MP Board कक्षा-10वीं 2025-26 : रेमेडियल मॉड्यूल (Remedial Module), पीडीएफ डाउनलोड करे (सभी विषय )
मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचनालय (DPI) द्वारा शासकीय हाई स्कूल स्कूलों में Remedial Teaching अर्थात निदानात्मक कक्षाओं के संचालन से संबंधित रेमेडियल क्लासेस माड्यूल पीडीएफ जारी कर दी गई हैं। परीक्षा में 40% से कम अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की रेमेडियल क्लास लगाई जाएगी।
एमपी रेमेडियल क्लासेस माड्यूल पीडीएफ 2025-26
एमपी रेमेडियल कक्षाओं के संचालन हेतु कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान सहित कुल 5 विषयों के Remedial Module PDF बहुत जल्द विमर्श पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है । रेमेडियल माड्यूल पीडीएफ को विषय विशेषज्ञों द्वारा वार्षिक परीक्षा के ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किया जाता है। छात्र इस लेख से भी रेमेडियल माड्यूल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है
| Subject Name |
| 1. गणित |
| 2. विज्ञान |
| 3. सामाजिक विज्ञान |
| 4. अंग्रेजी |
| 5. हिंदी |
रेमेडियल टीचिंग का पठन-पाठन अनिवार्य रूप से करना अनिवार्य होगा। शिक्षक विभागीय यू-ट्यूब चैनल (Vimarsh MP SED) पर उपलब्ध शैक्षणिक वीडियो का उपयोग रिमेडियल क्लासेस के संचालन हेतु कर सकते हैं।
एमपी रेमेडियल टीचिंग क्या है?
रेमेडियल टीचिंग जिसे निदानात्मक शिक्षण भी कहते हैं इसकी शुरुआत इसलिए की गई थी, ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी कठिनाइयों / समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए जिससे विद्यार्थी वार्षिक अथवा बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके अगली कक्षा में जाने के लिए तैयार हो सके।
रेमेडियल टीचिंग (निदानात्मक शिक्षण) के चार चरण है पहला चरण- सिखाना, दूसरा चरण- रिव्यू, तीसरा चरण- कमजोरी जानने के लिए टेस्ट एवं चौथा चरण- टेस्ट का मूल्यांकन कर पता करना ताकि कमजोर विद्यार्थियों को पुनः उपचारात्मक अभ्यास कराया जा सके।
त्रैमासिक परीक्षा परिणाम के उपरांत विद्यार्थियों के ग्रेड के आधार पर पुनः सेक्शन बनाए जाएंगे, जिसमें से C, D एवं E ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पृथक सेक्शन बनाया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप पठन-पाठन हो सके।
त्रैमासिक परीक्षाओं के परिणाम के उपरांत विद्यार्थियों के ग्रेड का निर्धारण नीचे दी गई तालिका के अनुसार किया जाएगा।
| ग्रेड | प्रतिशत |
| A | 75% या 75% से अधिक |
| B | 60% से 74% |
| C | 46% से 510% |
| D | 33% से 44% |
| E | 33% से कम |
| E1 | 20% से 32% |
| E2 | 0 से 110% तक |
शासकीय स्कूलों के प्राचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि रेमेडियल टीचिंग के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित कक्षाओं की तरह रेमेडियल कक्षाओं के संचालन आवश्यक रूप से किया जाए।
-
MP Board Class 10 Study Material
| MP Board Class 10 Study Material | |
| MP Board Class 10 Books | MP Board Class 10 Previous Year Question Paper |
Quiz
Get latest Exam Updates
