MP बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 जारी - डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चली थीं, वहीं 8वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हुई थीं.
आप अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) या रोल नंबर का उपयोग करके नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
👉 Direct Link - MP Board 5th 8th Result 2026
इस साल कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 95.14% रहा जबकि कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 93.83% रहा यानी साफ शब्दों में कहें तो 5वीं में 100 बच्चों में से औसतन 5 बच्चे फेल हुए और 8वीं में 100 में से औसतन 7 बच्चे फेल हुए. बाकी सब बच्चे पास हो गए.
इस साल राज्य भर में 10 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
RSKMP Result 2026 OUT: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
- छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं.
- रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) डालना होगा.
- वेबसाइट पर जाने के बाद 'Result' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
- स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, हर विषय में मिले नंबर और कुल ग्रेड की जानकारी ध्यान से देखें
मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए 322 केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में नामित किया गया था. जहां लगभग 1.10 लाख टीचर्स ने आंसर शीट चेक करने का काम किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षा में 12.76 लाख छात्र और कक्षा 8 की परीक्षा में 10.92 लाख छात्र शामिल हुए.
-
MP Board Class 1 to 8 Study Materials
Quiz
Get latest Exam Updates
