2) छोटा आकार :- साधारणतया गाँव में रहने वाले सभी लोग एक-दूसरे के नातेदार होते है। यही कारण है कि धर्म और जाति के आधार पर गाँव बंटे होते है। जिससे इनका आकार छोटो होता है।
(3) प्राकृतिक पर्यावरण :- ग्रामीण समुदाय का जीवन अपने पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते है। यहां फसलों के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है।
(4) सादा जीवन :- ग्रामीण समुदाय की अन्य प्रमुख विशेषता यह है, कि इनका जीवन सादा और परम्परावादी होता है, बहुत सी विकास योजनाओं के बाद भी गरीबी और अशिक्षा अच्छा भी ग्रामीण जीवन का अनिवार्य हिस्सा बना हुआ है।
(5) प्राथमिक सम्बन्धों की प्रधानता :- गाँव में सभी लोग एक दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते है। उनके पारस्परिक सम्बन्ध वैयक्तिक होते है, किसी स्वार्थ पर आधारित नहीं होते है।
(6) परम्परागत नियंत्रण :- गाँवों में कानून और राज्यों के नियमों का व्यक्तियों के व्यवहार पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना परिवार जाति और धर्म का।
Que : 7. संयुक्त परिवार की कोई चार विशेषताएँ लिखिए ।
Answer: संयुक्त परिवार की चार समस्याएं निम्नलिखित है :
(1) बड़ा आकार :- एक संयुक्त परिवार में तीन-चार पीढ़ियों के रक्त सम्बन्धियों और विवाह के द्वारा इसमें सम्मिलित होने वाले सदस्यों का समावेश रहता है। इसलिए इसका आकार बहुत बड़ा होता है।
(2) सामान्य निवास :- एक संयुक्त परिवार के सदस्य सभी मिलकर एक ही मकान में रहते है। आज रहने के तरीकों में कुछ परिवर्तन हो जाने के कारण दो-तीन घरों में मिल कर एक साथ रहने लगे हैं।
(3) सामान्य रसोई :- एक संयुक्त परिवार के सभी सदस्य एक ही रसोई में बना भोजन करते है।
(4) संयुक्त सम्पत्ति :- कानूनी और सामाजिक तौर पर हम उसी परिवार एक संयुक्त परिवार कहते है। जिनके सदस्यों के बीच सम्पत्ति का बटवारा न हुआ हो। परिवार का सबसे वयोवृद्ध पुरूष सभी को एक सामान्य कोष से धन देता है।
(5) कर्ता की प्रधानता :- संयुक्त परिवार के मुखिया को कर्ता कहा जाता है। कर्ता ही अपने सभी सदस्यों को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार काम सोपता है। तथा उन सभी को एक दूसरे को आपस में बांधे रखता है।
MP Board Class 12 Study Material
| MP Board Class 12 Study Material | |
| MP Board Class 12 Books | MP Board Class 12 Syllabus |
| MP Board Class 12 Model Paper | MP Board Class 12 Previous Year Question Paper |
Quiz
Get latest Exam Updates
