RBSE 10th Result 2025: सप्लीमेंट्री, रीचेकिंग प्रक्रिया , ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स – जानिए सबकुछ डिटेल्स

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 आज 28 मई को जारी होने जा रहा है। आरबीएसई 10th क्लास रिजल्ट 2025 करीब शाम 4 बजे जारी होगा।
परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर एक्टिव होने वाला डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।
👉 Direct Link - Rajasthan Board 10th Result 2025
कई छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स, कॉपी रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा जैसी कुछ चीजों को लेकर संदेह है, पूरी जानकारी यहां दी गई है।
Rajasthan 10th Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10th पासिंग मार्क्स
आरबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए आपको कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। ओवरऑल भी और हर विषय में अलग-अलग भी 33% मार्क्स होने पर ही आप पास कहलएंगे।
RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी
इस परीक्षा में कई स्टूडेंटस पास होने वाले हैं तो कई विद्यार्थी ऐसे भी होंगे जो एक या दो विषय में फेल हो सकते हैं. ऐसे में छात्र और छात्राएं बिल्कुल भी परेशान ना हों. ऐसे स्टूडेंट्स को बोर्ड अपने अंक सुधारने का एक और मौका देता है. स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल भी जारी करेगा. इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी. डेटशीट के अनुसार, स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने जाना होगा. इसके बाद ही स्टूडेंट्स की फाइनल मार्कशीट बनकर आएगी.
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई माह में हो सकती है। जो विद्यार्थी एक या दो विषय में 33 फीसदी अंक नहीं ला सकेंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का अवसर दिया जाएगा। उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म अपने स्कूल के माध्यम से ही भरना होगा।
RBSE board 10th Result 2025 : कॉपी रीचेकिंग (स्क्रूटनी)
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी हो जाने के बाद अगर कोई छात्र अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते है।
अगर किसी स्टूडेंट को ऐसा लगता है कि मार्कशीट में उसके अंक गलत है. कॉपी में दो उत्तर लिखे गए हैं मार्कशीट पर उस हिसाब से अंक नहीं मिले हैं तो वह अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करा सकते हैं. री-इवैल्यूएशन में बोर्ड स्टूडेंट का डाउट क्लियर करने के लिए कॉपी दोबारा चेक करता है, इसके बाद नई मार्कशीट तैयारी की जाती है.
हालांकि री-इवैल्यूएशन कराने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा और इसका शुल्क भी देना होगा. अगर वाकई में स्टूडेंट्स को नंबर गलत लिखे होते हैं और फिर दोबारा कॉपी चेक करके उन्हें सही किया जाता है, तो स्टूडेंट को पैसा वापस मिल जाएगा. अगर अंत में यह निकलता है कि कॉपी में री-इवैल्यूएशन की जरूरत नहीं थी तो स्टूडेंट का पैसा रिफंड नहीं होगा.
RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं
राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 10वीं 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड में रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का चांस दिया जाता है।
RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड ग्रेडिंग स्कीम
राजस्थान की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक या ग्रेड डी प्राप्त करना होगा.
आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 (RBSE 10th Exam 2025) के लिए विस्तृत ग्रेडिंग मानदंड नीचे दर्शाए गए हैं:
मार्क्स रेंज | श्रेणी | रिमार्क्स |
90% और अधिक (540 से 600 मार्क्स ) | A1 | असाधारण (Outstanding) |
80% - 90% (480 से 539 मार्क्स ) | A2 | उत्कृष्ट (Excellent) |
70% - 80% (420 से 479 मार्क्स ) | B1 | बहुत अच्छा (Very Good) |
60% - 70% (360 से 419 मार्क्स ) | B2 | अच्छा (Good) |
50% - 60% (300 से 359 मार्क्स ) | C | ऐवरेज से ऊपर (Above Average) |
40% - 50% (240 से 299 मार्क्स ) | D | ऐवरेज (Average) |
33% - 40% (198 से 239 मार्क्स ) | E | फेयर (Fair) |
<33% (000 से 197 मार्क्स) | F | संतोषजनक नहीं (Un Satisfactory) |
व्यक्तिगत पेपर में 30 मार्क्स से कम मार्क्स प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी, लेकिन कुल अंक 197 से अधिक प्राप्त करते हैं। | F | असंतोषजनक फिर से परीक्षा देने की आवश्यकता है। (Un Satisfactory Needs to appear again) |
--
RBSE Class 12 Study Materials
RBSE Class 12 Study Materials |
Hindi Medium Books |
English Medium Books |
Syllabus |
Previous Year Questions |