Self Studies

MP Board 5th 8th Result 2024 Date : अधिकारी ने बताया, कब आएगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट- जाने फुल डिटेल्स

MP Board 5th 8th Result 2024 Date : अधिकारी ने बताया, कब आएगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट- जाने फुल डिटेल्स

मध्य प्रदेश के स्कूलों की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। एमपी कक्षा 5वीं का रिजल्ट और एमपी कक्षा 8वीं का रिजल्ट ( MP Class 8 Result , MP Class 5 Result ) विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Check Result Here

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की कॉपियां चेक हो चुकी हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड  परीक्षा आयोजित की जाती हैं।

रिजल्ट को लेकर आर महेश्वरी ( अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र ) ने कहा कि परिणाम जारी करने से पहले चेक किया जा रहा है कि कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई है। कॉपियों की चेकिंग सही ढंग से हुई है या नहीं, इसलिए रैंडम कॉपी चेक की जा रही है। दो लाख से ज्यादा कॉपियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी। रिजल्ट इस माह के तीसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है।' 

इस साल सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थियों ने भी इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में हिस्सा लिया था। प्रदेश में इस वर्ष एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

MP Class 5 Result, MP Class 8 Result 2024 : 4 स्टेप्स में कर सकेंगे चेक

1- ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
2- यहां होम पेज पर दिख रहे लिंक 'रिजल्ट्स 2024' पर क्लिक करें।
3- अब MP Board 5th Result 2024 या MP Board 8th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
4- अब नया पेज खुलेगा जिसे में छात्र अपना रोलनंबर व डेट ऑफ बर्थ आदि की सूचना भरकर सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या

प्रकार संख्या कक्षा 5 कक्षा 8 कुल विद्यार्थी
सरकारी स्कूल 87,007 8,35,971 8,35,120 -
प्राइवेट स्कूल 25,159 4,68,894 4,03,795 -
मदरसे 825 4,721 3,317 -
उपलब्ध कक्षा - - - 25,51,818

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now