Self Studies

Rajasthan Board 10th Exam 2024 : Hindi Most Important Question Answers

Rajasthan Board 10th Exam 2024 : Hindi Most Important Question Answers

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

राजस्थान बोर्ड 10वीं की  हिन्दी परीक्षा 12 मार्च, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।

इस पोस्ट में राजस्थान बोर्ड 10th परीक्षा 2024 के लिए  हिन्दी के महत्वपूर्ण  (RBSE Board 10th Hindi Important Question 2024) प्रश्न दिये गये है जो आपके पेपर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

छात्रों को इन (RBSE Board 10th Hindi Viral Question 2024) प्रश्नों को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए, जिससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी।

अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे  हिन्दी के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I

RBSE 10th Exam 2024 Hindi Most Important Question Answers

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर का विकल्प कोष्ठक में लिखिए -

1. माता का आँचल नामक कहानी के लेखक है ?

(अ) कमलेश्वर
(ब) शिवपूजन सहाय
(स) प्रेमचंद
(द) मधु कांकरिया

Ans. (ब)

2. लेखक का वास्तविक नाम था ?

(अ) तारकेश्वरनाथ
(ब) महेशनाथ
(स) भोलानाथ
(द) शिवनाथ

Ans. (अ)

3. लेखक गली में खिलौना लेकर जाते थे ?

(अ) कार का
(ब) बैलगाड़ी का
(स) हाथी का
(द) काठ का घोडा

Ans. (द)

4. चिरौरी करना मुहावरे का अर्थ है ?

(अ) चिढाना
(ब) नकल करना
(स) चोरी करना
(द) विनती करना

Ans. (द)

5. समाज में नाक किसका प्रतिक मानी जाती है ?

(अ) धन का
(ब) महानता का
(स) इज्जत का
(द) सुन्दरता का

Ans. (स)

6. जार्ज पंचम की नाक कहानी के अनुसार कहाँ की रानी भारत में आने वाली थी ?

(अ) अमेरिका की
(ब) इंग्लैंड की
(स) नेपाल की
(द) श्रीलंका की

Ans. (ब)

7. साना-साना हाथ जोड़ी पाठ में किस शहर के सौन्दर्य का वर्णन है ?

(अ) अगरतला
(ब) गुवाहाटी
(स) महाबलेश्वर
(द) गंगटोक

Ans. (द)

RBSE Class 10 Study Material

RBSE Class 10 Study Material
RBSE Class 10 Books in English Medium RBSE Class 10 Syllabus
RBSE Class 10 TextBooks Solutions RBSE Class 10 Books in Hindi Medium
Rajasthan Board Class 10th Model Paper RBSE Previous Year Question Papers

8. जितेन ने देवी देवताओं के निवास वाली जगह का क्या नाम बताया ?

(अ) यूमयांग
(ब) खेदुम
(स) कटाव
(द) मेटूला

Ans. (ब)

9. बनारस में चार-पाँच के समूह में गानेवालियों की परम्परा को कहा जाता है ?

(क) गौनहारिन परम्परा
(ख) तीज परम्परा
(ग) दुक्कड़
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans. (क)

10. कवि देव द्वारा रचित कवित्त व सवैया की भाषा कोन - सी है ?

(अ) ब्रज
(ब) अवधी
(स) खड़ी बोली
(द) भोजपुरी

Ans. (अ)

11. मदन महीप में कोन - सा अलंकार है ?

(अ) रूपक
(ब) उपमा
(स) अनुप्रास
(द) उत्प्रेक्षा

Ans. (स)

12. चाँदनी रात में कौन दर्पण-सा प्रतीत हो रहा है ?

(अ) चाँद
(ब) आकाश
(स) जल
(द) तारे

Ans. (स)

13. कवि ने मधुप शब्द का प्रयोग किया है ?

