MP Board 5th, 8th Class Exam 2023: एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा के लिए नई डेट जारी, चेक करें डिटेल
MP Board 5th, 8th Class Exam 2023: एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा के लिए नई डेट जारी, चेक करें डिटेल
एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा के लिए नई डेट जारी कर दी गई है. इसके पहले राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षा 3 अप्रैल को निरस्त कर दी गई थी. अब नई समय सारिणी के मुताबिक पांचवीं की गणित एवं संगीत विषय का पेपर 15 अप्रैल और आठवीं के संस्कृत विषय का पेपर 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. बता दें कि इस बार 5वीं और 8वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
इस साल पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 12,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से लगाकर 11:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया था.
5th MP Board Time Table 2023
| दिनांक | विषय |
|---|---|
| 23 मार्च 2023 | गणित विषय |
| 25 मार्च 2023 | हिंदी/ मराठी/ अंग्रेजी/ उर्दू |
| 27 मार्च 2023 | पर्यावरण |
| 30 मार्च 2023 | सामान्य हिंदी/ सामान्य अंग्रेजी |
| 31 मार्च 2023 | सामान्य उर्दू |
MP Board Class 8th Time Table 2023
| दिनांक | विषय |
|---|---|
| दिनांक | विषय |
| 23 मार्च 2023 | गणित |
| 25 मार्च 2023 | विज्ञान |
| 27 मार्च2023 | सामाजिक विज्ञान |
| 29 मार्च 2023 | प्रथम भाषा उर्दू मराठी हिंदी अंग्रेजी |
| 31 मार्च 2023 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी |
| 1 अप्रैल 2023 | तृतीय भाषा संस्कृत/ उर्दू / पंजाबी मराठी |
पेपर लीक होने के कारण स्थगित हुआ था एग्जाम
मध्य प्रदेश पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हुई थीं. लेकिन 3 अप्रैल को पेपर लीक के कारण स्थगित कर दिया गया था. आठवीं कक्षा का एक अप्रैल को संस्कृत का प्रश्नपत्र एक दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद निरस्त कर दिया था. वहीं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पांचवीं-आठवीं की तीन अप्रैल को आयोजित होने वाली पांचवीं व आठवीं की गणित एवं संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) विषय की परीक्षा को बिना कारण बताए स्थगित कर दिया था. अब नई डेट पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की ओर से आदेश जारी किया गया है.
FAQs
मध्य प्रदेश पांचवी तथा आठवीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा तिथि क्या है?
मध्य प्रदेश पांचवी तथा आठवीं बोर्ड परीक्षाका आयोजन23 मार्च 2023 से करवाया जाएगा.
| MP Board Class 5 and 8 Study Material | |
| MP Board Class 5 Study Material | MP Board Class 8 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
