MP Board 12th Hindi Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-12 त्रैमासिक हिन्दी पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 18 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर हिन्दी विषय की परीक्षा के लिए, हिन्दी त्रैमासिक पेपर 19 सितंबर, 2024 को होगा।
इस लेख में, हम हिन्दी पेपर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और तैयारी के सुझावों पर बात करेंगे, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे आपको परीक्षा के प्रारूप और सवालों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।
MP Board 12वीं हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 (MP Board 12th Hindi Trimasik Pariksha 2024-25) में सफलता पाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
VVI Most Important Question for MP Board 12th Hindi Trimasik Pariksha 2024-25
पद्य साहित्य का इतिहास एवं प्रवृत्तियां – 2 अंकीय
प्रश्न 1 : सगुण और निर्गुण धारा में अंतर स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न 2 : दो प्रगतिवादी कवियों के नाम एवं उनकी एक - एक रचना का नाम लिखिए ।
प्रश्न 3: छायावाद की कोई दो विशेषताएं लिखो ।
प्रश्न 4 : भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णकाल क्यों कहा जाता है ?
प्रश्न 5 : भारतेन्दु युग की कोई दो प्रवृत्तियां लिखिए |
प्रश्न 6 : प्रयोगवादी काव्य की दो विशेषतायें बताइये ।
प्रश्न 7 : रीतिकाल की दो प्रमुख प्रवृत्तियां लिखिये
काव्यखण्ड :- महत्वपूर्ण प्रश्न – 2 अंकीय प्रश्न
प्रश्न 1 : पतंगों के साथ – साथ वे भी उड रहे हैं - बच्चों को उडान से कैसा सम्बन्ध बनता हैं?
प्रश्न 2 : बच्चे किस बात की आशा में नीडों से झांक रहे होंगे?
प्रश्न 3 : ‘शीतल वाणी में आग' के होने का क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 4 : जग जीवन का भार लिए फिरने से कवि का क्या आशय है?
प्रश्न 5: कवि संसार को अपूर्ण क्यों मानता है?
प्रश्न 6: भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 8 : उडने और खिलने का कविता से क्या संबंध बनता है?
प्रश्न 9 : कवि जग का ध्यान क्यों नहीं करना चाहता है?
प्रश्न 10 : थका हुआ पंथी किस कारण जल्दी – जल्दी चलता है?
प्रश्न 11 : 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता को आप करुणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की? तर्कसंगत उत्तर दीजिए।
प्रश्न 12 : 'हम समर्थ शक्तिवान' और 'हम एक दुर्बल को लायेंगे' पंक्ति के माध्यम से कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
गद्य साहित्य का इतिहास प्रवृत्तियां एवं विकास क्रम-2 अंकीय
प्रश्न 1 : भारतेन्दु युग की निबंध की किन्ही 2 विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |
प्रश्न 2 : निबन्ध किसे कहते है ? बाबू गुलाब राय के अनुसार निबंध की परिभाषा कीजिए ।
प्रश्न 3: आत्मकथा और जीवनी में अंतर लिखिए |
प्रश्न 4 : रेखाचित्र और संस्मरण में अंतर बताइए |
प्रश्न 5 : उपन्यास और कहानी में अंतर लिखिए
प्रश्न 6 : नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए ।
आरोह गद्यखण्ड :- महत्वपूर्ण प्रश्न - 2 अंकीय प्रश्न
प्रश्न 1 : लगान न चुकाने पर जमींदार ने भक्तिन को क्या सजा दी ?
प्रश्न 2 : भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी ?
प्रश्न 3 : 'पर्चेंजिग पावर' से लेखक का क्या आशय है?
प्रश्न 4 : भक्तिन के आ जाने से महादेवी देहाती कैसे हो गई?
प्रश्न 5: बाजार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या क्या असर पड़ता हैं?
प्रश्न 6: बाजार का जादू क्या है? वह कैसे काम करता हैं?
