RBSE 10th Exam 2022 Update : राजस्थान बोर्ड 10वीं के गणित पेपर में एक प्रश्न गलत, सभी को मिलेगा एक अंक
RBSE 10th Exam 2022 Update : राजस्थान बोर्ड 10वीं के गणित पेपर में एक प्रश्न गलत, सभी को मिलेगा एक अंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के गणित के पेपर में एक प्रश्न का मान सही नहीं रहा है। गणित का पेपर 12 अप्रैल को प्रदेश में आयोजित हुआ था। इसको लेकर अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस प्रश्न का मान सही नहीं होने के कारण अब स्टूडेंट्स को 1 अंक दिया जाएगा। इस एक अंक का फायदा दसवीं की परीक्षा में बैठे 11 लाख स्टूडेंट्स को होगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने भी अच्छी लिखावट के लिए एक अतिरिक्त अंक देने का फैसला किया है।
| RBSE Class 10 Study Material | |
| RBSE Class 10 Date Sheet Board Exam 2022 | RBSE Class 10 Syllabus |
| RBSE Class 10 TextBooks Solutions | RBSE Class 10 Model Papers for board exam 2022 |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) की 10वीं की परीक्षा इस बार 31 मार्च से शुरू हुईं थी। आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक होंगी। जबकि आरबीएसई 10वीं, प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं 26 अप्रैल तक होंगी।
आपको बता दें कि पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में 12.55 लाख ,स्टूडेंट्स को फार्मूला के तहत पास किया गया था। इस बार परीक्षा में काफी बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए भी अधिक समय मिलेगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
