MP Board Class 12th Political Science 2024 : VVI Most Important Question with Answers
मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं की Political Science - राजनीति विज्ञान परीक्षा 29 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा में वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड परीक्षा में आने जा रहे है।
यहाँ पर MP Board क्लास 12th के Political Science - राजनीति विज्ञान प्रश्न बैंक (VVI Question MP Board Class 12th Political Science Exam 2024) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है। महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है जो बहुत ही अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयार किये गए है। इसमें प्रत्येक इकाई से महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांट कर एकत्रित किया गया है, जिससे कि विद्यार्थी कम समय में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
MP Board Class 12th Political Science Exam 2024 VVI Most Important Question
प्रश्न 1. बहुविकल्प प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
1. शॉक थेरेपी कब अपनाई गई थी -
(अ) 1988 में
(ब) 1989 में
(स) 1990 में
(द) 1992 में
उत्तर - (स) 1990 में
2. सम्पूर्ण विश्व में साम्यवाद के प्रेरणा स्रोत थे -
(अ) नीकिता खुश्चेव
(ब) ब्लादीमीर लेनिन
(स) लिओनिद ब्रेझनेव
(द) बोरिस येल्तसिन्
उत्तर - (ब) ब्लादीमीर लेनिन
3. यूरोपीय यूनियन संघ की स्थापना कब हुई ?
(अ) 1992
(ब) 1989
(स) 1991
(द) 1990
उत्तर - (अ) 1992
4. कौन सा देश सार्क का सदस्य नहीं है ?
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) चीन
(द) श्रीलंका
उत्तर - (स) चीन
5. नेपाल एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में उभरा -
(अ) 2008 में
(स) 2006 में
(ब) 2007 में
(द) 2005 में
उत्तर - (अ) 2008 में
6. संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद के किस प्रकार के सदस्यों को वीटो पावर प्राप्त हैं।
(अ) स्थायी सदस्यों
(ब) अस्थायी सदस्यों
(स) स्थायी एवं अस्थायी सदस्यों को
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (अ) स्थायी सदस्यों
7. विश्व बैंक की स्थापना हुई -
(अ) 1946
(ब) 1980
(स) 1992
(द) 1944
उत्तर - (द) 1944
8. सुरक्षा का बुनियादी अर्थ है।
(अ) देश से आजादी
(ब) खतरे से आजादी
(स) जीवन से आजादी
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) खतरे से आजादी
9. विश्व के 200 देशों में से कितने लोग सुरक्षा की धारणा एक जैसी रखते हैं -
(अ) 5 अरब लोग
(ब) 6 अरब लोग
(स) 7 अरब लोग
(द) 10 अरब लोग
उत्तर - (स) 7 अरब लोग
10. ओजोन की परत में छिद्र होना क्या हैं ?
(अ) वायुमण्डल में ऑक्सीजन की कमी होना।
(ब) वायुमण्डल में नाइट्रोजन की कमी होना।
(स) वायुमण्डल के ऊपरी परत में ओजोन की कमी होना ।
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर - (स) वायुमण्डल के ऊपरी परत में ओजोन की कमी होना ।
11. क्योटो प्रोटोकाल किससे संबंधित है।
(अ) ऑक्सीजन में वृद्धि
(ब) कार्बन डाई ऑक्साइड की निकासी
(स) प्रीन हाउस गैसो का उत्सर्जन
(द) वायुमण्डल का प्रदूषण
उत्तर - (स) प्रीन हाउस गैसो का उत्सर्जन
12. ग्रीन हाउस गैस संबंधित है।
(अ) वैश्विक ताप वृद्धि
(ब) वैश्विक बाजार
(स) कोई नहीं
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर - (अ) वैश्विक ताप वृद्धि
13. वैश्वीकरण से सबसे अधिक प्रभावित कौन हुए ?
