MP Board Ruk Jana Nhi Result 2023 : रुक जाना नहीं' परीक्षा का परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में होगा जारी
MP Board Ruk Jana Nhi Result 2023 : रुक जाना नहीं' परीक्षा का परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में होगा जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में फेल विद्यार्थियों के लिए मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीएसओएस) की ओर से 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत परीक्षा आयोजित की जाती है। इस सत्र की परीक्षा जून में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम अगस्त के प्रथम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।
दोनों कक्षाओं में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसमें 12वीं में एक लाख 20 हजार और 10वीं में 77 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। नतीजे जारी होने के बाद विद्यार्थी स्वयं आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच कर सकेंगे इस बार 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में करीब चार लाख विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे।
रुक जाना नहीं योजना के तहत प्रदेश दो सत्र में आयोजित
रुक जाना नहीं परीक्षाएं राज्य ओपन बोर्ड की ओर से प्रतिवर्ष दो सत्र में आयोजित की जाती हैं। पहले सेशन की परीक्षाएं जून में एवं दूसरे सेशन की परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर में किया जाता है। इस परीक्षा की शुरुआत 2016 में की गई थी। इसमें 10वीं एवं 12वीं के ऐसे विद्यार्थी शामिल होते हैं, जो मप्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इस परीक्षा में लगातार नौ बार मौका दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा पास कर आगे बढ़ सकें।
--
| MP Board Class 10 & 12 Study Material | |
| MP Board Class 10 Study Material | MP Board Class 12 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
