एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के रिजल्ट घोषित : कक्षा 5वीं में 90.97% में 8वीं और कक्षा 8 वीं में 87.71% फीसदी बच्चे पास हुए हैं
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) ने आज यानी 23 अप्रैल 2024 के दिन 5वीं कक्षा और 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । इन नतीजों को सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया। परिणाम जारी होने के बाद दोपहर 12:30 बजे लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट fastresult.in वेबसाइट या Mobile AP पर स्कोरकार्ड का लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।
👉 एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
5वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से अच्छा रहा है। जहां सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 8वीं कक्षा की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
MP Board 5th 8th Result 2024 : एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा
मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूलों से 86.22 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में 8वीं कक्षा के 90.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 में कुल पासिंग परसेंट 87.71 रहा है।
MP Board 5th 8th Result 2024 : एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं क्लास में सरकारी स्कूलों के 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 5वीं क्लास के 90.18 परसेंट बच्चे हुए हैं। इस साल एमपी बोर्ड 5वीं का कुल पास प्रतिशत 90.97% दर्ज किया गया है।
इस साल की वार्षिक परीक्षा में करीब 24 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें 5वीं के 12 लाख से ज्यादा और 8वीं के 11 लाख छात्र शामिल हैं।
पिछले साल हुई परीक्षा में 5वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 11,79,883 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज की थी, जिनमें से 9,70,701 छात्र सफल हुए थे। वहीं, 8वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे 10,66,405 छात्रों में से 8,11,433 ने सफलता हासिल की थी। 2023 में, नरसिंहपुर 98.4 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा। अगर आपके बच्चे ने इस साल आरएसकेएमपी वार्षिक परीक्षा 2024 को दिया है और आप नतीजों का इंतजार कर रहे हैं
इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें मार्कशीट:
रिजल्ट चेक करने के लिए fastresult.in वेबसाइट या Mobile APP पर जाएं।
लॉगिन यूजर आईडी, पॉसवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर 'एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 5वीं या 8वीं ' की लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट चेक करें और मार्कशीट की एक प्रति का प्रिंट आउट भी ले लें।
Quiz
Get latest Exam Updates