(अ) निर्धन
(ब) उद्योगपति
(स) पूंजीपति
(द) कोई नहीं
उत्तर - (अ) निर्धन
14. सम्पूर्ण विश्व में बहुराष्ट्रीय नियमों का
(अ) विस्तार हुआ है।
(ब) संकुचन हुआ है।
(स) प्रभाव शून्य हुआ है।
(द) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर - (अ) विस्तार हुआ है।
15. सरदार वल्लभभाई पटेल को जाना जाता है -
(अ) वीर पुरुष
(ब) कर्मवीर
(स) लौह पुरुष
(द) महात्मा
उत्तर - (स) लौह पुरुष
16. 2 जून 2014 को निम्न राज्य की स्थापना हुई।
(अ) तेलंगाना क्षेत्र
(ब) छतीसगढ़
(स) कर्नाटक
(द) उड़ीसा
उत्तर - (अ) तेलंगाना क्षेत्र
17. विदर्भ प्रदेश किस राज्य में है -
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) बिहार
(स) झारखण्ड
(द) उड़ीसा
उत्तर - (अ) मध्यप्रदेश
18. नीति आयोग की स्थापना कब की गई -
(अ) 2014 में
(ब) 2015 में
(स) 2016 में
(द) 2017 में
उत्तर - (ब) 2015 में
19. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है -
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) राष्ट्रपति
(स) वित्तमंत्री
(द) कानून मंत्री
उत्तर - (अ) प्रधानमंत्री
20. इंडियन नेशनल आर्मी INA का गठन किया था -
(अ) चंद्रशेखर आजाद
(ब) सुभाषचंद्र बोस
(स) सरदार भगत सिंह
(द) रामप्रसाद बिस्मिल
उत्तर - (अ) चंद्रशेखर आजाद
21. राष्ट्रीय आपातकाल लागू हुआ -
(अ) 22 जून 1927
(ब) 28 जनवरी 1975
(स) 22 जून 1976
(द) 24 जून 1978
उत्तर - (अ) 22 जून 1927
22. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 1971 में रायबरेली से श्रीमती इंदिरा गांधी के चुनाव को कब अवैध घोषित किया ?
(अ) 8 मई 1974
(ब) 8 अप्रैल 1974
(स) 12 जून 1975
(द) 25 जून 1950
उत्तर - (स) 12 जून 1975
23. भारत का 29वाँ राज्य है -
(अ) तेलंगाना
(ब) झारखंड
(स) छत्तीसगढ़
(द) सिक्किम
उत्तर - (अ) तेलंगाना
24. EV रामा स्वामी नायकर पेरियर समाज सुधारक थे -
(अ) तमिलनाडु
(ब) केरल
(स) आंध्रप्रदेश
(द) कर्नाटक
उत्तर - (अ) तमिलनाडु
25. केन्द्र में पहली गठबंधन सरकार कब बनी -
(अ) 1977
(ब) 1989
(स) 1999
(द) 2004
उत्तर - (अ) 1977
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(1) बोल्शेविक कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक .............. थे।
(2) नाटो का पूरा नाम ............. है।
(3) भारत आसियान का सदस्य ............ से बना।
(4) संयुक्त राष्ट्रसंघ के सालाना बजट में सर्वाधिक योगदान ............ का है।
(5) युद्ध की विभीषिका को रोकने के लिए ............ का निर्माण हुआ।
(6) रियो सम्मेलन .......... वर्ष में हुआ।
(7) विश्व व्यापार संगठन की स्थापना ............... में हुई।
(8) स्वतन्त्रता के बाद देश के प्रधानमंत्री ................ थे।
(9) नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष ............. है।
(10) भारत में .............. अर्थव्यवस्था है।
(11) आपातकाल ................ के तहत लगाया गया।
(12) 1976 में ............... संशोधन किया गया है।
(13) हिमाचल प्रदेश की राजधानी .............. है।
(14) चण्डीगढ़ पंजाब और ............. की राजधानी है।
(15) 1977 के चुनावों की सफलता ने .......... को लोकनायक बना दिया।
उत्तर - (1) ब्लादिमीर लेनिन, (2) उत्तर अटलांटिका संधि संगठन, (3) 1996, (4) अमेरिका, (5) संयुक्त राष्ट्र, (6) 1992, (7) 1995, (8) जवाहरलाल नेहरू, (9) सुमन बेरी, (10) मिश्रित,
(11) संविधान के अनुच्छेद 352, (12) 42वाँ, (13) शिमला, (14) हरियाणा, ( 15 ) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न 3. एक वाक्य में उत्तर लिखिए -
(1) शॉक थेरेपी का कोई एक परिणाम लिखिए।
उत्तर - गराज सेल
(2) रूसी संसद ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता कब घोषित की थी ?
