Self Studies

UP Board Exam 2027: 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्र चयन का शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी

UP Board Exam 2027: 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्र चयन का शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र सूची चरणबद्ध तरीके से जारी करेगा। बोर्ड सबसे पहले 21 सितंबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी करेगा।

प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद स्कूलों को परीक्षा केंद्रों से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। स्कूल 28 सितंबर 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

इसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की अनंतिम परीक्षा केंद्र सूची 17 अक्टूबर 2026 को जारी करेगा। इस सूची पर स्कूल 22 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा पाएंगे।

यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 2027 को 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र जिला-वार परीक्षा केंद्र सूची आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे।

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित की जा सकती हैं।

UPMSP परीक्षा केंद्र सूची 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची 21 सितंबर 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
अनंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी 17 अक्टूबर 2026
अनंतिम सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026
अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी 29 अक्टूबर 2026
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 जनवरी-फरवरी 2027
कक्षा 10वीं और 12वीं लिखित परीक्षा फरवरी-मार्च 2027
परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट

selfstydys

UP Board Centre List 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सेंटर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर UP Board Exam Centre List 2027 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर जिला-वार परीक्षा केंद्र सूची दिखाई देगी।
  4. अपने जिले के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  5. संबंधित जिले की UP Board Centre List 2027 PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  6. PDF में अपने स्कूल कोड की मदद से परीक्षा केंद्र की जानकारी खोजें।
  7. परीक्षा केंद्र की जानकारी को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

--------------

UP Board Class 10 & 12 Study Material

UP Board Class 10 & 12 Study Material
UP Board Class 10 Syllabus UP Board Class 12 Syllabus
UP Board Class 10 Books UP Board Class 12 Model Paper
UP Board Class 10 Books & Solutions UP Board Class 12 Previous Year Question Paper

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now