Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार मैट्रिक परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार; कब आएगा रिजल्ट जाने डिटेल्स
Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार मैट्रिक परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार; कब आएगा रिजल्ट जाने डिटेल्स
जिले में इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद अब मैट्रिक परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों में जल्द ही रिजल्ट आने की आस लगी है। छात्रों का मानना है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक माह में दे दिया गया है। ऐसे में अब मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द आ जाना चाहिए। रिजल्ट आने के बाद छात्र इंटरमीडिएट में नामांकन की तैयारी में लगेंगे। मैट्रिक की परीक्षा में जिले के कुल 30322 महिला-पुरुष परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार कर घोषित करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके कारण 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा। मैट्रिक की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थी आकाश कुमार, मनोज कुमार, सोनी कुमारी, आकांक्षा कुमारी आदि ने बताया कि अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाये , जिससे काफी सुविधा मिल जायगी । रिजल्ट आने के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना होता है। साथ ही अन्य राज्यों में नामांकन कराने के लिए भी समय मिल जाता है। ऐसे में अगर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मार्च के अंत तक परिणाम दे दिया जाता है तो काफी अच्छा होगा।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
जागृति कुमारी, आकांक्षा कुमारी, संदीप कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे आदि ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की योजना बनाई गई है। जैसे ही रिजल्ट आएगा नामांकन को लेकर ऑनलाइन फार्म अप्लाई किया जाएगा। साथ में प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी की जाएगी। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने जिले से बाहर जाने की योजना बनाई गई है। ऐसे में नियमित क्लास और कोचिंग को लेकर दूसरे प्रदेश में नामांकन कराने की योजना है।

Quiz
Get latest Exam Updates