उत्तर - जून 1990
(3) जोसेफ स्टालिन किस देश के नेता थे ?
उत्तर - सोवियत रूस
(4) मेस्ट्रिच सन्धि से किस संगठन की स्थापना हुई ?
उत्तर - यूरोपीय यूनियन
(5) बैंकाक सन्धि पर हस्ताक्षर कब हुए ?
उत्तर - 8 अगस्त, 1967
(6) यूरोपीय यूनियन के प्रधान अंग कौन-कौन से है ?
उत्तर - आयोग, संसद परिषद् न्यायालय
(7) चीन ने भारत पर आक्रमण कब किया ?
उत्तर - 1962
(8) श्रीलंका के बहुसंख्यक समुदाय का नाम लिखो ।
उत्तर - सिंहली
(9) बांग्लादेश राज्य कब अस्तित्व में आया ?
उत्तर - 1971 में
(10) सार्क का मुख्यालय कहाँ पर है ?
उत्तर - मालदीव
(11) WTO को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन
(12) भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग कब बना ?
उत्तर - 1 जनवरी 1942 में
(13) WHO का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर - विश्व स्वास्थ्य संगठन
(14) BWC का अर्थ है।
उत्तर - जैविक हथियार संधि
(15) BWC की स्थापना हुई है।
उत्तर - 1972
(16) CTBT की स्थापना हुई।
उत्तर - 1996
(17) अलकायदा संबंधित है ?
उत्तर - आतंकवादी
(18) रियो पृथ्वी सम्मेलन में कितने देश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ?
उत्तर - 170 देशों ने
(19) भारत में कौन-कौन से बाँध विरोधी आन्दोलन चलाए गए ?
उत्तर - नर्मदा बचाओ तथा टिहरी बचाओं
(20) विश्व राजनीति में पर्यावरण के मुद्दे ने कब जोर पकड़ा ?
उत्तर - 1960 के दशक से
(21) 'लिमिट्स टू ग्रोथ नामक पुस्तक किसने प्रकाशित की ?
उत्तर - क्लब ऑफ रोम
(22) चिपको आन्दोलन के प्रवर्तक कौन थे ?
उत्तर - सुन्दरलाल बहुगुणा
(23) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम था।
उत्तर - मोहनदास करम चंद्र गांधी
(24) हैदराबाद का भारत में विलय हुआ।
उत्तर - 13 सितम्बर 1948
(25) हरित क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है ?
उत्तर - कृषि
(26) योजना आयोग किस तरह का निकाय है ?
उत्तर - परामर्शदात्री
(27) नियोजन के विषय में नीति निर्धारण कौन-सी इकाई करती है ?
उत्तर - राष्ट्रीय विकास परिषद
(28) नीली क्रांति का सम्बंध किससे है ?
उत्तर - मत्स्य पालन उद्योग में तीव्र विकास से है।
(29) प्रथम पंचवर्षीय योजना के योजनाकार कौन थे ?
उत्तर - के. एन. राज
(30) पंचशील सिद्धान्त दिया।
उत्तर - भारत चीन
(31) ताशकंद समझौता हुआ था।
उत्तर - 1966
(32) शिमला समझौता किसके बीच हुआ था ?
उत्तर - भारत चीन
(33) भारत चीन युद्ध के समय भारत के रक्षा मंत्री थे।
उत्तर - वी.के. कृष्ण मेनन
(34) भारत का प्रथम परमाणु परीक्षण हुआ था।
उत्तर - 1974
(35) आपातकाल क्या है ?
उत्तर - देश आंतरिक वार या आर्थिक रूप से खतरे की आशंका हो
(36) एकात्म मानववाद क्या है ?
उत्तर - भूतपूर्व राजा महाराजाओं की दिया गया भत्ते की समाप्ति
(37) समग्र क्रान्ति क्या है ?
उत्तर - सनातन व हिंदूवादी विचारधारा
(38) 1974 में बिहार आन्दोलन का प्रसिद्ध नारा था।
उत्तर - सम्पूर्ण क्रान्ति
(39) कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी क्या है ?
उत्तर - कांग्रेस से अलग हुए कुछ नेताओं द्वारा बनाई गई पार्टी
(40) संविधान का अनुच्छेद 352 किससे सम्बन्धित है।
उत्तर - सशस्त्र विद्रोह
(41) 1975 के रेल हड़ताल के प्रमुख नेता कौन थे ?
