MP Board 12th Physics Trimasik Pariksha 2024-25 : एमपी बोर्ड कक्षा-12 त्रैमासिक भौतिक विज्ञान पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; चेक करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 18 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए, भौतिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 18 सितंबर, 2024 को होगा।
इस लेख में, हम भौतिक विज्ञान पेपर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और तैयारी के सुझावों पर बात करेंगे, ताकि आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे आपको परीक्षा के प्रारूप और सवालों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।
MP Board 12वीं भौतिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2024-25 (MP Board 12th Physics Trimasik Pariksha 2024-25) में सफलता पाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
VVI Most Important Question for MP Board 12th Physics Trimasik Pariksha 2024-25
2 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : समविभव पृष्ठ की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 2 : संधारित्र की दोनो प्लेटो के बीच परावैद्युत माध्यम रखने पर उसकी धारिता क्यों बढ़ जाती है?
प्रश्न 3 : मोटर गाड़ी को स्टार्ट करने पर उसकी हेड लाइट कुछ मंद क्यों हो जाती है?
प्रश्न 4 : ओम का नियम लिखिए।
प्रश्न 5 : एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिए |
प्रश्न 6 : अमीटर और वोल्टमीटर में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 7 : बायो सेवर्ट का नियम लिखिए |
प्रश्न 8 : बायो सेवर्ट के नियम के आधार पर विद्युत धारा के मात्रक को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 9 : चलकुंडली धारामापी की सुग्रहिता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
प्रश्न 10 : चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है? उनके गुण लिखिए।
प्रश्न 11: अनुचुंबकीय, प्रतिचुंबकीय और लौह चुंबकीय पदार्थों के दो-दो उदाहरण लिखिए |
प्रश्न 12 : फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण संबंधी नियम लिखिए |
प्रश्न 13 : स्वप्रेरण और अन्योन्य प्रेरण में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 14 : फ्लेमिंग का दायें हाथ का नियम लिखिए।
प्रश्न 15 : आवेश का क्वांटीकरण किसे कहते है ?
प्रश्न 16 : विद्युत क्षेत्र रेखाओं के गुण लिखिए |
प्रश्न 17 : विद्युत द्विध्रुव किसे कहते हैं?
प्रश्न 18 : दो समविभव पृष्ठ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करते हैं?
3 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : सिद्ध कीजिये कि विद्युत द्विध्रुव की अनुप्रस्थ स्थिति में किसी बिन्दु पर विभव शून्य होता है।
प्रश्न 2 : समान्तर क्रम / श्रेणी क्रम में जुडे संधारित्रों की तुल्य धारिता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए व संयोजन का चित्र बनाइये।
प्रश्न 3 : किरचॉफ के नियम लिखिए तथा उनकी व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 4 : व्हीटस्टोन सेतु का विद्युत आरेख खीचिए। इसका सिद्धांत समझाइये तथा इसके संतुलन के लिए आवश्यक प्रतिबंध P/Q = R/S निगमित कीजिए।
प्रश्न 5 : किसी सेल के आंतरिक प्रतिरोध, टर्मिनल वोल्टता एवं विद्युत धारा में संबंध स्थापित कीजिए |
प्रश्न 6 : धारा और इलेक्ट्रोनों के अपवाह वेग में संबंध स्थापित कीजिए।
प्रश्न 7 : प्रतिरोध और प्रतिरोधकता में अंतर स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 8 : विद्युत चुंबकीय प्रेरण संबंधी लेंज का नियम लिखिये तथा समझाइये कि लेंज का नियम, ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुकूल है।
4 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : विद्युत फ्लक्स संबंधी गॉस का नियम लिखिए एवं सिद्ध कीजिए।
प्रश्न 2 : विद्युत द्विध्रुव किसे कहते हैं? किसी विद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में स्थित किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 3 : स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में कोई 4 अन्तर लिखिए।
5 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : डायनेमों क्या है। प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो का सिद्धांत एवं संरचना का वर्णन रेखाचित्र सहित कीजिए।
प्रश्न 2: ट्रासंफॉर्मर की व्याख्या निम्न बिंदुओं पर कीजिए
1. नामांकित चित्र
2. सिद्धांत
3. परिणमन अनुपात का सूत्र
4. ऊर्जा क्षय के कारण तथा इन्हें कम करने के उपाय
प्रश्न 3 : AC परिपथ के लिए जिसमें L-C-R तीनों के लिए फेजर आरेख बनाकर परिपथ की प्रतिबाधा का सूत्र स्थापित कीजिए तथा प्रत्यावर्ती विद्युत वाहक बल धारा में प्रत्येक स्थिति का संबंध कीजिए।
-
MP Board Class 12 Study Material
MP Board Class 12 Study Material | |
MP Board Class 12 Books | MP Board Class 12 Syllabus |
MP Board Class 12 Model Paper | MP Board Class 12 Previous Year Question Paper |