RBSE 10th Result 2022 Updates : फेल होने के बाद क्या करें? जानें डिटेल्
RBSE 10th Result 2022 Updates : फेल होने के बाद क्या करें? जानें डिटेल्
कुछ घंटों बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करने वाला है। परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेंगे। नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर भी चेक किए जा सकेंगे। यहां पर आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नतीजे चेक कर सकेंगे
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
फेल होने के बाद क्या करें?
अगर कोई स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जिसके तहत फेल हो चुके स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठकर अपना साल बचा सकते हैं.
कंपार्टमेंटल परीक्षा के जरिए सुधार पाएंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए इस वर्ष 31 मार्च से परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। परिणाम आने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उन्हें कम अंक मिले हैं तो वे रीइवेल्यूएशन प्रोसेस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एक या दो विषय में फेल होने पर बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से छात्रों को पास करेगा। लेकिन स्पलीमेंट्री में भी यदि कोई पास नहीं होता तो उसे फेल माना जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद असफल स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की भी जानकारी दे दी जाएगी.
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