उत्तर - जॉर्ज फर्नांडिस
(42) 2019 के चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिली ?
उत्तर - 303
(43) राजग का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
(44) संप्रग का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर - संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
(45) बसपा का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर - बहुजन समाजवादी पार्टी
प्रश्न 4. अति लघु उत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न 1. द्विध्रुवीयता का क्या अर्थ है ?
उत्तर - द्वि-भुवीकरण का अर्थ है, दो महान शक्तियों का उद्भव । इसमें अमेरिका तथा सोवियत संघ सम्मिलित है। द्विधुवीकरण का तात्पर्य महान अथवा उच्च शक्ति से है, जो कि सैन्य शक्ति के केन्द्रों से है।
प्रश्न 2. सुरक्षा क्या है ?
उत्तर - सुरक्षा एक प्रक्रिया है, जो हमें अनेक प्रकार की होने वाली दुर्घटनाओं से बचाती है। प्रत्येक स्थान पर सुरक्षा के अलग-अलग नियम लागू होते हैं। दूसरे शब्दों में "किसी भी अनचाही व अनजाने से होने वाली दुर्घटना से बचाने वाली प्रक्रिया व व्यवस्था को ही सुरक्षा कहते हैं।"
प्रश्न 3. आतंक क्या है ?
उत्तर - अगर कोई व्यक्ति या कोई संगठन अपने आर्थिक, राजनीतिक एवं विचारात्मक लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति के लिए देश या देश के नागरिको की सुरक्षा को निशाना बनाए तो उसे आतंकवाद कहते हैं।
प्रश्न 4. वैश्विक ताप वृद्धि क्या है ?
उत्तर - वैश्विक तापमान वृद्धि का मतलब है हमारी धरती के औसत तापमान में बढ़ोतरी, सामान्यतया कुदरती कारणों से और इंसानी गतिविधियों से भी तापमान में बढ़ोतरी होती है। ये बढ़ोतरी असल में वायुमण्डल में ग्रीन हाऊस गैसों को बढ़ोतरी के कारण होती है।
प्रश्न 5. विश्व को सुरक्षा क्यों आवश्यक है ?
उत्तर - विश्व सुरक्षा का बुनियादी अर्थ है देश को खतरे से बचाना या खतरे से आजादी तथा युद्ध को सीमित रखने तथा उसको समाप्त करने के लिए भी विश्व को सुरक्षा की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 6. विश्व जलवायु के संबंध में अन्टार्कटिका महाद्वीप की क्या भूमिका है ?
उत्तर - अन्टार्कटिका हमारे ग्रह का जमे हुए महाद्वीप हैं, और पूरी दुनिया की जलवायु को नियंत्रित करने में इसकी बड़ी भूमिका है, यह पृथ्वी के सभी कोनों के तापमान को प्रभावित करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में हमारी मदद करने में सक्षम हैं।
प्रश्न 7. मूलवासियों के अस्तित्व को सबसे बड़ा खतरा क्या है ?
उत्तर - मूल निवासियों के अस्तित्व को सबसे बड़ा खतरा उनके खिलाफ भेदभाव, उनको सताया जाना, उन्हें विस्थापित करना, उनके लुप्त होने पर उन्हें खोजना नहीं, बहुत से मूल निवासी समुदाय जिन्हें साफ पीने का पानी तक नहीं मिलता, जिनके बच्चे भूखे रहते हैं तथा जिनकी महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है और उनके गुनाहगारों को सजा तक नहीं होती। यही कारण हैं कि उनका अस्तित्व खतरे में हैं।
प्रश्न 8. भू-जल संकट के कारण लिखिए ?
