RBSE 10th Compartment 2022: एक-दो विषय में फेल हुए तो भी बर्बाद नहीं होगा साल, जानिए कब होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा
RBSE 10th Compartment 2022: एक-दो विषय में फेल हुए तो भी बर्बाद नहीं होगा साल, जानिए कब होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जो छात्र इस साल राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना 10वीं परिणाम 2022 fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।
Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 - Direct Link
| RBSE Class 10 Study Material | |
| RBSE Class 10 Books in English Medium | RBSE Class 10 Syllabus |
| RBSE Class 10 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Model Paper |
इस बार के रिजल्ट में लड़कियां एक बार फिर लड़कों से आगे निकल गई हैं. इस बार कुल पास प्रतिशत 82.89 फीसदी रहा है, जिसमें कुल 81.62% लड़के पास हुए हैं. वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत कुल 84.38% रहा है. इस साल राज्य के कुल 10,57,713 छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी.
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है. इससे कम नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स को असफल घोषित कर दिया जाता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसके लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा (RBSE 10th Compartment Exam 2022) का आयोजन किया जाता है.
इस परीक्षा के तहत फेल हो चुके स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठकर अपना साल बचा सकते हैं. इसके बारे में बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाता है कि वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल अगस्त तक कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है. बता दें कि, पिछले साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षाएं 18 से 20 नवंबर के बीच हुई थी.
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
