RBSE Board 10th Topper List 2025 : टॉपर्स नाम, पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर सूची देखें

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 आज शाम 4 बजे जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
👉 Direct Link - Rajasthan Board 10th Result 2025
RBSE Board 10th Topper List 2025
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टॉपरों के नाम नहीं बताए। जबकि 12वीं में उन्होंने बताए थे।
RBSE 10th Result 2025: शिवानी ने हासिल किए 98.83% अंक
अलवर की शिवानी ने 98.83% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत का पूरा विवरण
इस वर्ष आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 93.06 फीसदी बच्चे हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का रिजल्ट बेटों से अच्छा रहा। लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा।
श्रेणी | कुल परीक्षार्थी | उत्तीर्ण प्रतिशत |
कुल | 10,94,186 | 93.06% |
लड़के | 5,75,554 | 93.16% |
लड़कियां | 5,18,632 | 94.08% |
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र | 2,69,141 | |
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राएं | 2,77,229 |
🔹 लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन कितनों की आई
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। 277229 लड़कियों की फर्स्ट डिविजन आई है।
लड़कों की संख्या: 2,69,141
लड़कियों की संख्या: 2,77,229
RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ प्रवेशिका व वोकेश्नल का रिजल्ट भी जारी
राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्ट्रेट से की। इस अवसर पर बोर्ड मुख्यालय अजमेर से प्रशासक महेश चंद्र शर्मा और सचिन कैलाश चंद शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस वर्ष माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में कुल 10,94,186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन परीक्षाओं का कुल परिणाम 93.60% रहा।
RBSE 10th Result 2025 : 10वीं रिजल्ट के बाद राजस्थान बोर्ड देगा कंपार्टमेंट परीक्षा और संवीक्षा का मौका
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनके पास भी इसी साल पास होने का मौका रहेगा। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल हो पास होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट उनके मन मुताबिक न आया हो वे संवीक्षा के माध्यम से अपनी कॉपी की रोटटलिंग करवा सकेंगे।
--
RBSE Class 12 Study Materials
RBSE Class 12 Study Materials |
Hindi Medium Books |
English Medium Books |
Syllabus |
Previous Year Questions |