MPBSE 10th, 12th Result 2022 अपडेट : MP Board रिजल्ट इस महीने के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता हैं
MPBSE 10th, 12th Result 2022 अपडेट : MP Board रिजल्ट इस महीने के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता हैं
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ( MPBSE 10th 12th Result 2022 ) को लेकर स्टूडेंट्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे अप्रैल के महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पहले 12वीं का परिणाम जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट Fastresult वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि एमपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट बनाने की तैयारी चल रही है।
अभी MP Board क्लास 10 & 12 रिजल्ट तीसरे सप्ताह तक आने की संभावना है तब तक क्लास 12 स्टूडेंट अपना NEET & JEE की तैएरी कर सकते है |
एमपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं में करीब 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसलिए रिजल्ट जारी होने में थोड़ा समय लग रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी।
इस बार एमपी बोर्ड की मार्किंग स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षा 80 अंको की हुई। शेष 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के तहत दिए जाएंगे। प्रैक्टिकल वाली परीक्षाओं में थ्योरी के लिए 70 और प्रैक्टिकल के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इन स्टेप्स से चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022
- वेबसाइट Fastresult पर क्लिक करें।
- होमपेज पर रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।


Quiz
Get latest Exam Updates
