MP Board 5th, 8th Datsheet 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 1 मार्च को और 8वीं की परीक्षा 5 मार्च को समाप्त 2025 होगी।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक में होंगी। कुल ढाई घंटे का एग्जाम होगा।
👉 MP Board 5th, 8th Datsheet 2025
दिव्यांग विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी। प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/ उर्दू/ मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 8th Time Table 2025)
| परीक्षा तिथि | विषय |
| 24 फरवरी, 2025 | प्रथम भाषा: सहायक वाचन सहित हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी |
| 25 फरवरी, 2025 | गणित या संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए) |
| 28 फरवरी, 2025 | विज्ञान |
| 1 मार्च, 2025 | सामाजिक विज्ञान |
| 4 मार्च, 2025 | दूसरी भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) या हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
| 5 मार्च, 2025 | तीसरी भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती। |
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 5th Time Table 2025)
| परीक्षा तिथि | विषय |
| 24.02.2025 | प्रथम भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
| 25.02.2025 | गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
| 27.02.2025 | अतिरिक्त भाषा: हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
| 28.02.2025 | पर्यावरण अध्ययन |
| 01.03.2025 | द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है), हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
-
Quiz
Get latest Exam Updates