(अ) भौर के लिए
(ब) अंतर्मन के लिए
(स) सागर के लिए
(द) दुर्बलताओं के लिए

Ans. (ब)

14. 'सरलते' संबोधन किया है ?

(अ) सरल स्वभाव के लिए
(ब) प्रवंचना के लये
(स) दुर्बलता के लिए
(द) प्रिया के लिए

Ans. (अ)

15. कविता में थका पथिक कौन है ?

(अ) यात्री
(ब) सूर्य
(स) कवि
(द) मधुप

Ans. (स)

16. कवि ने अपनी आत्मकथा को बताया है ?

(अ) जटिल
(ब) उलझी
(स) व्यथा
(द) भोली

Ans. (द)

17. कवि कैसा स्वप्न देख कर जाग गया ?

(अ) बुरा स्वप्न
(ब) प्रेम स्वप्न
(स) अच्छा स्वप्न
(द) लंबा स्वप्न

Ans. (ब)

18. 'जलजात' का क्या अर्थ है ?

(अ) पुष्प
(ब) कमल
(स) जल
(द) बादल

Ans. (ब)

19. नागार्जुन का मूल नाम क्या था ?

(अ) बाबानाथ मिश्र
(ब) वैद्यनाथ मिश्र
(स) राजनाथ मिश्र
(द) भवानीप्रसाद मिश्र

Ans. (ब) 

20. कवि ऋतुराज का जन्म कहाँ पर हुआ ?

(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) जोधपुर
(द) भरतपुर

Ans. (द)

21. कवि ने अंतिम पूँजी किसे बताया था ?

(अ) माँ को
(ब) लड़की को
(स) स्त्री-जीवन को
(द) आग को

Ans. (ब)

22. नगरपालिका ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति कहाँ लगवाई थी ?

(अ) मुख्य चौराहे
(ब) मुख्य दरवाजे
(स) मुख्य तिराहे
(द) मुख्य गली में

Ans. (अ)

23. रामवृक्ष बेनीपुरी का गद्य में विविध साहित्य किसमें प्रकाशित है ?

(अ) बेनीपुरी रचनावली में
(ब) जनवाणी में
(स) अम्बपाली
(द) तरुण भारत में

Ans. (अ)

24. लखनवी अंदाज़ पाठ के लेखक कौन है ?

(अ) हजारी प्रसाद
(ब) मन्नू भंडारी
(स) जयशंकर प्रसाद
(द) यशपाल

Ans. (द)

25. 'त्रिशंकु' कहानी के रचनाकार है ?

(अ) यशपाल
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) महावीर प्रसाद
(द) मन्नू भंडारी

Ans. (द)

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर हाँ या नहीं में दीजिए -

1. पूजा-पाठ करने के बाद लेखक के पिता पांच सो बार राम-नाम लिखते थे ?

Ans. हाँ

2. लेखक के पिता प्यार से उन्हें प्यारेलाल बुलाते थे ?

Ans. नहीं

3. लेखक और उनके दोस्त साँप के डर से रोते चिल्लाते भागे थे ?

Ans. हाँ

4. लेखक के बाबू जी गीता का पाठ करते थे ?

Ans. हाँ

5. इंगलैंड की रानी के आने पर फोटोग्राफरों की एक फोज़ तैयार हों रही थी ?

Ans. हाँ

6. इंग्लैण्ड की रानी छः हजार रुपये का सूट पहन कर भारत आ रही थी ?

Ans. नहीं

7. मधु कांकरिया का जन्म सन 1957 में हुआ ?

Ans. हाँ

8. लेखिका ने गंगटोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर कहा है ?

Ans. हाँ

9. साना-साना हाथ जोड़ी पाठ की विधा निबंध है ?

Ans. नहीं

10. गंगटोक में श्वेत पताकाएँ शोक के अवसर पर फहराई जाती है ?

Ans. हाँ

11. सूर सागर ग्रंथ की रचना सूरदास ने की थी ?

