RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 आज शाम 4 बजे जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
👉 Direct Link - Rajasthan Board 10th Result 2025
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जारी किया। इस साल परीक्षा में कक्षा 10वीं के 1,09,685 और प्रवेशिका परीक्षा के 7,324 छात्रों ने हिस्सा लिया था। RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे संवीक्षा (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें उत्तर पुस्तिका की रीचेकिंग नहीं होगी, लेकिन टोटल में गलती या किसी उत्तर के अंक छूटने की जांच की जाएगी। इसके लिए प्रति विषय ₹100 शुल्क देना होगा। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025: ऐसे करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक
- सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "RBSE 10th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका RBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- आप चाहें तो रिजल्ट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या इसे PDF में सेव कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई माह में हो सकती है। जो विद्यार्थी एक या दो विषय में 33 फीसदी अंक नहीं ला सकेंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का अवसर दिया जाएगा। उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म अपने स्कूल के माध्यम से ही भरना होगा।
--
RBSE Class 12 Study Materials
| RBSE Class 12 Study Materials |
| Hindi Medium Books |
| English Medium Books |
| Syllabus |
| Previous Year Questions |
Quiz
Get latest Exam Updates
