MP Board 5th 8th Result 2023 : आज आएंगे एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट; Direct Link से चेक कर सकेंगे
MP Board 5th 8th Result 2023 : आज आएंगे एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट; Direct Link से चेक कर सकेंगे
मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज 15 मई को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड में यह पहली बार हुआ है जब बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाएं कराई गईं।
राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) व सामान्य प्रशासन विभाग इंदर सिंह परमार आज दोपहर 12:30 बजे नतीजों की घोषणा करेंगे। पांचवीं, आठवीं की परीक्षा में इस साल राज्य के 4 लाख 73 हजार छात्र-छात्राएं बैठे थे। इसके लिए 12,364 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं हुई थीं।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट डायरेक्ट लिंक - दोपहर 12.30 बजे तय समय पर ही एक्टिव होगा। 25 मार्च से एमपी 5वी और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। कक्षा पांचवी की परीक्षा 31 मार्च और आठवीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म हुई थी।

MP Board 5th 8th Result 2023 : यूं चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट
- स्टेप-1 - एमपी बोर्ड 8वीं 8वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- स्टेप-2 - यहां एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप-3 - एक नया पेज खुल कर आएगा।
- स्टेप-4 -इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्टेप-5 - रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- स्टेप-6 - इसे डाउनलोड करके चेक कर लें।
MP Board Class 10 Study Material
| MP Board Class 10 Study Material | |
| MP Board Class 10 Books | MP Board Class 10 Syllabus |
| MP Board Class 10 Model Paper | |
Quiz
Get latest Exam Updates
