Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के नवीनतम अपडेट के अनुसार, रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जारी किया जाने वाला है। नतीजे कब जारी होंगे इसको लेकर जल्द अपडेट सामने आ सकती है। इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर की प्रेस कांफ्रेस में कहा गया था कि मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीद है कि आज या कल में नतीजों की डेट और टाइम को लेकर अपडेट जारी हो सकती है। इससे पहले मैट्रिक के टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो चुका है। टॉपर्स का इंटरव्यू भी हो चुका है, अब बस बिहार बोर्ड कभी भी नतीजे जारी कर सकता है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 परीक्षा में लगभग 16.4 लाख छात्र शामिल हुए थे।परीक्षा 1,548 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई थी। फरवरी में परीक्षाएं आयोजित की गईथी।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट
रिजल्ट के बाद अगली क्लास में नामांकन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं भी अगली क्लास के नामांकन की प्रक्रिया में जुट जाएंगे। अगर 31 मार्च तक उनका रिजल्ट आ जाता है तो उम्मीद है कि अप्रैल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मैट्रिक रिजल्ट भी बेहतर आने की संभावना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल पर अगली क्लास में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है और समिति की ओर से मेधा सूची प्रकाशित की जाती है, जिसके आधार पर नामांकन होता है।
Quiz
Get latest Exam Updates
