RBSE 10th Result 2022 : आज तीन बजे जारी किए जाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे, यहां मिलेंगे सबसे पहले
RBSE 10th Result 2022 : आज तीन बजे जारी किए जाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे, यहां मिलेंगे सबसे पहले
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) की सेकेंडरी , प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा के नतीजे आज 3 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर भी चेक किए जा सकेंगे। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री डा.बी .डी .कल्ला कॉन्फ्रेंस हाल में करेंगे। बोर्ड इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा, कोई टॉपर घोषित नहीं करेगा। आपको बता दें कि इस बार करीब 10,36,626 स्टूडेंट्स को नतीजों का इंतजार है।
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
इस साल दसवीं में 10,36,626 स्टूडेंट्स और प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,229 और माध्यमिक ( व्यवसायिक ) के लिए 56,215 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं ।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साइंस में 96.53, कॉमर्स में 97.53 आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। कोरोना के कारण रिजल्ट की घोषणा में काफी देरी हुई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स को रीइवेल्यूएशन कराने का मौका दिया जाएगा। किसी स्टूडेंट को लगता है कि उसके नंबर अपेक्षा से कम हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा।
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