उत्तर - भारत में मानसून की अस्थिरता भी जल संकट का बड़ा कारण हैं। हाल ही के वर्षों में एल-नीनों के प्रभावों के कारण वर्षा कम हुई, जिसकी वजह से जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारत की कृषि पारिस्थितिकी ऐसी फसलों के लिए अनुकूल हैं, जिनके उत्पादन में अधिक जल की आवश्यकता होती हैं, जैसे- धान, गेहूँ, गन्ना, जूट, कपास आदि ।
प्रश्न 9. वैश्वीकरण की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर - वैश्वीकरण की प्रमुख चार विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं :-
(1) वैश्वीकरण में व्यापार का तेजी से विकास होता है।
(2) इसमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को अन्तर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करके राजनीतिक एवं भौगोलिक अवरोध समाप्त किए जाते हैं।
(3) यह वैश्वीकरण की ही विशेषता है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय बाजार का प्रादुर्भाव होता है।
(4) वैश्वीकरण से अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय लेन-देन अथवा क्रियाकलापों में तीव्रता आती है।
प्रश्न 10. वैश्वीकरण के आर्थिक प्रभाव बताइये।
उत्तर - वैश्वीकरण के आर्थिक प्रभाव :-
(1) आर्थिक वैश्वीकरण की वजह से समृद्धि बढ़ती है, तथा खुलेपन के कारण अधिकाधिक जनसंख्या खुशहाल होती है ।
(2) आर्थिक वैश्वीकरण से व्यापार में वृद्धि होती है। वैश्विक स्तर पर व्यापार वृद्धि के फलस्वरूप प्रत्येक देश को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है, जिसमें सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को लाभ मिलता है।
प्रश्न 11. नियोजन के उद्देश्य लिखिए।
उत्तर - नियोजन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं :-
(1) आय एवं सम्पति के असमान वितरण को कम करके संसाधनों का समुचित उपयोग करना ।
(2) आय एवं रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी करके सन्तुलित क्षेत्रीय विकास करना।
(3) अर्थव्यवस्था की सन्तुलित बनाते हुए जनसाधारण के जीवन स्तर को सुधारना।
(4) लोगों को अवसर की समानता उपलब्ध कराते हुए सामाजिक उत्थान के लक्ष्य को पूर्ण करना।
प्रश्न 12. बाम्बे प्लान क्या था ?
उत्तर - बॉम्बे प्लान 1944 राष्ट्रीय आन्दोलन के दौर में और जय यह दिख रहा था कि युद्ध के बाद अंग्रेज भारत से चले जाएंगे, उस समय भारत के प्रमुख उद्योगपतियों ने भारत के औद्योगीकरण की 15 वर्षीय योजना बनाई थी। इसे भारत के आर्थिक विकास के लिए प्रस्तावित योजना कहा गया था।
प्रश्न 13. ऑपरेशन फ्लड को समझाइये।
उत्तर - 1970 में ऑपरेशन फ्लड के नाम से एक ग्रामीण- विकास शुरू हुआ था। 'ऑपरेशन फ्लड' के अंतर्गत सहकारी दूध उत्पादकों को उत्पादन और विवरण के एक राष्ट्रपति तंत्र से जोड़ा गया, 'ऑपरेशन फ्लड' सिर्फ डेयरी कार्यक्रम नहीं था। इस कार्यक्रम मे डेयरी के काम को विकास के एक माध्यम के रूप में अपनाया गया था।
प्रश्न 14. विश्व बंधुत्व से तात्पर्य है ?
उत्तर - विश्व बंधुत्व से तात्पर्य- जो कि विश्व के सभी देशों के साथ बंधुत्व भाईचारे की भावना लेकर चलता है। उस भाईचारे की भावना के अनुसार ही सभी देशों के विकास की बात करते है तो उस व्यवहार की विश्व बंधुत्व कहा जाता है।
प्रश्न 15. ताशकंद समझौता क्या था ?
