MP Board Exam 2023-24 Update : अब थानों में नहीं बैंकों में रखे जाएंगे 10वीं और 12वीं के पेपर; इस बार और सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था - जानें डिटेल
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) मध्य प्रदेश की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 और 6 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण दिसंबर अंत तक होगा। इस साल ऐसे स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा जिनमें पिछले साल सामूहिक नकल प्रकरण बने थे या परीक्षा लीक जैसे मामले सामने आए थे।
इस बार मंडल कुछ बदलाव कर रहे है। जिसके तहत 10वीं व 12वीं कक्षा के पेपर अब थानों की जगह बैंकों में रखने की तैयारी की जा रही हैं। पिछले दिनों कार्यपालिका की बैठक में यह निर्णय हुआ था।
परीक्षा पैटर्न में यह बदलाव
माशिमं ने वर्ष 2023-24 की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट में चैप्टरों का समूह बनाया है। इससे अब विद्यार्थियों को सभी चैप्टर पढ़ने होंगे। माशिमं ने ऑब्जेक्टिव के स्थान पर एक-एक अंक वाले रिक्त स्थान के प्रश्नों को बढ़ावा दिया है। इन्हें पूरा पढ़ने वाले विद्यार्थी ही हल कर पाएंगे।
मोबाइल पर भी रहेगा प्रतिबंध
मंडल के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान यदि पर्यवेक्षक या केंद्राध्यक्ष के पास भी मोबाइल मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। पिछले वर्ष पेपर लीक होने के कई मामले सामने आने के बाद उठाया गया कदम।
इस साल पेपर हुए थे वायरल
बता दें कि इस बार माशिमं द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के दौरान करीब 10 विषयों के प्रश्न-पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने की सूचनाएं चलती माध्यमिक शिक्षा रही।
Read Also :
मप्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी प्रवेश पत्र जारी, छात्र करवा सकेंगे संशोधन - जानें डिटेल
MP Board Class 10 & 12 Study Material
| MP Board Class 10 & 12 Study Material | |
| MP Board Class 10 Study Material | MP Board Class 12 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