प्रश्न 7 : 'काले मेघा पानी दे' से लेखक का क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 8 : लुट्टन पहलवान का गुरु कौन था? ढोलक से उसका क्या नाता था ?
प्रश्न 9 : लुट्टन का बचपन कैसा था?
प्रश्न 10 : ढोलक की आवाज का पूरे गांव पर क्या असर होता था?
प्रश्न 11 : 'गगरी फूटी बैल पियासा' का आशय क्या है?
महत्वपूर्ण प्रश्न :- 3 अंकीय
प्रश्न 1 : यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकेन में सफल होती हैं लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
प्रश्न 2 : सिल्वर वैंडिग का आयोजन क्यों हुआ था?
प्रश्न 3: जब सब्जी लेकर यशोधर बाबू घर पहुंचे तो उनकी दशा कैसी थी?
प्रश्न 4 : यशोधर बाबू के चरित्र की कोई दो विशेषताएं लिखिये।
प्रश्न 5 : स्वंय कविता रच लेने का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ?
प्रश्न 6 : श्री सौंदलगेकर के अध्यापन की उन विशेषताओं को रेखांकित करें जिन्होंने कविताओं के प्रति लेखक के मन में रुचि जगाई ।
प्रश्न 7 : कविता के प्रति लगाव से पहले और उसके बाद अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा में क्या बदलाव आया?
प्रश्न 8 : सिंधु सभ्यता साधन-सम्पन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था कैसे ?
प्रश्न 9 : मोहनजोदड़ो की सभ्यता को 'लो प्रोफाइल' सभ्यता क्यों कहा गया है?
प्रश्न 10 : पुरातत्ववेत्ताओं ने किस भवन को कॉलेज ऑफ प्रीस्ट्स कहा है?
प्रश्न 11: 'अतीत में दबे पांव शीर्षक का सार्थकता सिद्ध कीजिए ।
अभिव्यक्ति और माध्यम
प्रश्न 1 : पत्रकारीय लेखन क्या हैं?
प्रश्न 2 : जनसंचार माध्यम की प्रमुख विशेषताएं लिखिये?
प्रश्न 3: प्रमुख जनसंचार माध्यम कौन -कौन से है ?
प्रश्न 4 : इंटरनेट पत्रकारिता क्या है?
प्रश्न 5 : समाचार लेखन और प्रस्तुति में क्या अन्तर है?
प्रश्न 6 : प्रिंट माध्यम क्या है?
प्रश्न 7 : लाइव के बारे में लिखिये।
प्रश्न 8 : इंटरनेट की प्रमुख विशेषताएं लिखिए ।
प्रश्न 9 : कहानी लिखने का सबसे कारगर तरीका कौन सा है?
प्रश्न 10 : विशेष लेखन क्या है?
महत्वपूर्ण प्रश्न :- 4 अंकीय
पत्र लेखन - (4 अंक)
औपचारिक पत्र
अनौपचारिक पत्र
1. अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए |
2. अपने मित्र को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका में रचना के प्रकाशन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
3. अपने मित्र को वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर एक बधाई पत्र लिखिए।
4. आपके क्षेत्र के पोस्ट मास्टर साहब को नियमित डाक वितरण न होने का शिकायती पत्र लिखिए।
5. नगरपालिका अध्यक्ष को जल की अनियमित आपूर्ति के संबंध में शिकायती पत्र लिखिए |
निबंध लेखन - (4 अंक)
1. विज्ञान के चमत्कार
2. प्रदूषण
3. साहित्य और समाज
4. कोरोना से बचाव एवं सावधानियां
5. नारी शिक्षा का महत्व
-
MP Board Class 12 Study Material
MP Board Class 12 Study Material | |
MP Board Class 12 Books | MP Board Class 12 Syllabus |
MP Board Class 12 Model Paper | MP Board Class 12 Previous Year Question Paper |