उत्तर - ताशकंद समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 10 जनवरी 1966 को हुआ। यह एक शान्ति समझौता था। इस समझौते के अनुसार यह तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से तय करेंगे।
प्रश्न 5. लघु उत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न 1. सोवियत प्रणाली क्या थी ? समझाइए ।
उत्तर - समाजवादी सोवियत गणराज्य रूस में हुई 1917 की समाजवादी क्रान्ति के पश्चात् अस्तित्व में आया। यह क्रान्ति पूँजीवादी व्यवस्था के विरोध स्वरूप हुई थी और समाजवाद के आदर्शों एवं समतामूलक समाज की जरूरत से प्रेरित थी। यह निजी सम्पत्ति का अन्त करने तथा समाज को समानता के सिद्धान्त पर लड़ने का सबसे बड़ा प्रयत्न था सोवियत राजनीतिक प्रणाली की आधारशिला कम्युनिस्ट पार्टी ही थी और इसमें किसी अन्य राजनीतिक दल अथवा विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं थी।
प्रश्न 2. यूरोपीय संघ के झण्डे का वर्णन करो।
उत्तर - यूरोपीय संघ के झण्डे का वर्णन हम निम्नलिखित तरीके से करेंगे -
(i) यूरोपीय झंडा यूरोपीय संघ का प्रतीक है और अधिक मोटे तौर पर यूरोप की पहचान व एकता है।
(ii) एक नीले रंग की पृष्ठभूमि पर 12 स्वर्ण सितारों को एक चक्र सुविधाएँ हैं वे यूरोप के लोगों के बीच एकता, एकजुटता और सद्भाव के आदर्शों के लिए संदेश देता है।
(iii) सितारों की संख्या का सदस्य देशों की संख्या से कोई लेना-देना नहीं है, हालांकि यह दायरा एकता का प्रतीक है।
(iv) यूरोप का ध्वज या यूरोपीय ध्वज दो अलग-अलग संगठनों द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक आधिकारिक प्रतीक है।
(v) इसमें एक नीले मैदान पर बारह, पाँच नुकीले सुनहरे तारों का एक चक्र होता है।
प्रश्न 3. स्ट्रगल फॉर सर्वाइवल क्या है ?
उत्तर - यह उपन्यास काल्पनिक तीसरे विश्व युद्ध पर आधारित हैं। जहाँ एक वायरस का उपयोग करके युद्ध समाप्त होने की योजना बनाते हैं और एक आधुनिक एपिसोड की शुरूआत होती हैं, जिसे झोम्बी कहा जाता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए लड़ते हैं।
प्रश्न 4. द्वि- राष्ट्र के सिद्धांत क्या हैं ?
उत्तर - द्वि-राष्ट्र का सिद्धान्त यह है कि दो राष्ट्रों में किसी भी एक राष्ट्र का बँट जाना, यह परिस्थिति अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता से पहले उत्पन्न की गई थी, उन्होंने भारत देश को दो हिस्सों में बांट दिया था। भारत और पाकिस्तान, जबकि दोनों ओर अलग-अलग धर्मों के लोग रहते थे। उनके बंटवारे के पीछे का कारण यही था कि "फूट डालो राज करो" ।
प्रश्न 5. प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर - 22 दिसम्बर 1953 में न्यायाधीश फजल अली, की अध्यक्षता में प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन हुआ। इस आयोग के तीन सदस्य न्यायमूर्ति फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और के. एम. पाणिक्कर थे।
प्रश्न 6. कौन संघ शासित राज्य था जो बाद में राज्य बन गया ?
उत्तर - जम्मू कश्मीर चौथा पालक राज्य था, जिसे अब केन्द्रशासित कर दिया गया हैं।
प्रश्न 7. सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का बिस्मार्क क्यों कहा जाता है ?
उत्तर - सरदार वल्लभ भाई पटेल वो महान राजनेता है, जो भारत के गृहमंत्री रहे। उन्हें बिस्मार्क की उपाधि इसलिये दो गई है क्योंकि "ओटो बॉन बिस्मार्क" को जर्मनी का एकीकरण करने के लिये जाना जाता है और सरदार एकीकरण करने के लिये जाना जाता है और सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत का एकीकरण किया। इसलिये जर्मनी के बिस्मार्क की तर्ज पर उन्हें भारत का बिस्मार्क नाम दिया गया। अपनी तीक्ष्ण कूटनीति का प्रयोग कर भारत की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण करने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को ही जाता है। वे राष्ट्रीय एकता के पक्षधर थे तथा वे सदैव भारत को एकता के सूत्र में बाँधने हेतु प्रयासरत रहे।
प्रश्न 8. लोकतंत्र क्या है ?
उत्तर - लोकतंत्र :- एक प्रकार की शासन व्यवस्था है। जिसमें सभी व्यक्तियों को समान अधिकार होता है। एक अच्छा लोकतंत्र वह है जो राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ- साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है। देश में यह शासन प्रणाली लोगों को सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करती है।
प्रश्न 9. 42वाँ संविधान संशोधन क्या है ?