Ans. हाँ

12. भ्रमर गीत सूरदास द्वारा रचित साहित्य लहरी का अंश है ?

Ans. नहीं

13. सूरदास ने श्रीराम की भक्ति से ओतप्रोत कविताएँ लिखी है ?

Ans. नहीं

14. कृष्ण के दूत बनकर गोपियों को ज्ञान सिखाने वाले व्यक्ति का नाम उद्धव था ?

Ans. हाँ

15. गूपियों ने उद्धव के व्यवहार की तुलना दूध से की है ?

Ans. नहीं

प्रश्न 3.  निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

1. लेखक के साथियों में सबसे ज्यादा दीठ ________ था |

Ans. बैजू

2. लेखक का बचपन में सबसे अधिक जुडाव _________ से था |

Ans. बाबूजी

3. भोलानाथ और उसके साथी अपने घरोंदे के किवाड़ _________ से बनाते थे |

Ans. दियासलाई

4. शंख इंग्लैण्ड में बज रहा था और गूंज ___________ में आ रही थी |

Ans. हिंदुस्तान

5. रानी ने हिंदुस्तान से रेशमी कपड़ा मंगवाकर हल्के ___________ रंग का सूट बनवाया था |

Ans. नीले

6. साना-साना हाथ जोडी पाठ की लेखिका __________ है |

Ans. मधु कांकरिया

7. सूरदास का जन्म ___________ में माना जाता है ?

Ans. 1478

8. सूरदास के गुरु का नाम __________ माना जाता है ?

Ans. महाप्रभु वल्लभाचार्य

9. सूरदास __________ रस के श्रेष्ठ कवि माने जाते है ?

Ans. वात्सल्य और श्रृंगार

10. गोस्वामी तुलसीदास का जन्म सन __________ में हुआ था ?

Ans. 1532

11. __________ ने तुलसी को राम भक्ति में प्रेरित किया ?

Ans. गुरु नरहरिदास

12. संसार को ___________ जैसा अमूल्य साहित्य रत्न तुलसीदास ने ही दिया ?

Ans. रामचरितमानस

13. तुलसीदास का देहावसान सन ___________ में काशी में हुआ ?

Ans. 1623

14. लक्ष्मण-परशुराम संवाद तुलसीकृत रामचरितमानस के __________ से लिए गये है ?

Ans. बालकाण्ड

15. जयशंकर प्रसाद का जन्म ___________ में हुआ !

Ans. वाराणसी

16. अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त, स्कंदगुप्त और ध्रुवस्वामिनी प्रसाद जी के___________ है ?

Ans. नाटक

17. नागार्जुन मैथिलि भाषा में ___________ उपनाम से कविता लिखते थे !

Ans. यात्री

18. बच्चे और पिता के मध्य स्नेह का माध्यम ___________ बनती है !

Ans. माता

19. 'मधुपर्क' को ___________ भी कहते है !

Ans. पंचामृत

20. नागार्जुन का जन्म ___________ राज्य में हुआ था !

Ans. बिहार

21. छाया को छूने का परिणाम ____________ होता है !

Ans. दु:खमय

22. हर चन्द्रिका में छिपी एक रात ____________ है !

Ans. कृष्णा

23. कवि ऋतुराज का जन्म सन ___________ में हुआ था !

Ans. 1940

24. माँ अपनी अंतिम पूँजी ___________ को समझ रही थी

Ans. बेटी

25. लेखक स्वयं प्रकाश का जन्म सन ___________ में हुआ !

Ans. 1947

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक वाक्य में दीजिए -

1. माता का आँचल पाठ किस उपन्यास का अंश है ?

Ans. देहाती दुनिया

2. बचपन में लेखक और उनके साथियों के खेल कैसे हुआ करते थे ?

Ans. नाटक जैसे

3. मकई के खेत में किसका झुण्ड चर रहा था ?

Ans. चिड़ियों का

4. लेखक के लहूलुहान होने पर घाव पर क्या थोपा गया ?

