MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का 2025 एग्जाम पैटर्न जारी: जानें पेपर का स्वरूप

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं में अध्ययनरत बच्चों के लिए एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित किताबों और सिलेबस के आधार पर परीक्षा के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को भेजे गए हैं।
MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा में अधिभार अंक:
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 20 अंक
- वार्षिक परीक्षा (लिखित): 60 अंक
- वार्षिक परीक्षा (प्रोजेक्ट कार्य): 20 अंक
MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा प्रक्रिया:
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा: राज्य शिक्षा द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्न-पत्र तैयार किए जाएंगे। शासकीय स्कूलों के प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से निर्मित होंगे, जबकि अशासकीय स्कूलों को स्वयं प्रश्न-पत्र बनाने की अनुमति है।
- वार्षिक परीक्षा: कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न-पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं प्रश्न-पत्र संरचना:
- 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक)
- 5 खाली स्थान भरो वाले प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक)
- 6 अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)
- 6 लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक, 50 शब्दों में उत्तर)
- 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक, 100 शब्दों में उत्तर)
MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं प्रश्नों की कठिनाई:
- 20% प्रश्न सरल, 60% औसत, और 20% कठिन होंगे।
अधिक जानकारी और निर्देशों के लिए मध्य प्रदेश राज्य एजुकेशन पोर्टल की वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाएं।
-