RBSE 10th Result 2024 Toppers List : ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम,मार्क्स और जिलेवार टॉपर सूची देखें

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है। छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
👉 RBSE Board 10th Result 2024 Direct Link
RBSE Class 10th Result 2024 : इस बार 93.03% छात्रों ने किया परीक्षा उत्तीर्ण
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।
RBSE Class 10th Result 2024: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।
RBSE Class 10th Result 2024: किसने किया है टॉप
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने टॉप किया है। उन्होंने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
RBSE Class 10th Result 2024: 10वी बोर्ड से जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें
Event | उत्तीर्ण |
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी | 1060751 |
उपस्थित कुल अभ्यर्थी | 1039895 |
कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी | 967392 |
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 93.03% |
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 92.64% |
कुल लड़के उत्तीर्ण | 509580 |
कुल लड़के उपस्थित हुए | 550050 |
कुल उपस्थित लड़कियाँ | 489845 |
कुल उत्तीर्ण लड़कियाँ | 457812 |
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 93.46% |
जो लड़के पूरक परीक्षा देंगे | 14686 |
जो लड़कियां पूरक परीक्षा देंगी | 13111 |
पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या | 27797 |
RBSE Class 10th Result 2024: जेंडर वाइज कुल पास प्रतिशत देखें
Boys
Category | Registered Boys | Appeared Boys | Boys Passed I | Boys Passed II | Boys Passed III | Boys Total Passed | Boys Supp | Boys Pass % |
Regular | 561477 | 549010 | 274486 | 191698 | 42890 | 509179 | 14623 | 92.74% |
Private | 1209 | 1040 | 36 | 71 | 25 | 269 | 401 | 38.56% |
Total | 562686 | 550050 | 274522 | 191769 | 43005 | 509580 | 14686 | 92.64% |
Girls
Category | Registered Girls | Appeared Girls | Girls Passed I | Girls Passed II | Girls Passed III | Girls Total Passed | Girls Supp | Girls Pass % |
Regular | 497344 | 489236 | 271098 | 158042 | 28402 | 457543 | 13057 | 93.52% |
Private | 721 | 619 | 33 | 62 | 15 | 159 | 269 | 43.46% |
Total | 498065 | 489845 | 271131 | 158104 | 28417 | 457812 | 13111 | 93.46% |
RBSE Class 10td Result 2024: विषयवार इतने छात्र हुए पास
हिन्दी में इस बार 97. 12 छात्रों किया परीक्षा उत्तीर्ण. इस बार इंग्लिश के 90.58 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं साइंस के 89.21 रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की।
Name | Regular Appeared | Regular Passed | Regular Pass% | Private Pass% | Total Appeared | Total Passed | Total Pass% | High Marks |
Hindi | 6852 | 6655 | 97.12% | 100.00% | 6853 | 6656 | 97.12% | 50 |
English | 6852 | 6207 | 90.58% | 100.00% | 6853 | 6208 | 90.58% | 49 |
Science | 6852 | 6113 | 89.21% | 0.00% | 6853 | 6113 | 89.20% | 100 |
Social Science | 6852 | 6410 | 93.54% | 100.00% | 6853 | 6411 | 93.55% | 99 |
Matdematics | 6852 | 6134 | 89.52% | 0.00% | 6853 | 6134 | 89.50% | 100 |
Sanskrit (V.) | 6852 | 6231 | 90.93% | 0.00% | 6853 | 6231 | 90.92% | 197 |
IT & ITES | 28 | 28 | 100.00% | - | 28 |
RBSE 10th Result 2024: इस बार थर्ड डिविजन से छात्र अधिक हुए पास
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।
RBSE 10th Result 2024: किस जिले ने किया है टॉप
इस बार राजस्थान के सभी जिलों में झुनझनु जिले ने टॉप किया है। यहां का कुल पास प्रतिशत 97.74 प्रतिशत रहा है। वहीं, सीकर 97.61 प्रतिशत के साथ दूसरे और डिडवाना 97.35 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।