MP Board 12th Time Table 2023 Out : MPBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का फाइनल टाइम टेबल जारी - चेक फुल डेटशीट

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
MP Board 12th Time Table 2023 Out : MPBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का फाइनल टाइम टेबल जारी - चेक फुल डेटशीट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एमपी बोर्ड 2 मार्च को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू करेगा और अब एमपी बोर्ड ने फाइनल टाइम-टेबल 2023 कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड किया है।
MP Board 2023: 12वीं की परीक्षा एक मार्च से होगी शुरू
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह के सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी।
MP Board 12वीं 2023 - Time Table - डाउनलोड पीडीऍफ़ - क्लिक करे
MP Board 12वीं 2023 - Time Table
विषय | दिनांक | परीक्षा का दिन |
हिन्दी HINDI (व्होकेशनल के छात्रों सहित) | 02.03.2023 | गुरूवार |
अंग्रेजी ENGLISH (व्होकेशनल के छात्रों सहित ) | 04.03.2023 | शनिवार |
1- फिजिक्स, PHYSICS 2- अर्थशास्त्र, ECONOMICS 3- एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज Animal Hus. Milk trade, Poultry Farming & Fishery 4- विज्ञान के तत्व Element of Science 5- भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art 6- प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
06.03.2023 | सोमवार |
बायलॉजी - BIOLOGY | 10.03.2023 | शुक्रवार |
1- बायोटेक्नालॉजी- BIOTECHNOLOGY 2- गायन वादन 3- तबला पखावज |
13.03.2023 | सोमवार |
1- राजनीति शास्त्र - POLITICAL SCIENCE |
15.03.2023 | बुधवार |
1- केमिस्ट्री - CHEMISTRY 2- इतिहास - HISTORY 3- व्यवसाय अध्ययन - BUSINESS STUDIES 4- एली. आफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Ele. of Science & Maths Useful for Agriculture 5- ड्राइंग एण्ड पेंटिंग - Drawing & Painting 6- गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान - Home Management, Nutrition & Textile 7- तृतीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
18.03.2023 | शनिवार |
मेथमेटिक्स - MATHEMATICS | 21.03.2023 | मंगलवार |
1- समाज शास्त्र - SOCIOLOGY 2- मनोविज्ञान - PSYCHOLOGY 3- कृषि (मानविकी) - AGRICULTURE (Huminities Group) 4- होम साइंस (कला समूह ) 5- ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग - DRAWING & DESIGNING 6- बुक-कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी, Book Keeping & Accountancy 7- इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप (VOC) ( आधार पाठ्यक्रम ) |
24.03.2023 | शुक्रवार |
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस Informatic Practices | 27.03.2023 | सोमवार |
1- भूगोल, GEOGRAPHY 2- क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, Crop Production & Horticulture 3- स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, Still Life & Design 4- शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anotomy Physiology & Health |
28.03.2023 | मंगलवार |
उर्दू - URDU मराठी - MARATHI | 29.03.2023 | बुधवार |
1- NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय 2- शारीरिक शिक्षा PHYSICAL EDUCATION |
31.03.2023 | शुक्रवार |
संस्कृत SANSKRIT | 01.04.2023 | शनिवार |
MP Board 12वीं 2023 - Time Table
MP Board 2023: परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश
MPBSE ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा लिखने से पहले छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
MP Board 2023: पहले मंत्री ने की थी ये घोषणा
इससे पहले पांच नवंबर को, राज्य के शिक्षा मंत्री, इंदर सिंह परमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी, 2023 तक और सैद्धांतिक परीक्षा एक से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
MP Board Class 12 Study Material
MP Board Class 12 Study Material | |
MP Board Class 12 Books | MP Board Class 12 Syllabus |
MP Board Class 12 Model Paper | MP Board Class 12 Previous Year Question Paper |