Ans. हल्दी पीस के लेप थोपा गया

5. पाठशाला में बच्चों की शिकायत किस व्यक्ति ने की थी ?

Ans. मुसन तिवारी ने

6. 1942 में शहीद होने वाले बच्चों की मूर्तियाँ कहाँ स्थापित है ?

Ans. बिहार के सेक्रेटरीएट के सामने

7. जोर्ज पंचम की नाक पाठ के अनुसार देखते-देखते कौन - से शहर का कायापलट होने लगा ?

Ans. नई दिल्ली का

8. अख़बारों में किसकी चर्चा हो रही थी ?

Ans. अखबारों में इंग्लैण्ड की रानी एलिजाबेथ द्वितीय मय अपने पति के हिन्दुस्तान आने की चर्चा हों रही थी।

9. मूर्तिकार हिंदुस्तान के किस जगह के दौरे पर निकल पड़ा ?

Ans. मूर्तिकार हिंदुस्तान के पहाड़ी प्रदेशों और पत्थरों की खानों के दौरे पर निकल पड़ा।

10. मूर्तिकार किस तरह का कलाकार था ?

Ans. मूर्तिकार पैसे से लाचार और हार नहीं मानने वाला कलाकार था।  

प्रश्न 5. अतिलघूतरात्मक प्रश्न -

1. लेखिका ने साना-साना हाथ जोड़ी प्रार्थना किससे सीखी ?

Ans. नेपाली यूवती से

2. साना-साना हाथ जोड़ी पाठ में किसका वर्णन किया गया है ?

Ans. इसमें लेखिका मधु कांकरिया ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक तथा हिमालय की यात्रा का वर्णन किया गया है।

3. इस पाठ की लेखिका मधु कांकरिया की प्रमुख रचनाएँ कौन-कौन सी है ?

Ans. इनकी प्रमुख रचनाओं में पत्ताखोर (उपन्यास), सलाम आखिरी, खुले गगन के लाल सितारे, बिताते हुए, अंत में इशु (कहानी संग्रह) तथा इन्होने कई यात्रा वृतांत भी लिखे है।

4. पहाड़ी कुत्तों की मणि ने क्या विशेषता बताई ?

Ans. मणि ने बताया कि पहाड़ी कुत्ते केवल चाँदनी रात में ही भोंकते है।

5. गंगटोक में सुबह आँख खुलते ही लेखिका बालकनी की और क्यों दौड़ी ?

Ans. गंगटोक में सुबह आँख खुलते ही लेखिका बालकनी की ओर कंचनजंगा देखने के लिए दौड़ी।

6. गंगटोक की सुन्दरता का क्या कारण है ?

Ans. गंगटोक के निवासी प्रकृति व उसके परिदृश्यों की पूजा करते है. उनकी मान्यता है, कि जो भी यहाँ गंदगी फेलएगा उसकी मृत्यु हों जायेगी, यही स्वच्छता गंगटोक की सुन्दरता का कारण है।

7. सूर की गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?

Ans. प्रजा को खुश रखना 

8. गोपियों ने श्रीकृष्ण के प्रति अपने प्रेम को किसके समान कहा है ?

Ans. गोपियों ने श्रीकृष्ण के प्रति अपने प्रेम को गुड़ से सनी चींटी के समान बताया है।

9. सूरदास के पदों के अनुसार गोपियों की क्या-क्या विशेषताएं है ?

Ans. गोपियाँ बातचीत में होशियार है. गोपियों को व्यावहारिक ज्ञान है, गोपियों का प्रेम सच्चा प्रेम है, गोपियाँ नाराज़ भी हो जाती है।

10. गोपियों की मन की बात मन में ही क्यों रह गई ?

Ans. गोपियों के मन में था कि कृष्ण उनकी आँखों के सामने रहे किन्तु मथुरा चले जाने से गोपियों के मन की बात मन में ही रह गई।

11. गोपियों ने उद्धव को क्या संदेश देना चाहा ?

