Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, ये है परिणाम की संभावित तिथि; जाने डिटेल्स
Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, ये है परिणाम की संभावित तिथि; जाने डिटेल्स
सूत्रों के मुताबिक मैट्रिक टॉपरों की कॉपियां बोर्ड ऑफिस में आना शुरू हो गई हैं। अब एक्सपर्ट्स से उनकी रीचेकिंग करवाई जाएगी। शनिवार यानी कल तक मेरिट लिस्ट में ऊपर रहने वाले सभी विद्यार्थियों की कॉपियां आ जाएगी। कल से टॉपरों का इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड दो दिनों में इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरी कर लेगा। ऐसे में 28 या 29 को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड की योजना है कि 30 मार्च से पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम एक बार घोषित होने के बाद, Fastresult वेबसाइट और Mobile APP पर उपलब्ध होगा, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था। अब कॉपियां पूरी तरह चेक हो चुकी हैं। हालांकि 24 मार्च को मोतिहारी के 25 केंद्रों पर हुए गणित के पेपर की उत्तर पुस्तिकाएं एक-दो दिन में चेक कर ली जाएंगी।
पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
