RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड दसवीं के परिणाम इस तारीख को होंगे घोषित, छात्र चेक करें डेट
RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड दसवीं के परिणाम इस तारीख को होंगे घोषित, छात्र चेक करें डेट
राजस्थान बोर्ड दसवीं परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education Rajasthan, RBSE) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 10वीं कक्षा का परिणाम fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स को देखें तो रिजल्ट की डेट स्पष्ट हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बोर्ड के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा सोमवार, 13 जून को की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला कक्षा 10 के लिए आरबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा सोमवार, 13 जून को दोपहर 2 बजे के आसपास करेंगे। दसवीं के छात्र-छात्राएं एक बात का ध्यान रखें कि चूंकि बोर्ड की तरफ से संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं दी गई है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तिथियों की सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
10.91 लाख स्टूडेंट्स कर रहे इंतजार
इस साल लगभग 10.91 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा में भाग लिया था। यह एग्जाम अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 आरबीएसई पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। बता दें कि आरबीएसई ने हाल ही में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसके अलावा, बीते 8 जून 2022 को कक्षा 5 और 8 की परीक्षा 2022 की घोषणा की थी।
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
