Rajasthan Board 10th Result 2023 : जून में इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, नोट कर लें डेट
Rajasthan Board 10th Result 2023 : जून में इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, नोट कर लें डेट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिसके बाद स्टूडेंट्स fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीज देख सकेंगे।
जून में जारी होगा 10वीं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक हुई थी। बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई और आर्ट्स का रिजल्ट 25 मई को जारी कर दिया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी करेगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
How to download RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- फिर 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आप राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
किसके लिए होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 10वी परीक्षा में दो से अधिक विषयों में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम की सटीक डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
Quiz
Get latest Exam Updates