उत्तर - यह इंदिरा गाँधी सरकार के दौरान अधिनियमित किया गया था। इसे संविधान में सर्वाधिक विवादास्पद संशोधनों में से एक कहा जाता है, क्योंकि इसने सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय की शक्तियों को कम करने एवं कई अन्य सामाजिक, राजनीतिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध आरोपित करने, लगाने का प्रयास किया। 42वाँ संशोधन ने प्रस्तावना में भी संशोधन किया और भारत के विवरण को "संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य" से "संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य" में बदल दिया। "राष्ट्र की एकता" शब्दों को "राष्ट्र की एकता और अखण्डता " में भी बदल दिया।
प्रश्न 10. आपातकाल संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लगाया जाता है।
उत्तर - संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल जबकि अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में आपातकाल लगाने का प्रावधान है। वहीं अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल लगाया जा सकता है।
प्रश्न 11. गठबंधन की सरकार से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - गठबंधन सरकार एक संसदीय सरकार की कैबिनेट होती है, जिसमें राजनीतिक दल सहयोग करते हैं, जिससे गठबन्धन के भीतर किसी भी एक दल का प्रभुत्व कम रहता है। इस व्यवस्था का आम कारण यह दिया जाता है कि कोई दल अपने बलबूते संसद में बहुमत प्राप्त नहीं कर सकता।
प्रश्न 12. मण्डल आयोग का गठन कब किया गया था ?
उत्तर - मण्डल आयोग का गठन सन् 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार द्वारा किया गया था। इस आयोग का कार्य क्षेत्र सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ों की पहचान कराना था। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल इसके अध्यक्ष थे।
प्रश्न 13. भारत देश कब स्वतंत्र हुआ ?
उत्तर - 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। तब से हर साल 15 अगस्त के दिन देश आजादी के इस पावन पर्व को सेलिब्रेट करता है। अंग्रेजों ने लम्बे समय तक भारत पर अपना राज किया और भारतीयों को अपना गुलाम बनाए रखा था।
प्रश्न 14. स्वतंत्रता के बाद भारत की प्रमुख चुनौतियां कौन सी थी ?
उत्तर - स्वतंत्रता के बाद भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ थी- राष्ट्र ने धार्मिक हिंसा, जातिवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद और क्षेत्रीय अलगाववादी विद्रोह का सामना किया है। भारत के चीन के साथ अनसुलझे क्षेत्रीय विवाद हैं जो 1962 में चीन- भारतीय युद्धों में बदल गए और पाकिस्तान के साथ जिसके परिणामस्वरूप 1947, 1965, 1971 और 1999 में युद्ध हुए।
प्रश्न 15. खुले द्वार की नीति क्या है ?
उत्तर - खुले द्वार की नीति - 1949 में माओ के नेतृत्व में हुई साम्यवादी क्रान्ति के पश्चात् चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना के समय वहाँ की आर्थिक रूपरेखा सोवियत मॉडल पर आधारित थी। इसका जो विकास मॉडल अपनाया उसमें खेती से पूंजी निकालकर शासकीय नियन्त्रण में विशाल उद्योग स्थापित करने पर बल दिया गया। इसका औद्योगिक उत्पादन पर्याप्त तेजी से नहीं बढ़ रहा था। विदेशी व्यापार भी न के बराबर था तथा प्रति व्यक्ति आय भी अत्यधिक कम थी। 1970 के दशक में चीनी नेतृत्व द्वारा बड़े नीतिगत फैसले किए गए। 1972 में चीन ने अमेरिका से सम्बन्ध बनाकर अपने राजनीतिक एवं आर्थिक एकान्तवास को समाप्त किया। 1978 में तत्कालीन चीनी नेता देग श्याओपॅन ने देश में आर्थिक सुधारों तथा खुले द्वारा की नीति की घोषणा की। अब नीति यह हो गई कि विदेशी पूँजी तथा प्रौद्योगिकी के निवेश से उच्चतर उत्पादकता को हासिल किया जाए। बाजार मूलक अर्थव्यवस्था को अपनाने हेतु चीन ने अपना तरीका अपनाया।
ये भी पढ़ें -
MP Board Class 12 Study Material
| MP Board Class 12 Study Material | |
| MP Board Class 12 Books | MP Board Class 12 Syllabus |
| MP Board Class 12 Model Paper | MP Board Class 12 Previous Year Question Paper |
Quiz
Get latest Exam Updates
