RBSE 10th Result 2024 : जाने पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम, कॉपी री-चेक, सप्लीमेंट्री परीक्षा और मार्कशीट डिटेल्स
आरबीएसई आज यानी 29 मई को शाम 5 बजे रिजल्ट जारी करेगा। कक्षा 10 के नतीजों को 12वीं कक्षा की तरह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा और नतीजों की घोषणा के बाद fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
👉RBSE 10th Result 2024 Check Here
कई छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स, कॉपी रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा जैसी कुछ चीजों को लेकर संदेह है, पूरी जानकारी यहां दी गई है।
Rajasthan 10th Board Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10th पासिंग मार्क्स
आरबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए आपको कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। ओवरऑल भी और हर विषय में अलग-अलग भी 33% मार्क्स होने पर ही आप पास कहलएंगे।
RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी
इस परीक्षा में कई स्टूडेंटस पास होने वाले हैं तो कई विद्यार्थी ऐसे भी होंगे जो एक या दो विषय में फेल हो सकते हैं. ऐसे में छात्र और छात्राएं बिल्कुल भी परेशान ना हों. ऐसे स्टूडेंट्स को बोर्ड अपने अंक सुधारने का एक और मौका देता है. स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल भी जारी करेगा. इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी. डेटशीट के अनुसार, स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने जाना होगा. इसके बाद ही स्टूडेंट्स की फाइनल मार्कशीट बनकर आएगी.
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई माह में हो सकती है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 33453 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई थी। इनमें 18212 लड़के हैं और 15241 लड़कियां थीं। मैथ्स में काफी स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई थी।
RBSE board 10th Result 2024 : कॉपी रीचेकिंग (स्क्रूटनी)
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 जारी हो जाने के बाद अगर कोई छात्र अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते है।
अगर किसी स्टूडेंट को ऐसा लगता है कि मार्कशीट में उसके अंक गलत है. कॉपी में दो उत्तर लिखे गए हैं मार्कशीट पर उस हिसाब से अंक नहीं मिले हैं तो वह अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करा सकते हैं. री-इवैल्यूएशन में बोर्ड स्टूडेंट का डाउट क्लियर करने के लिए कॉपी दोबारा चेक करता है, इसके बाद नई मार्कशीट तैयारी की जाती है.
हालांकि री-इवैल्यूएशन कराने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा और इसका शुल्क भी देना होगा. अगर वाकई में स्टूडेंट्स को नंबर गलत लिखे होते हैं और फिर दोबारा कॉपी चेक करके उन्हें सही किया जाता है, तो स्टूडेंट को पैसा वापस मिल जाएगा. अगर अंत में यह निकलता है कि कॉपी में री-इवैल्यूएशन की जरूरत नहीं थी तो स्टूडेंट का पैसा रिफंड नहीं होगा.
RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड ग्रेडिंग स्कीम
राजस्थान की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक या ग्रेड डी प्राप्त करना होगा. राजस्थान बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 से 91 अंक पाने वाले छात्रों को A+, 90 से 76 अंक पाने वाले को A ग्रेड, 75 से 61 अंक पाने वाले छात्रों को B+, 60 से 41 अंक पाने वाले को C और 40 से 33 अंक पाने वाले छात्रों को D ग्रेड मिलेगा.
RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं
राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 10वीं 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड में रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का चांस दिया जाता है।
Quiz
Get latest Exam Updates
