RBSE 10th Project Work 2023-24 : राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वी प्रोजेक्ट कार्य जारी; विषयवार PDF डाउनलोड करें
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट कार्य सूची की घोषणा की है, जिसे आप विषयवार PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें इस प्रोजेक्ट कार्य के बारे में और इससे जुड़े महत्वपूर्ण विवरण।
इस वर्ष हाईस्कूल के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर समस्त विषयों के प्रश्न पत्र 80 अंक के बनाए जाएंगे एवं नियमित छात्रों के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किये गए है। स्वाध्यायी छात्रों के लिए 80 अंक का प्रश्न पत्र बनाया जाकर 100 अंक से मूल्यांकन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास 2024 के प्रवेशिका मॉडल पेपर जारी; विषयवार PDF डाउनलोड करें
RBSE 10th प्रोजेक्ट (Project) कार्य : सामान्य निर्देश
प्रोजेक्ट कार्य के अन्तर्गत विषय-वस्तु से सम्बन्धित किये जा सकने वाले कार्य-
1. चार्ट / मानचित्र 2. सर्वेक्षण 3. मॉडल / आशुरचित उपकरण 4. केस स्टडी 5. प्रयोग 6. भ्रमण प्रतिवेदन 7. दत्त संकलन 8. साक्षात्कार 9. उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य कोई जीवन्त परिस्थिति / स्थानीय परिवेश से सम्बन्धित प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा सकता है।
प्रोजेक्ट प्रतिवेदन मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर तैयार किया जाना चाहिए-
1. शीर्षक 2. प्रोजेक्ट की रूपरेखा व परिसीमाएँ 3. कार्यविधि 4. निष्कर्ष / मूल्यांकन 5. प्रोजेक्ट चयन का उद्देश्य 6. आवश्यक सामग्री 7. दत्त का संकलन, वर्गीकरण, सारणीयन व विश्लेषण 8. उपयोगिता 9. सन्दर्भ सूची
प्रोजेक्ट मूल्यांकन का आधार-
1. शीर्षक का चयन एवं आवश्यकता 2. रूपरेखा एवं क्रियान्वयन ( प्रयोग, सर्वेक्षण, केस स्टडी, चार्ट, मानचित्र, मॉडल, भ्रमण प्रतिवेदन, संकलन, साक्षात्कार आदि ) 3. प्रोजेक्ट निष्कर्ष एवं भाषा की उपयुक्तता।
--
RBSE Class 10 Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
