RBSE 10th Result 2022 : कक्षा 10वीं में लड़कियों ने इस साल भी मारी बाजी, 84.38% रहा पासिंग पर्सेंटेज
RBSE 10th Result 2022 : कक्षा 10वीं में लड़कियों ने इस साल भी मारी बाजी, 84.38% रहा पासिंग पर्सेंटेज
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (BSER), राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम का इंतजार 10 लाख से अधिक छात्र कर रहे है थे। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला (Dr. B. D. Kalla) ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में परिणाम की घोषणा की। इस साल कुल 82.89% छात्रों ने सफलता हासिल की है। पिछले साल 99.56% छात्र पास हुए थे।
जो छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना 10वीं परिणाम 2022 fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।
Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 - Direct Link
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
लड़कियां फिर आगे, 84.38 रहा पासिंग पर्सेंटेज
आपको जानकर खुशी होगी पिछले कई सालो की तरह इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। 84.38% लड़कियों ने कक्षा 10वीं में सफलता हासिल की है। वहीं 81.62% लड़के कक्षा 10वीं में पास हुए हैं।
RBSE 10th Result 2022: पिछले साल ऐसा रहा लड़कियों का प्रदर्शन
- साल 2021 में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.62% था, लड़कों का 99.51%,
- साल 2020 में 81.41% लड़कियां और 78.99% लड़के पास हुए थे।
- साल 2019 में 80.35% लड़कियां और 79.45% लड़के पास हुए थे।
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
