यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026: आवेदन की लास्ट डेट 30 जून तक बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं के छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका दिया है। UP Board Compartment Exam 2026 में शामिल होने वाले जो छात्र किसी कारण से रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब वेबसाइट पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कंपार्टमेंट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है। छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए 30 जून की रात 12:00 बजे तक कभी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बोर्ड ने यह फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखकर लिया है। रजिस्ट्रेशन की डेट पहले 27 जून 2026 तय की गई थी। लेकिन आज यानी 26 जून को मोहर्रम और कल यानी 27 जून को चौथा शनिवार है। इन दोनों दिनों में सभी सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत हो सकती थी। इसी वजह से बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है।
UP Board Compartment Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स, डेट्स और फीस
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ एग्जाम डेट, फीस और एलिजिबिलिटी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
| इवेंट | कक्षा 10वीं | कक्षा 12वीं |
|---|---|---|
| रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट | 30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) | 30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹256.50 | ₹306.00 |
| भुगतान का मोड | सरकारी बैंक में चालान द्वारा | सरकारी बैंक में चालान द्वारा |
| योग्यता | अधिकतम 2 सब्जेक्ट में फेल (1 के लिए कंपार्टमेंट) या 1 सब्जेक्ट में मार्क्स सुधारने के लिए | मानविकी, विज्ञान या वाणिज्य के किसी 1 सब्जेक्ट में फेल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in | upmsp.edu.in |
UP Board Compartment & Improvement Exam 2026 में रजिस्ट्रेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने से पहले नीचे दी गई इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें।
- हार्ड कॉपी जमा करना न भूलें
10वीं और 12वीं के छात्र सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा न समझें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और बैंक में फीस जमा करें। इसके बाद बैंक से मिली ओरिजनल ट्रेजरी चालान की रसीद को स्कूल में जमा करें।
- मॉडल पेपर्स से करें तैयारी
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र नए सिलेबस को पढ़ने के बजाय UPMSP की वेबसाइट पर मौजूद मॉडल पेपर और पिछले कुछ सालों के क्वेश्चन पेपर से तैयारी करें।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का फॉर्म स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें?
यूपी बोर्ड (UPMSP) कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में भरा जा सकता है। फॉर्म पूरा भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का ट्रेजरी चालान बैंक में जमा करना जरूरी है। 10वीं और 12वीं के छात्र यहां आसान शब्दों में फॉर्म भरने का तरीका जानें।
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें (Treasury Challan)
यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज से कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट का ट्रेजरी चालान फॉर्म डाउनलोड करें। चालान फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स भरें। इस चालान फॉर्म को लेकर किसी भी सरकारी बैंक में जाएं और अपनी कक्षा के लिए तय रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें। इसके बाद बैंक से जमा की गई फीस की ओरिजनल रसीद लें।
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें
छात्र दोबारा UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Compartment / Improvement Exam’ के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं चुनें। लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि भरें। फिर उस सब्जेक्ट को चुनें, जिसका एग्जाम आप देना चाहते हैं। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाले पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
स्टेप 3: फॉर्म और चालान क्षेत्रीय कार्यालय भेजें
प्रिंट किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और जरूरी हस्ताक्षर करें। इस फॉर्म के साथ बैंक से मिली ट्रेजरी चालान की ओरिजनल स्लिप लगाएं। इसके बाद ये सभी डॉक्यूमेंट अपने स्कूल में जमा करें।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन और एग्जाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।
--
UP Board Class 10 & 12 Study Material

Quiz
Get latest Exam Updates
