MP Board 5th & 8th Re-Exam Result 2025 : एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रीएग्जाम रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट
मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न री एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है । विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर डालकर कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
👉 Direct Link - MP Board 5th 8th Result 2025
एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड री एग्जाम का आयोजन बीते 2 से 9 जून के बीच किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
एमपी 5वीं 8वीं री एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां से 22 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज की गई।
MP Board 5th 8th Result 2025 : कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट
-
आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं
-
“5वीं/8वीं रीएग्जाम रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें
-
रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें
-
“सबमिट” पर क्लिक करें
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा, PDF डाउनलोड करें
कैसा रहा था मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की मुख्य परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच कराई गई थीं। इसका रिजल्ट 28 मार्च को जारी कर दिया गया था। कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
-
Quiz
Get latest Exam Updates