Ans. गोपियाँ उद्धव को संदेश देना चाहती है, कि वे श्रीकृष्ण के साथ एकनिष्ठ प्रेम करती है, श्रीकृष्ण को भूल जाने की बात उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

12. परशुराम ने धनुष तोड़ने वाले को अपना सेवक क्यों नहीं माना ?

Ans. क्योंकि सेवक वह होता है जो सेवा करता है ! गुरु के धनुष को तोड़ने वाले को परशुराम सेवक नही अपितु शत्रु मानते है !

13. “इहाँ कुम्हइबतिया कोऊ नाही” कहने से लक्ष्मण का क्या तात्पर्य है ?

Ans. लक्ष्मण का आशय यह है कि वह कोई डरपोक व्यक्ति नहीं है जो किसी की जरा सी धमकी देने पर घबरा जायेंगे।

14. 'देखो यह गागर रीती गागर रीती से कवि का क्या अभिप्राय है ?

Ans. गागर रीती से आशय उपलब्धियों से रहित एवं असफल जीवन से है !

15. हर चन्द्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है। पंक्ति में क्या संदेश निहित है ?

Ans. हर सुख के पीछे दुःख छिपा होता है, जैसे चाँद के पीछे अमावस्या होती है !

प्रश्न 6. लघुतरात्मक प्रश्नोतर -

1. कठोर हृदयी समझी जाने वाली दुलारी टुन्नू की मृत्यु पर विचलित क्यों हो उठी ?

Ans. दुलारी जिस पेशे से सम्बन्धित थी, उसमें स्त्रियोचित कोमलता और करूणा आदि गुणों का कोई स्थान नहीं था। वह अक्खड़ और मुँहफट स्वभाव वाली महिला थी। लेकिन वह टुन्नू की मृत्यु का समाचार सुनकर स्तब्ध हो गई, उसकी आँखों से आँसू टपकने लगे। दुलारी को समझने में देर नहीं लगी की उसके शरीर के प्रति टुन्नू को कोई लोभ नहीं था। वह उसके शरीर पर नहीं, बल्कि उसकी आत्मा पर आसक्त था। उसने यह भी अनुभव किया कि टुन्नू के प्रति जितनी उपेक्षा दिखाई है वह सब कृत्रिम थी । इसका कारण यही था कि टुन्नू के लिए उसके हृदय में एक स्थान बन चुका था ।

2. दुलारी का टुन्नू से पहली बार परिचय कहाँ और किस रूप में हुआ ?

Ans. दुलारी का टुन्नू से पहली बार परिचय खोजवॉ बाजार में आयोजित कजली - दंगल में हुआ था। वह स्वयं बजरडीहा वालों की ओर से बुलाई गई थी और टुन्नू को खोजवा वालों ने अपनी और से दुलारी का प्रतिद्वन्दी बनाया था। इसी कजली दंगल प्रतियोगिता में टुन्नू से गायक के रूप में पहली बार परिचय हुआ।

3. एही ठैयाँ झुलनी हेरानी हो रामा! पाठ का प्रतिकार्थ समझाइए ?

Ans. लोकगीत की इस पंक्ति का शाब्दिक अर्थ तो यही है कि हे राम! इसी स्थान पर मेरी नाक की नथनी या झुलनी खो गई है, किन्तु इसका प्रतीकार्थ बड़ा मर्मस्पर्शी है दुलारी जहाँ गा रही थी उसी के समीप वह स्थान था जहाँ उसका प्रेमी टुन्नू देश पर बलिदान होकर सदा के लिए उससे बिछुड़ गया था। इस पंक्ति में 'झुलनी टुन्नू का ही प्रतीक है और 'हेरानी' उसके सदा के लिए बिछुड़ जाने की मार्मिक व्यथा का संकेत है।

4. टुन्नू और दुलारी के प्रेम को अन्तर्विरोधपूर्ण क्यों कहा गया है ?

