Bihar Board 10th Result 2022 : अगले सप्ताह जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2022 : अगले सप्ताह जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट www.fastresult.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बिहार बोर्ड सूत्रों के अनुसार, मैट्रिक टॉपरों की कॉपियां बोर्ड ऑफिस 26 मार्च तक पहुंच जाएंगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा कॉपियों की जांच कराने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। इस हिसाब से देखें तो अगले सप्ताह बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड का लक्ष्य है कि 30 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक मैट्रिक परीक्षा में करीब 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च तक होना था। अब कॉपियां पूरी तरह चेक हो चुकी हैं। हालांकि 24 मार्च को मोतिहारी के 25 केंद्रों पर हुए गणित के पेपर की उत्तर पुस्तिकाएं एक-दो दिन में जांच ली जाएंगी।
BSEB Result Class 10th Result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
