RBSE 10th Result Passing Marks : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पासिंग मार्क्स; जानें डिटेल्
RBSE 10th Result Passing Marks : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पासिंग मार्क्स; जानें डिटेल्
कुछ घंटों बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करने वाला है। सेकेंडरी ( Rajasthan Board 10th Result 2022 ) के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेंगे। नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर भी चेक किए जा सकेंगे। यहां पर आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नतीजे चेक कर सकेंगे
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं आर्टस्, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम एवं वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है।
| RBSE Class 11 Study Material | |
| RBSE Class 11 Books in English Medium | RBSE Class 11 Syllabus |
| RBSE Class 11 TextBooks Solutions | RBSE Class 11 Books in Hindi Medium |
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबर अलग-अलग 33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा।
प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग-अलग पास होना जरूरी होगा. अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं.
इससे कम नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स को असफल घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स भी दिए जाएंगे. लेकिन ग्रेस मार्क्स (RBSE Grace Marks) देने के बावजूद स्टूडेंट्स 33 प्रतिशत नंबर लाने में असमर्थ हो जाता है तो उस स्थिति में फेल घोषित कर दिया जाता है. राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 बनाते समय थ्योरी और प्रैक्टिकल के मार्क्स अलग-अलग कैलकुलेट किए जाएंगे. स्टेप मार्किंग के आधार पर भी स्टूडेंट्स को नंबर दिए जाएंगे.
कैसे डाउनलोड करे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
