Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड जारी नहीं करेगा टॉपर्स लिस्ट; जानें डिटेल्
Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड जारी नहीं करेगा टॉपर्स लिस्ट; जानें डिटेल्
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BOARD OF SECONDARY EDUCATION, RAJASTHAN) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022, प्रवेशिका और सेकेंडरी स्तर की व्यवसायिक शिक्षा के नतीजे दोपहर 3 बजे शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जारी करेंगे.नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर भी चेक किए जा सकेंगे। यहां पर आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नतीजे चेक कर सकेंगे I
राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट सामने नहीं आयेगी. बोर्ड ने पिछले पांच सालो से परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को बंद कर दिया है. इसके पीछे जो तर्क दिया गया है वो इस प्रकार है.
टॉपर्स का 1 अगस्त हो होगा सम्मान
बोर्ड का मानना है की परिणाम जारी करने के साथ जो मेरिट लिस्ट जारी होती है वो अस्थाई होती है और कई परीक्षार्थी अंको से संतुष्ट नहीं होने पर पुनः मूल्यांकन या पुनः गणना के लिए आवेदन करते हैं. इस प्रक्रिया में कई बार अंको के बदलाव से मेरिट क्रमांक में भी बदलाव हो जाता है.
बोर्ड अब परिणाम जारी होने के बाद पुनः गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रूप से पहले तीन स्थानों के नाम जारी करता है और अपने स्थापना दिवस यानी 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में इन मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान करता है.
कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट लेकर रखे सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट भेज दिए जाएंगे. छात्र अपने स्कूल से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. इस बीच यदि छात्र 11 कक्षा में किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से अपना एडमिशन करवा सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