Ans. टुन्नू और दुलारी एक-दुसर को अव्यक्त प्रेम करते थे। उनके प्रेम में अनेक अन्तर्विरोध थे। टुन्नू सोलह-सत्रह वर्षीय किशोर था तो दुलारी यौवन के अस्ताचल पर खड़ी थी। टुन्नू के विचार और सोच में कोमलता थी तो दुलारी के विचारों में कठोरता थी दुलारी वार वनिता थी, तो टुन्नू बाहृमण पुत्र था । दुलारी व टुन्नू दोनों में केवल संगीत की पृष्ठभूमि ही समान थी। इसी आधार पर दोनों के बीच प्रेम पनपा था ।

5. दुलारी के व्यक्तित्व की कोई दो विशेषताएँ बताइए ?

Ans. दुलारी के व्यक्तित्व की निम्नलिखित दो प्रमुख विशेषताएँ :-

1. स्वाभिमानिनी स्त्री - दुलारी एक स्वाभिमानिनी स्त्री थी । उसे अपने ऊपर किसी पुरुष का एकाधिकार व मनमानी स्वीकार नहीं ।

2. सच्चे प्रेम की पारखी - दुलारी के जीवन में उसके शरीर के लोभी पुरूष ही आए थे, लेकिन टुन्नू के सात्विक और निस्वार्थ प्रेम को वह पहली नजर में ही पहचान लेती है, टुन्नू उसके हृदय में बस जाता हैं।

6. दुलारी ने टुन्नू को मंच पर किसके समान बताया और क्यों ?

Ans. दुलारी ने टुन्नू को व्यंग्य करते हुए उसे बगुला भगत कहां जिसका प्रतीकार्थ कपटी या पाखण्डी होता है । दुलारी ने आक्षेप किया कि वह हँस बनने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका कपटाचरण एक दिन उसके लिए मुसीबत जरूर खड़ी करेगा और तब सभी उसके वास्तविक स्वरूप को जान जाएँगे।

7. श्री कृष्ण को - 'जगमंदिर का दीपक' क्यो कहा है ?

Ans. श्रीकृष्ण को इसलिए कहा गया है कि उनके दिव्य सौन्दर्य से सारा "जगमंदिर का दीपक संसार उसी प्रकार शोभायमान हो रहा है, जिस प्रकार मंदिर में जलता हुआ दीपक भक्त के रूपी मंदिर को भक्तिज्ञान से आनंदित कर देता है। 

8. कवि ने कृष्ण को 'श्रीब्रज क्यो दूलह कहा है ?

Ans. कवि ने कृष्ण को कहा है "ब्रजदूलह" क्यों कि उनके पावों में पाजेब, कमर में करधनी, तन पर पीले वस्त्र, गले में वनमाला और माथे पर मुकुट धारण किये हुए दूल्हे के समान सजेधजे व मनोरम लग रहे हैं।

9. कवि ने वसंत ऋतु की कल्पना किस रूप में व क्यों की है ?

Ans. कवि ने वसंत ऋतु की कल्पना राजा कामदेव के शिशु के रूप में की है, क्यों कि जिस प्रकार शिशु के आगमन पर घर में खुशी और प्रेम का वातावरण छा जाता है, उसी प्रकार वसंत ऋतु के आने पर प्रकृति में रागात्मक संबंधों का संचार हो जाता है ।

10. कवि ने राधिका का प्रतिबिंब किसे कहा है और क्यों ?

Ans. कवि ने पूर्णिमा के चंद्रमा को राधिका के मुख का प्रतिबिंब कहा है, क्योंकि चंद्रमा तो उस प्यारी राधिका की परछाई सा जान पड़ता है । अथार्त राधिका का मुख चंद्रमा से भी अधिक सुंदर प्रतीत हो रहा है।

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now