OFSS बिहार कक्षा 11 वीं 2022 : OFSS बिहार कक्षा 11 द्वितीय मेरिट सूची जारी, सीधा लिंक यहाँ

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
OFSS बिहार कक्षा 11 वीं 2022 : OFSS बिहार कक्षा 11 द्वितीय मेरिट सूची जारी, सीधा लिंक यहाँ
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने कक्षा 11 के लिए ओएफएसएस दूसरी मेरिट सूची जारी की। ओएफएसएस दूसरी मेरिट सूची अब उपलब्ध है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ofssbihar.in पर इंटर 11 वीं मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। जिलेवार दूसरी मेरिट सूची के चयनित उम्मीदवारों को 7 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है।
OFSS 11 वीं मेरिट सूची - Direct Link
Bihar Board Class 11 Study Material | |
Bihar Board Class 11 Books |
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिन छात्रों का नाम बिहार बोर्ड दूसरी चयन मेरिट सूची 2022 में नहीं है, वे सभी छात्र 2 सितम्बर 2022 से 7 सितम्बर 2022 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें छात्र नए कॉलेज या फैकल्टी का चयन कर सकते हैं, आपके जानकारी के लिए बता दें, इनमें न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं।
साथ ही इन विकल्पों के आधार पर उन्हें OFSS दूसरी मेरिट सूची से वंचित छात्रों को बिहार बोर्ड की तीसरी सूची में स्थान मिलेगा। हालांकि, इस विकल्प भरने के प्रतिक्रिया में फिर से विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही बिहार बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई छात्र आवंटित किए जाने वाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं है. और कोई दूसरा कॉलेज या फैकल्टी चुनना चाहते हैं तो ऐसे छात्र स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन उन्हें पहले उस स्कुल/कॉलेज में प्रवेश लेना होगा जहां उनका चयन हुआ है। वर्ण ऐसे छात्रों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड ओएफएसएस इंटर प्रवेश 2022: मेरिट सूची की जांच के लिए कदम
- आधिकारिक वेबसाइट- ofssbihar.in पर जाएं
- OFSS 11वीं मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि
- OFSS 11वीं की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बिहार बोर्ड ओएफएसएस प्रवेश प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। बिहार ओएफएसएस प्रवेश 2022 के विवरण के लिए, कृपया वेबसाइट- ofssbihar.in पर जाएं।