Bihar Board 10th Result 2022 Date : दोपहर बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के आसार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board 10th Result 2022 Date : दोपहर बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के आसार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट तैयार हो गया है और जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बीएसईबी ) आज कभी भी मैट्रिक रिजल्ट ( BSEB 10th Result 2022 ) की डेट घोषित कर सकता है। परिणाम तिथि की घोषणा के साथ ही 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा। माना यह जा रहा है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की तरह ही एक दिन पहले रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) जारी करने की सूचना देगा। ऐसे में उम्मीद है कि आज रिजल्ट डेट आ सकती है और कल 31 मार्च को रिजल्ट घोषित हो सकता है।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजों की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान न होने से छात्र भी कंफ्यूज हैं। वह लगातार इंटरनेट पर रिजल्ट की डेट व इससे जुड़ी अपडेट खंगाल रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन छात्र रिजल्ट के लिए अपने स्कूल से संपर्क करते रहे।
सूत्रों के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों की कॉपियां विशेषज्ञों से जंचवाने का काम पूरा हो गया है। आज कल में रिजल्ट अपलोड करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। बीएसईबी आज कभी भी परिणाम की तिथि घोषित कर सकता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दे चुके 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था।
पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इससे पहले मोतिहारी में 25 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को गणित की परीक्षा ली गयी थी। इसकी आंसर-की बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को जारी की। आंसर-की पर आपत्ति के लिए 27 मार्च तक का समय दिया गया था।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
